Why is US Afraid of Iran 'Mosquito Fleet? अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य संघर्ष को 6 महीने हो चुके हैं. बीच बीच में जंग कुछ दिनों के लिए थमी जरूर, लेकिन बेइंतहां तनाव कभी भी कम नहीं हुआ. अभी बीते रविवार से अमेरिकी सेना ने ईरान के ठिकानों पर फिर से हमले शुरू कर दिए. इस हमले को राउंड-थ्री कहा जा रहा है. लेकिन ईरान अब भी अमेरिका के हर वार का उतनी ही ताकत से जवाब दे रहा है.ये बात दुनिया भर के वॉर एक्सपर्ट्स को हैरान कर रही है कि जिस ईरान की ताकत को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक हफ्ते के भीतर कुचल देने का दावा किया था. ईरान को खाक में मिला देने का ऐलान किया था, वो ईरान अमेरिका जैसे सुपरपावर और सबसे ताकतवर सेना वाले देश के सामने 6 महीने से लगातार टिका कैसे है...?क्या ईरान को कोई बाहरी मदद मिल रही है?ये सवाल कई बार उठा कि क्या ईरान को कोई बाहरी मदद मिल रही है? अगर हां, तो वो देश कौन से हो सकते हैं? क्या वो देश चीन है? क्या वो देश उत्तर कोरिया है? या फिर यूक्रेन जंग में ईरान से साथ ले चुका रूस है? या फिर ये तीनों पारंपरिक दोस्त- रूस, चीन और उत्तर कोरिया मिलकर ईरान की मदद कर रहे हैं...?आज के जी स्पेशल में ईरान को इसी सीक्रेट हेल्प की इनसाइट स्टोरी समझेंगे? इस जंग में अगर ईरान 6 महीने बाद भी अमेरिका के सामने चुनौती है, और बड़े हमले की स्थिति में भयानक अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा है, तो इसका एक्स फैक्टर क्या है? आखिर ईरान ने किसके बूते हथियारों का इतना बड़ा जखीरा तैयार किया है, जिसके दम पर वो अमेरिका से लंबी लड़ाई लड़ने की बात कर रहा है...?ये बात कोई छिपी छिपाई नहीं कि ईरान पर अटैक के पहले दिन से ही रूस इसे अवैध हमला बताकर विरोध कर रहा है. अमेरिका ने जब 28 फरवरी को औचक हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर समेत 50 नेताओं को मार डाला था, तो रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने इसे सामूहिक नरसंहार कहा था.तेहरान के पलटवार का यूएस को नहीं था अंदाजाएक ऐसा एक्ट, जिसे दुनिया का कोई कानून जायज नहीं ठहरा सकता. लेकिन ट्रंप ने इजरायल के साथ मिलकर ना सिर्फ हमले पूरे मार्च में जारी रखे, बल्कि ईरान के संवर्धित यूरेनियम सौंपने तक हमले करते रहने का ऐलान कर दिया.जंग के इसी मोड़ के बाद शुरू होता है ईरान का पलटवार. बैलिस्टिक मिसाइलों से लेकर शाहेद जैसे ड्रोन से पूरे मिडिल ईस्ट में जिस तरह अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया. उसने अरब देशों में उन होटलों को भी निशाना बनाया, जहां अमेरिकी सैनिक थे. इन हमलों ने दुनिया भर के वॉर एक्सपर्ट्स को सोचने पर मजबूर कर दिया कि आखिर ईरान को ऐसी सटीक इन्फॉर्मेशन कहां से मिल रही है.असल में ईरान का सैटेलाइट सिस्टम इतना एडवांस नहीं रहा. फिर उसे ऐसी जानकारियां कहां से मिल रही हैं. एक्सपर्ट्स यहां तक कहने लगे हैं कि ट्रंप ने खुद को ऐसे युद्ध में झोंक दिया है, जिससे निकलने का रास्ता नहीं बचा.भीषण जंग में ईरान, इतना पहुंचाया नुकसान1. THAAD सिस्टम.2. पेट्रियॉट डिफेंस सिस्टम.3. F-35 फाइटर जेट.4. अरब में 8 मिलिट्री बेसवर्ल्ड मीडिया में आई रिपोर्ट्स को मोटे तौर पर भी देखें, तो ईरान ने अमेरिका के अभेद्य समझने वाले थाड और पेट्रियाट एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर चुका है. इसके साथ F-35 फाइटर जेट गिरा चुका है. सबसे बड़ा नुकसान. अरब देशों में अमेरिका के 8 मिलिट्री बेस को ईरान खंडहर बना चुका है.