Indian Air Force latest exercise against Pakistan: श्रीकृष्ण कहते हैं, युद्ध जीतने के लिए बाहुबल से ज्यादा जरूरी बुद्धि होती है. दुश्मन के शरीर पर प्रहार करने से ज्यादा जरूरी होता है दुश्मन के दिमाग पर प्रहार करना और आज भारत यही कर रहा है. भारतीय वायुसेना के एक NOTAM से पाकिस्तान में हड़कंप मचा है. आसिम मुनीर से लेकर शहबाज शरीफ तक..सेना मुख्यालय से लेकर पीएम आवास तक पाकिस्तान में अघोषित हाई अलर्ट है. रक्षा मंत्रालय ने इमरजेंसी बैठक बुला ली है. पाकिस्तानी फौज को तैयार रहने को कहा गया है. ये सब इसलिए हो रहा है, क्योंकि पाकिस्तान बॉर्डर पर भारतीय वायुसेना एक बड़ा युद्धाभ्यास करने जा रही है. भारतीय वायुसेना ने 21 सितंबर से 7 अक्टूबर तक एयस्पेस में नोटम जारी किया है. यानी 17 दिनों तक एयरफोर्स महा युद्धाभ्यास करेगी. नोटम के जरिए अभ्यास वाले इलाके से दूसरे एयरक्राफ्ट को दूर रहने के लिए कहा गया है. अब आपको बताते हैं कि ये युद्धाभ्यास कहां होगा.भारतीय वायुसेना कहां करने जा रही युद्धाभ्यास?यह युद्धाभ्यास राजस्थान के जैसलमेर-बाड़मेर-फलोदी-जोधपुर सेक्टर में होगा. इसके साथ ही नाल-बीकानेर के पास के हवाई क्षेत्र को भी बंद कर दिया गया है. यानी 17 दिन के लिए पूरे इलाके को दूसरे विमानों के लिए बैन कर दिया गया है. ये वो इलाके हैं जो पाकिस्तान बॉर्डर के पास हैं.जिन इलाकों में एयरफोर्स का युद्धाभ्यास होना है उसमें से कछ अंतरराष्ट्रीय सीमा से सिर्फ 20 किलोमीटर दूर तक फैले हुए हैं. वॉर एक्सरसाइज दिन में कई स्लॉट में होगी. पिछले कुछ अभ्यासों की तुलना में इस बार हो रहा युद्धाभ्यास बड़े क्षेत्र और ज्यादा समय तक चलेगा.यह युद्धाभ्यास 21 सितंबर को शुरू होनेवाला है. सोचिए, 17 दिन बाद होनेवाले इस युद्धाभ्यास को लेकर पाकिस्तान में आज से ही दहशत है. पाकिस्तान के मिलिट्री और पॉलिटिकल लीडरशीप डरी हुई है. ध्यान रखिएगा भारतीय वायुसेना युद्ध लड़ने नहीं जा रही है. अपनी प्रहार क्षमता को परखने की प्रैक्टिस करेगी लेकिन खौफ से कांप रहे पाकिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना के युद्धाभ्यास की विस्तार से समीक्षा के लिए इमरजेंसी बैठक बुलाई है.पाकिस्तान के चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज यानी आसिम मुनीर का ऑफिस एक्शन में है. मुनीर का ऑफिस इस मुद्दे पर नज़र रख रहा है. मुनीर के ऑफिस ने पाकिस्तान फौज को बार्डर पर चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. पाकिस्तानी सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है.पाकिस्तान में डर का मीटर हुआ हाईभारत ने सिर्फ युद्धाभ्यास के लिए नोटम जारी किया है. लेकिन पाकिस्तान में अभी से डर का मीटर हाई हो गया है. पाकिस्तानी मीडिया में ऑपरेशन सिंदूर 2.0 की चर्चा शुरू हो गई है. सुनिए ऐसी ही एक चर्चा में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ बौखला गए.ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा भर से ख्वाजा आसिफ हकलाने लगे. उन्हें जवाब देने के लिए शब्द नहीं सूझ रहे थे. पाकिस्तानियों की आंखों में धूल झोंकने के लिए ख्वाजा आसिफ दमा-दम मस्त कलंदर जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं, दिखावटी हंसी हंस रहे हैं. लेकिन पाकिस्तान में जमीन पर जो कुछ हो रहा है वो बता रहा है कि जिन्ना के मुल्क में इस समय ऑपरेशन सिंदूर का खौफ बोल रहा है.PAK का 'दमा दम मस्त कलंदर' निकलने वाला है!बॉर्डर पर वायुसेना की उड़ान... टेंशन में PAKभारत पर PAK ने 'इमरजेंसी बैठक' क्यों बुलाई?