Strategic Importance of Ladakh Canal Project: भारत अब बदल गया है. उसके तेवर अब पहले जैसे नहीं रह गए हैं. वह 'चलता है' वाले ढर्रे को अब सहन नहीं करना चाहता और भविष्य अपने हिसाब से गढ़ना चाहता है. पाकिस्तान की ओर से फैलाए जा रहे आतंकवाद के जवाब में भारत ने पहले सिंधु जल समझौता स्थगित किया. अब वह भारत के ठंडे रेगिस्तान कहे जाने वाले लद्दाख की तकदीर बदलने में जुटा है. ग्लेशियरों से भरपूर होने के बावजूद पानी के लिए तरसने वाले इस क्षेत्र में भारत ने नहर परियोजना की शुरुआत की की है. इसके लिए लद्दाख प्रशासन की ओर से इगू-फे सिंचाई नहर (Igoo-Phey Irrigation Canal) डायवर्जन प्रोजेक्ट शुरू किया गया. यह प्रोजेक्ट न केवल लोगों की पानी की जरूरतों पूरा करेगा बल्कि खेती में भी जबरदस्त क्रांति ला देगा.देश का ठंडा मरुस्थल है लद्दाखबताते चलें कि लद्दाख एक 'शीत मरुस्थल' है. वहां पर बारिश बेहद कम होती है लेकिन साल भर बेहद ठंडी हवाएं चलती हैं, जो वहां का तापमान सर्द किए रखती हैं. लद्दाख के अनेक इलाकों में बड़े-बड़े ग्लेशियर हैं. गर्मियों के मौसम में पहाड़ों पर बने ग्लेशियर तेजी से पिघलते हैं. ऐसा ही एक ग्लेशियर लेह के स्टोक गांव के नाले (Stok Village Nallah) के पास था. अब तक इस ग्लेशियर से निकलने वाला पानी बिना किसी इस्तेमाल के सीधे सिंधु नदी में बह जाता था और लद्दाख प्यासा रह जाता था. अब इसी व्यर्थ बहने वाले उसी पानी को पाइपों और हाइड्रोलिक चैनलों के जरिए मोड़कर इगू-फे सिंचाई नहर में डाला गया है.यह कोई ऐसा-वैसा सामान्य प्रोजेक्ट नहीं है. इसे लद्दाख की किस्मत बदलने वाली परियोजना कहा जा रहा है. जब आप इस परियोजना के आंकड़े जानेंगे तो दंग रह जाएंगे. इस प्रोजेक्ट में ग्लेशियर से रोजाना निकलने वाला 9 करोड़ लीटर पानी बचाकर इस्तेमाल किया जाएगा. इस पानी से अभी तक सूखी रहने वाली 1000 एकड़ से अधिक बंजर जमीन को पानी मिलेगा, जिससे वह सिंचित होकर हरियाली से आबाद होगी.यह नहर लद्दाख के पहाड़ी इलाकों में बसे 12 गांवों में पानी की समस्या को हमेशा के लिए खत्म कर देगी. वे गांव इस नहर नेटवर्क से सीधे जुड़ जाएंगे और उनकी पानी की जरूरतों का समाधान होगा.यह नहर किन-किन इलाकों को कनेक्ट करेगी?इगू-फे नहर लेह जिले के सबसे बड़े सिंचाई नेटवर्क में से एक है. यह नहर लेह की ऊपरी घाटियों से पानी लेकर निचले और मध्य मैदानी इलाकों में लेकर जाएगी. इससे स्टोक, इगू, फे, शे, थिकसे, स्टाकना और नंग समेत आसपास के 12 गांवों को साल भर साफ मीठा पानी मिलता रहेगा.लद्दाख में खेती-बाड़ी में क्या बदलाव आएंगे?पानी मिलने की वजह से लद्दाख में 1000 एकड़ सूखी बंजर जमीन पर खेती हो सकेगी. लद्दाख की जलवायु को देखते हुए वहां पर जौ, गेहूं, मटर, सब्जियां, सी-बकथॉर्न जैसी स्थानीय नकदी फसलें उगाई जा सकेंगी. पानी की स्थिर आपूर्ति सुनिश्चित होने से किसानों की मौसम पर निर्भरता कम होगी और वे साल भर खेती-बाड़ी कर सकेंगे.