Will El Niño Effect be seen this winter? ईसाई धर्म के सर्वोच्च धर्मगुरुओं में से एक पोप फ्रांसिस ने कहा था - भगवान हमेशा माफ करता है. इंसान कभी कभी माफ करता है, लेकिन प्रकृति कभी माफ नहीं करती. अब हम आपके सामने प्रकृति के ऐसे ही भयावह रूप का विश्लेषण करने जा रहे हैं. ये विश्लेषण आपको बताएगा कि इस साल सर्दी की छुट्टियां नहीं होंगी बल्कि सर्दी खुद टर वेकेशन पर चली जाएगी.इस साल सर्दियां खुद छुट्टी पर जा रहींहमारे इस विश्लेषण को समझने के लिए आपको संयुक्त राष्ट्र की एक बेहद अहम रिपोर्ट के बारे में जानना चाहिए. ये रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र की संस्था WMO ने बनाई है . रिपोर्ट में बताया गया है कि इस बार अल-नीनो इफेक्ट की समय सीमा बहुत बढ़ गई है. आमतौर पर अल-नीनो सितंबर या अक्टूबर तक खत्म हो जाता है, लेकिन इस बार ये फरवरी 2027 तक चलेगा, जो एशिया से लेकर ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका तक को प्रभावित करेगा. यानी अल-नीनो से गर्मी का असर दिसंबर और जनवरी के महीने में भी रहेगा. इसी वजह से कहा जा रहा है कि इस बार सर्दियों में भी मौसम ज्यादा ठंडा नहीं रहेगा.अल-नीनो नाम का ये शब्द आपने कई बार अखबारों में पढ़ा होगा. कई बार टीवी न्यूज में सुना होगा. इसी वजह से पहले अल-नीनो को समझना बहुत जरूरी है . अब हम आपको आसान भाषा में इस कुदरती प्रक्रिया की जानकारी देने जा रहे हैं.अल-नीनो को आप कुछ यूं समझिए कि महासागर को बुखार आ जाता है. दरअसल सामान्य दिनों में प्रशांत महासागर में पूर्व और पश्चिमी दिशा से तेज हवाएं आती हैं. ये हवाएं सूरज की गर्मी की वजह से गर्म हुए समुद्र की सतह के पानी को एशिया और ऑस्ट्रेलिया की तरफ ले जाती हैं. जब अल-नीनो आता है तो प्रशांत महासागर में आने वाली हवाओं की रफ्तार कम हो जाती है. इसी वजह से समुद्र की सतह पर मौजूद गर्म पानी थम जाता है.ठंड के दिनों में भी होगा गर्मी का एहसासइसका नतीजा ये होता है कि प्रशांत महासागर यानी पैसेफिक ओशन का एक बड़ा हिस्सा सामान्य से ज्यादा गर्म होने लगता है. जैसे हमारा शरीर बुखार में गर्म होता है कुछ ऐसी ही स्थिति प्रशांत महासागर की भी हो जाती है. प्रशांत महासागर के पानी की सतह की यही गर्मी हवाओं के साथ एशिया और ऑस्ट्रेलिया तक पहुंच जाती है.संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट बताती है कि इस बार पिछले 70 से 75 साल का सबसे शक्तिशाली अल-नीनो आया है. यानी अल-नीनो से जितनी गर्मी वर्ष 1950 में पैदा हुई थी. उतनी ही गर्मी 2026 और 2027 के शुरुआती महीनों में भी रहेगी. इस प्राकृतिक प्रक्रिया को सुपर अल-नीनो भी कहा जाता है. ये अल-नीनो दुनिया के किन हिस्सों में कितनी गर्मी बढ़ाएगा और सर्दी को किस तरह भगाएगा. आपको ये भी गौर से समझना चाहिए.इस सुपर अल-नीनो का सबसे बड़ा असर अमेरिकी महाद्वीप पर पड़ेगा. सर्दियों में अमेरिका का औसत तापमान डेढ़ डिग्री तक बढ़ जाएगा . पेरू और बोलिविया जैसे अमेरिका के पड़ोसी देशों में भी तापमान डेढ़ से दो डिग्री तक बढ़ेगा. भारतीय उपमहाद्वीप में पारा औसत से डेढ़ डिग्री ऊपर रहेगा. दुनिया का ठंडा हिस्सा माने जाने वाले यूरोप में भी तापमान डेढ़ डिग्री ऊपर रहेगा.सुपर अल नीनो से कोई बच नहीं पाएगासंयुक्त राष्ट्र के अनुमान का ये हिस्सा बताता है, कि सुपर अल नीनो से दुनिया का कोई भी हिस्सा बच नहीं पाएगा. इसी वजह से संयुक्त राष्ट्र ने कुदरत के इस बदलाव को एक अलर्ट की तरह दुनिया के सामने रखा है ताकि दुनिया खुद को सुपर अल-नीनो से निपटने के लिए तैयार कर सके. संयुक्त राष्ट्र के एक्सपर्ट तो ये तक कह रहे हैं कि दिसंबर जनवरी में तापमान उनके अनुमान को पार भी कर सकता है.