— Zee News (@ZeeNews) September 4, 2026वैसे तो पाकिस्तान हमेशा युद्ध के उन्माद में रहता है. सिर्फ भारत ही नहीं अफगानिस्तान जैसे पड़ोसियों के खिलाफ भी पाकिस्तान जंग लड़ चुका है. लेकिन भारत की नई तैयारी पाकिस्तान को क्यों ज्यादा डरा रही है, अब इसकी वजह समझिए.ऑपरेशन सिंदूर से पहले भारत ने 'हल्दी घाटी' युद्धाभ्यास किया था. इस वॉर एक्सरसाइज में सेना, वायुसेना और नौसेना तीनों शामिल हुए थे. 18 से 22 अप्रैल 2025 को हुए युद्धाभ्यास के जरिए तीनों सेनाओं के बीच संचार, कमांड-कंट्रोल और ऑपरेशनल समन्वय को बेहतर करने का अभ्यास हुआ था.क्यों अटक गई हैं पाकिस्तान की सांसें?अब तारीख को ध्यान से समझिए, 22 अप्रैल तक भारत की तीनों सेनाओं ने युद्धाभ्यास किया, 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ. 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत हुई. यानी युद्धाभ्यास खत्म होने के 16वें दिन पाकिस्तान की आंतकी फौज पर भारत का निर्णायक प्रहार हुआ. भारत फिर युद्धाभ्यास कर रहा है. वो भी पाकिस्तान की सीमा के पास. इसलिए पाकिस्तानियों की सांस अटकी हुई है.ब्रिटिश विद्वान और प्रसिद्ध दार्शनिक बर्ट्रेंड रसेल का विचार है कि कमजोर दिमाग के शासकों के लिए शांति एक ऐसा खतरा है जिसका वे सामना नहीं कर सकते. मुनीर और शहबाज पर ये बात शत प्रतिशत लागू होती है. पाकिस्तान कब्जे वाले कश्मीर, बलूचिस्तान में बगावत हो रही है. सेना को लेकर नाराजगी है. इसलिए शांति मुनीर के लिए खतरा है. इस खतरे से बचने के लिए मुनीर और शहबाज पाकिस्तानियों को ऑपरेशन सिंदूर 2.0 का डर दिखा रहे हैं.पाकिस्तान के डर की वजह ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की सुरक्षा तैयारी और सुदर्शन चक्र वाला सुरक्षा घेरा भी है. आपको सुदर्शन चक्र वाले सुरक्षा घेरे की जानकारी जरूर होनी चाहिए. ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा जरूरत को पूरा करने के लिए भारत ने 9 हजार 100 करोड़ की तत्काल खरीद सीमा तय की है. इसमें से 1 हजार 680 करोड़ फील्ड आर्मी को और बाकी 7 हजार 420 करोड़ केंद्रीय खरीद के लिए दिए गए.प्रहार क्षमता को मजबूत कर रहा भारत3 जुलाई 2025 को रक्षा अधिग्रहण परिषद ने 1 लाख 5 हजार करोड़ की लागत से इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम, जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल, बारूदी सुरंग तलाशनेवाले उपकरण खरीदने की मंजूरी दी. अगस्त 2025 में 67 हजार करोड़ की लागत से रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट यानी बिना पायलट वाले एयरक्राफ्ट, ब्रह्मोस फायर-कंट्रोल सिस्टम और लॉचर, SPYDER एयर-डिफेंस को अपग्रेड करने की मंजूरी दी गई. अगस्त 2025 में Agni-V मिसाइल का परीक्षण भी किया गया. इसकी मारक क्षमता 700 से 1200 किलोमीटर तक है. यानी ये मिसाइल पाकिस्तान के किसी भी हिस्से को तबाह कर सकती है. एयर डिफेंस सिस्टम को मजबूत करने के लिए इसी साल मार्च में पांच अतिरिक्त S-400 ट्रायम्फ स्क्वाड्रन की खरीद को मंजूरी दी गई. प्रहार क्षमता को मजबूत करने के लिए जेवलिन मिसाइल खरीद का फैसला हुआ.दुश्मन के ड्रोन अटैक को नाकाम करने के लिए काउंटर-ड्रोन सिस्टम, लो-लेवल रडार और क्विक रिएक्शन फाइटिंग व्हीकल भी खरीदे औऱ तैनात किए गए. आर्मी ने टैंक रेजिमेंटों को ड्रोन से जोड़ने के लिए "शौर्य स्क्वाड्रन" को सक्रिय किया.सुदर्शन चक्र से प्रहार करने की तैयारीपिछले 16 महीने में सुदर्शन चक्र वाले घेरे को मजबूत करने के लिए भारत ने 9 लाख 80 हजार करोड़ के रक्षा खरीद और समझौतों को मंजूरी दी है. अब भारत की प्राथमिकता सिर्फ बड़े फाइटर जेट्स खरीदना नहीं है. जल-थल और नभ तीनों जगह सुरक्षा के घेरे को मजबूत करना है. प्रहार की क्षमता को और विध्वंसक बनाना है. भारत की तैयारी युद्ध में दुश्मन के अटैक को पहले पहचानने, उसके ड्रोन और मिसाइल को ध्वस्त करने और उसके ठिकाने पर सटीक प्रहार करने की है.