नहर बनने का केवल यही फायदा ही नहीं होगा. बड़े पैमाने पर हरियाली बढ़ने से धूल भरी हवाएं कम होंगी. लगातार बहते पानी से आसपास के भूजल स्तर में सुधार होगा. इससे लद्दाख में आत्मनिर्भरता आएगी और अनाज के मामले में उसे दूसरे प्रांतों पर निर्भर नहीं रहना होगा.यह केवल एक सिंचाई परियोजना नहीं है. लद्दाख जैसे सीमावर्ती और सामरिक क्षेत्र में बुनियादी ढांचे का यह विकास पड़ोसी देशों पर दूरगामी असर डालेगा. सुविधाओं के अभाव में अभी तक स्थानीय लोग पलायन करने को मजबूर थे. लेकिन अब पानी सीधे उनके घरों तक पहुंचने से वहां पर पलायन रुकेगा और टूरिज्म का विकास होगा. जिससे वहां की अर्थव्यवस्था में भी सुधार होगा.चीन की मनमानी पर लगेगी लगामसीमावर्ती गांवों में जनसांख्यिकीय स्थिरता रहने से चीन को वहां मनमानी करने का मौका नहीं मिलेगा और खाली क्षेत्र देख कब्जा करने के लिए आगे नहीं बढ़ सकेगा. सेना की रसद और लॉजिस्टिक्स में सुधार होगा. लद्दाख में तैनात भारतीय सेना की टुकड़ियों को स्थानीय स्तर पर ताजा रसद और चारा मिल सकेगा. इससे मैदानी इलाकों से रसद परिवहन का भारी खर्च बचेगा और युद्ध-तैयारी मजबूत होगी. चीन को स्पष्ट संदेश जाएगा कि अब भारत के पास भी एलएसी के पास मजबूत सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर मौजूद है.चीन एलएसी के पास 'शियाओकांग' नामक मॉडल विलेज बसाकर अपने नागरिकों को वहां बसा रहा है. लद्दाख के गांवों में पानी और आजीविका मिलने से स्थानीय निवासियों का पलायन रुकेगा. लद्दाख के नागरिक भारतीय सेना के लिए 'आंख और कान' का काम करते हैं.चीन अक्सर यह दावा करता है कि भारत के सीमावर्ती क्षेत्र पिछड़े हैं. इस तरह के इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्रीन-रिफॉर्म्स से भारत एलएसी पर अपनी प्रशासनिक उपस्थिति और पकड़ को मजबूत साबित करता है.बिलबिलाकर रह जाएगा पाकिस्तानभारत के इस दांव से पाकिस्तान भी बिलबिलाकर रहर जाएगा. सब जानते हैं कि सिंधु नदी पाकिस्तान की जीवनरेखा है. सिंधु जल संधि के तहत पश्चिमी नदियों सिंधु, झेलम, चिनाब के पानी का गैर-उपभोग्य और कृषि उपयोग कर सकता है. भारत की ओर से अपने हिस्से का जल कुशलतापूर्वक रोकने और उपयोग करने से पाकिस्तान की ओर जाने वाला अतिरिक्त अप्रयुक्त प्रवाह कम होगा. जिससे पाकिस्तान की खेती और अर्थव्यवस्था पर प्रभाव पड़ेगा.भारत की चल दी भविष्य की बड़ी चालयह प्रोजेक्ट लद्दाख प्रशासन के कार्बन न्यूट्रल लद्दाख के विज़न के अनुकूल है. यानी इसमें बड़े बिजली-संचालित पंप या डीजल जनरेटर का इस्तेमाल नहीं हो रहा है. इसके बजाय केवल गुरुत्वाकर्षण का उपयोग करके पानी को मोड़ा गया है, जिससे शून्य कार्बन उत्सर्जन होता है.कुल मिलाकर भारत ने खामोशी के साथ लद्दाख में अपनी एक बड़ी चाल चल दी है. जो आने वाले वक्त में पूरा पासा पलटकर रख देगी. इस दांव से न केवल लद्दाख हरा-भरा और समृद्ध होगा बल्कि चीन-पाकिस्तान जैसे प्रतिद्वंदियों के खिलाफ भारत को भारी बढ़त भी दिला देगा. जंग की स्थिति में भारत का यह दांव बड़ा गेम चेंजर साबित होगा और दुश्मनों की हार का बड़ा सबब भी बनेगा.