अल-नीनो यानी कुदरत के चक्र में हुआ ये बदलाव इंसानों के लिए अच्छी खबर नहीं है. ये नुकसानदेह है. ये हमारे-आपके लिए खतरनाक है. अल-नीनो के बढ़ जाने की वजह से ना सिर्फ नदियों में आने वाले पानी पर असर पड़ेगा बल्कि बड़े पैमाने पर खेती भी प्रभावित होगी.इस साल सर्दी..'विंटर वेकेशन' पर जाएगी!भारत में इस बार..ठंड नहीं पड़ने वाली है?यूएन की रिपोर्ट में शीतकाल गायब हो गया! — Zee News (@ZeeNews) September 4, 2026भारत में सर्दियों के दौरान गेंहू, सरसों, दाल और सरसों जैसी फसलें बोई जाती हैं. इन सभी फसलों को 10 से 20 डिग्री तापमान की जरूरत पड़ती है. सुपर अल-नीनो की वजह से औसत तापमान डेढ़ डिग्री तक बढ़ेगा. ज्यादा तापमान की वजह से मिट्टी की नमी जल्दी सूखेगी. ठंडे मौसम की जो सर्द हवाएं इन फसलों को पकने में मदद करती हैं, उनके अभाव में फसलों को पकने में भी ज्यादा वक्त लगेगा. यानी सुपर अल-नीनो की वजह से फसलें प्रभावित होंगी. बाजार में खाद्यान्न की कमी भी पैदा होगी.गर्म तापमान से पहाड़-नदी भी रहेंगे परेशानसुपर अल-नीनो से पैदा हुआ गर्म तापमान पहाड़ों और नदियों को भी प्रभावित करेगा. संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में साफ लिखा है कि सुपर अल-नीनो की वजह से हिमालय जैसे पहाड़ों की निचली श्रृंखलाओं में बर्फबारी कम होगी. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की जगह बारिश की भी आशंका जताई गई है. अगर बर्फ कम बनी तो इसका असर नदियों पर पड़ेगा क्योंकि पहाड़ों की बर्फ से ही नदियों को पानी मिलता है. सुपर अल-नीनो का ये खतरा सिर्फ फसलों और नदियों तक सीमित नहीं है. कुदरत के इस बदलाव से बाढ़ और तूफान जैसी प्राकृतिक आपदाएं भी पैदा होती हैं.दरअसल अल-नीनो के शुरुआती दौर में गर्मी की वजह से बारिश कम हो जाती है, लेकिन गर्म तापमान की वजह से कम दबाव का क्षेत्र भी तेजी से बनता है. ये विज्ञान का सरल सिद्धांत है कि नमी भरी हवाएं ज्यादा दबाव के क्षेत्र से कम दबाव के क्षेत्र में आती हैं. अल-नीनो से प्रभावित मौसम में बाहर की नम हवाएं गर्म वातावरण के क्षेत्र में ज्यादा तेजी से आती है. इसी वजह से जब बादल आते हैं तो वो अचानक और तेजी बरसते हैं. यही कारण है कि अल-नीनो की क्षमता जब बढ़ती तो अचानक बाढ़ यानी फ्लैश फ्लड का खतरा भी बढ़ जाता है. गर्म तापमान और कम दबाव के इसी सिद्धांत की वजह से अल-नीनो समुद्रों में तूफानों को भी जन्म देता है.संयुक्त राष्ट्र ने दुनिया के लिए जारी की एडवाइजरीअल-नीनो एक कुदरती प्रक्रिया है. इस पर इंसान का जोर नहीं चल सकता. इसलिए संयुक्त राष्ट्र ने अल-नीनो को लेकर एक एडवाइजरी भी जारी की है. अब हम आपको वो महत्वपूर्ण बिंदु बताने जा रहे हैं. जो कुदरत के इस सख्त रूप से निपटने में मदद कर सकते हैं.संयुक्त राष्ट्र ने सभी देशों को अर्ली वॉर्निंग सिस्टम को तैनात रखने के लिए कहा है ताकि सूखे या बाढ़ जैसे हालात की पहले से जानकारी मिल सके. संयुक्त राष्ट्र की नसीहत में ये भी कहा गया है कि किसान ऐसी फसलें बोएं जिन्हें कम तापमान की जरूरत ना हो. एडवाइजरी के तीसरे हिस्से में वॉटर कंज़र्वेशन यानी पानी को बचाने के लिए कहा गया है. साथ ही साथ दवाओं का स्टॉक रखने के लिए भी कहा गया है ताकि गर्मी से पैदा होने वाली बीमारियों के इलाज में कोई दिक्कत ना हो.अल-नीनो के इस खतरे को देखते हुए प्रसिद्ध कवि सर्वेश्वर दयाल सक्सेना की कुछ पंक्तियां याद आ जाती हैं . अपनी रचना 'सबकुछ बह जाता है' में उन्होंने लिखा था, 'चीखें तैरती हैं, सिसकियां तैरती हैं . मलबे पर बैठा बच्चा मां को पुकारता है . कुदरत के इस खौफनाक तमाशे में, इंसान सिर्फ एक लाचार तिनका बनकर रह जाता है.'