भारत की यही रक्षा तैयारी और भारतीय वायुसेना का प्रस्तावित शक्ति प्रदर्शन पाकिस्तान के खौफ को बढ़ा रहा है. हालांकि ऑपरेशन सिंदूर में पिटने के बाद पाकिस्तान ने अपने डर को कम करने के लिए रक्षा से जुड़े कुछ समझौते किए हैं. पाकिस्तान ने चीन के साथ करीब 12 बिलियन डॉलर का रक्षा समझौता किया है.पाकिस्तान चीन से पांचवीं पीढ़ी के 40 J-35A स्टील्थ फाइटर जेट खरीद रहा है. चीन के बाद पाकिस्तान पहला देश होगा जो इन फाइटर जेट्स का इस्तेमाल करेगा यानी इन फाइटर जेट्स की दक्षता अभी पूरी तरह परखी नहीं गई है.पाकिस्तान ने चीन से 6 KJ-500 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल विमान खरीदने का समझौता किया है. ये विमान अटैक की जानकारी देते हैं. ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने पाकिस्तान के ऐसे ही विमान को 314 किलोमीटर दूर से मार गिराया था.बचाव में पाकिस्तान क्या कर रहा?पाकिस्तान चीन से HQ-19 बैलिस्टिक मिसाइल एयर डिफेंस बैटरियां भी खरीद रहा है. ये एयर डिफेंस सिस्टम ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के हमले को रोकने में नाकाम रहा था. ईरान में भी ये नाकाम ही साबित हुए. तुर्किए से पाकिस्तान ने कुछ ड्रोन भी खरीदे हैं. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी पाकिस्तान ने तुर्किए के ड्रोन से भारत को निशाना बनाने की साजिश की थी. लेकिन ये ड्रोन मार गिराए गए थे.हथियारों से पाकिस्तान अपनी सुरक्षा नहीं कर सकता. इसलिए मुनीर और शहबाज ने सऊदी अरब और तुर्किए के साथ मिलकर सुन्नी इस्लामिक गठबंधन बनाया है. खुद को बचाने के लिए मुनीर और शहबाज ने बड़ी चालाकी से ये शर्त रखी है कि गठबंधन में शामिल किसी एक देश पर हुए हमले को दूसरे देश पर भी हमला माना जाएगा. यानी पाकिस्तान अब सऊदी और तुर्किए के भरोसे हैं. तुर्किए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी पाकिस्तान के साथ था. उसे हथियार दे रहा था. ईरान समर्थित हूतियों के हमले से जूझ रहे सऊदी अरब की पाकिस्तान या तुर्किए ने मदद नहीं की. ऐसे में सऊदी अरब पाकिस्तान की मदद करेगा, उसकी संभावना बहुत कम है.पाकिस्तान के डर की वजह ये भी है कि भारत सिर्फ जल-थल और नभ में ही नहीं कूटनीतिक मोर्चे पर भी पाकिस्तान को घेर रहा है. इसे बहुत गौर से समझिएगा. भारत ने बेल्जियम के साथ रक्षा समझौते में साफ शर्त रखी है कि बेल्जियम संवेदनशील रक्षा तकनीक, हथियार, सैन्य हार्डवेयर पाकिस्तान के साथ शेयर नहीं करेगा, बेल्जियम ने ये शर्त मान ली है.कूटनीतिक मोर्चे पर भी घिर रहा पाकिस्तान30 अप्रैल 2026 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और इटली के रक्षा मंत्री के बीच बातचीत में ये तय हुआ था कि इटली पाकिस्तान को कोई संवेदनशील रक्षा तकनीक ट्रांसफर नहीं करेगा. जापान के साथ अगस्त 2025 में हुए समझौते में भी पाकिस्तान को रक्षा से जुड़ी तकनीक और मदद नहीं देने की सहमति बनी थी.यानी कूटनीतिक तौर पर घेराबंदी कर पाकिस्तान को आधुनिक रक्षा तकनीक से दूर रखा जा रहा है. आतंक के मोर्चे पर FATF के जरिए पाकिस्तान पर दबाव बनाया जा रहा है. पाकिस्तान जिन आतंकियों को भेज रहा है सेना उन्हें जहन्नुम पहुंचा रही है और आसमान में युद्धाभ्यास के जरिए भारत पाकिस्तान को अपनी ताकत दिखाने की तैयारी कर रहा है.पाकिस्तान जानता है कि वो हर मोर्चे पर घिरा हुआ है. भारत के खिलाफ उसकी कोई मदद नहीं करेगा. उसके हथियार भारत के मुकाबले खिलौने जैसे हैं. इसलिए वायुसेना के युद्धाभ्यास के ऐलान भर से ही रावलपिंडी से इस्लामाबाद तक खौफ पसर गया है.