यानी अब तक की जंग में ईरान वो ताकत दिखा चुका है, जिसका अंदाजा जंग से पहले कतई नहीं था. न अमेरिका को और न ही जंग में उसके पार्टनर इजरायल को. अब तो ईरानी कमांडर कह रहे हैं कि अभी तो हमने असली हथियार जंग में उतारे ही नहीं. तो सवाल है, कि ईरान के पास ऐसे कौन से हथियार हैं, जो 6 महीने की जंग में अभी उतारे नहीं गए और इसके पीछे सपोर्ट तकनीक किसका है? कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ईरान के अनदेखे हथियारों के पीछे रूस की तकनीक है.क्या ईरान वाकई जंग हार गया है?अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ये दावा कर रहे हैं कि ईरान इस जंग में हारकर नेस्तनाबूद हो चुका है. इधर आईआरजीसी अपने तहखानों में छिपे ऐसे ऐसे ड्रोन दिखा रहा है, जिनका इस्तेमाल अभी हुआ ही नहीं. ईरान का दावा है कि ड्रोन्स के साथ उसका पूरा बैलिस्टिक मिसाइल भंडार अभी भरा पड़ा है. इसे अमेरिका चाहकर भी नष्ट नहीं कर सकता.उसका कहना है कि अबकी बार जंग में घमासान होगा तो अमेरिका का कोई हथियार काम नहीं आएगा. सब ध्वस्त कर दिया जाएगा. इसके पीछे ऐसी मिसाइल ताकत है , जिसे ईरान हासिल करने की प्रक्रिया में हैं. इस बारे में एक रिपोर्ट में दावा किया गया है, कि ईरान भारत जैसी ब्रह्मोस मिसाइल वाली ताकत हासिल करने की प्रक्रिया में है. इसमें ईरान की मदद रूस कर रहा है.ईरान के लिए रूस का प्रोजेक्ट C-430Lब्रिटेन के एक मशहूर अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस एक सीक्रेट प्रोग्राम के तहत ईरान को एडवांस्ड सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलें बनाने में मदद कर रहा है. इस प्रोजेक्ट को C430L नाम दिया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट के तहत रूस ईरान को मिलिट्री टेक्नोलॉजी ट्रांसफर कर रहा है. ये ईरान को दी गई अब तक की सबसे बड़ी रणनीतिक और सैन्य मदद हो सकती है. इसके तहत रूस ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की तकनीक ईरान को दे रहा है.अखबार का दावा है, कि ये रिपोर्ट रूसी मिलिट्री के लीक हुए पत्राचार पर आधारित है. प्रोजेक्ट C430L का मकसद ईरान को रैमजेट प्रोपल्शन सिस्टम बनाने में मदद करता है. यह ऐसा इंजन है, जो क्रूज मिसाइल को ध्वनि की गति से कई गुना तेज रफ्तार देता है.अमेरिकी युद्धपोतों के लिए बढ़ा खतरामिसाइल और मिलिट्री विशेषज्ञों का कहना है कि रूस की ये टेक्नोलॉजी एंटी-शिप और जमीन पर हमला करने वाली क्रूज मिसाइलों को और ताकतवर बनाएगी, जिनकी आने वाले दिनों में ईरान को सबसे ज्यादा जरूरत है. खासतौर पर पूरे खाड़ी क्षेत्र में तैनात अमेरिकी नौसेना और युद्धपोतों को निशाना बनाने के लिए. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान ने रैमजेट प्रोपल्शन सिस्टम बनाकर उसका फ्लाइट टेस्ट भी कर लिया है.रूस की मदद से ईरान ने कितनी सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल बना ली हैं, इसकी ना तो कोई गिनती है, और ना ही रूसी मदद का सबूत. लेकिन ईरान जिस तरह से अमेरिका को देख लेने और पूरे मिडिल ईस्ट में बर्बाद कर देने के दावे कर रहा है. उसके आधार पर एक्सपर्ट्स का दावा है कि ईरान ने वो तकनीक हासिल कर सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों का जखीरा तैयार कर लिया है.क्या होती हैं सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल?अब इस जखीरे की ताकत समझिए. सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों में तेज रफ्तार और कम ऊंचाई पर उड़ने की क्षमता का मेल होता है. इससे मिसाइल डिफेंस सिस्टम के लिए उनका पता लगाना और रोकना मुश्किल हो जाता है. ईरान के लिए खाड़ी क्षेत्र में यह बेहद अहम है. अमेरिका और इजरायल जमीन और समुद्र आधारित एडवांस्ड मिसाइल डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं. इसे भेदने के लिए सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल सबसे घातक हथियार है.लीक ट्रैवल रिकॉर्ड के हवाले से ब्रिटिश अखबार ने दावा किया है कि रूस और ईरान के बीच प्रोजेक्ट C430L औपचारिक हस्ताक्षर नवंबर 2023 में ही हो चुके थे. इसके बाद रूसी हथियार निर्माता कंपनी और एक्सपोर्टर्स ने कई बार तेहरान की सीक्रेट विजिट की.लीक बातचीत से ये पता चलता है कि ईरान के साथ रूस का प्रोजेक्ट C430L अमेरिका-इजरायल के युद्ध शुरू करने के बाद भी जारी रहा. यानी बीच जंग में भी ईरान को रूसी मदद सीक्रेट चैनल के जरिए मिलती रही.होर्मुज पर कम नहीं हुआ तेहरान का दबदबातो क्या ये संयोग है, कि ब्रिटिश अखबार की रिपोर्ट आने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान पर नए सिरे से हमले का ऑर्डर दे दिया? तीसरे राउंड के हमले के साथ ट्रंप ने कई दावे किए. जैसे अमेरिका ने ईरान के सबसे रणनीतिक द्वीपों केश्म और खार्ग को तहस-नहस कर दिया है.होर्मुज पर अमेरिका का पूरा नियंत्रण है. जबकि हकीकत ये है कि ईरान अब भी होर्मुज में उतनी ही मजबूती से कायम है, जैसा पहले था. ट्रंप ये सुनकर हैरान हैं कि ईरान ने होर्मुज में नए सिरे से माइन्स बिछाना शुरू कर दिया है. यही नहीं, होर्मुज में ईरान की बोट आर्मी पहले से ज्यादा ताकतवर हो चुकी है.ईरान की बोट आर्मी वो सैन्य बेड़ा है, जो बड़े बड़े युद्धपोतों के लिए काल साबित होती है. इनका झुंड जब निकलता है, तो होर्मुज से लेकर हिंद महासागर तक दुश्मन की आर्मी घबरा जाती है. हर बोट पर कंधे से लॉन्च किये जाने वाले रॉकेट और दूर तक मार करने वाली बंदूकों से लैस रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के जवान होते हैं.मॉस्किटो फ्लीट से बहुत डरता है अमेरिकाऊपर से इन बोट्स के झुंड को देखें, तो ये दूर समुद्र में मच्छर की तरह दिखती हैं. इसलिए ईरानी सेना ने इन्हें नाम भी दिया है- मॉस्किटो फ्लीट. इस फ्लीट के एक बेड़े में 100 बोट्स का काफिला होता है. ईरान की ये मॉस्किटो फ्लीट इतनी फुर्तीली और तेज-तर्रार है कि इन पर निशाना साधना तकरीबन नामुमकिन है. देखते ही देखते ये बड़े से बड़े युद्धपोत को घेर लेती हैं.तो क्या खाड़ी के ईर्द-गिर्द तैनात अमेरिकी नेवी के बड़े युद्धपोतों को इसी मॉस्किटो फ्लीट का खौफ सता रहा है. ईरान इसी फ्लीट के बल पर अमेरिका की तमाम धमकियों के बावजूद पूरे होर्मुज से तेल टैंकरों और जहाजों आवाजाही नियंत्रित कर रहा है.पिछले 6 महीने में जो ईरान का कंट्रोल नहीं मान रहा, उसे ये फ्लीट वहीं समुद्र में उड़ा देती हैं. इन्हीं की आड़ में ईरान पूरे होर्मुज में माइन्स बिछा चुका है. जिसकी वजह से अमेरिकी सेना आज तक होर्मुज के भीतर घुसकर ईरान पर हमला नहीं कर पाई. जानकार कहते हैं, जब तक होर्मुज पर फतेह नहीं होगा, ईरान को हराना नामुमकिन है.