Pakistan on Alert Regarding Indian Air Force Exercises: भारत के एक कदम से पाकिस्तान में इस समय दहशत का माहौल है, रावलपिंडी से लेकर इस्लामाबाद, कराची तक हड़कंप मचा हुआ है, मुनीर की ऐसी नींद उड़ी की उन्होंने रातों रात अपने सैन्य अधिकारियों की मीटिंग बुला ली, बॉर्डर पर अपनी सेनाओं को अलर्ट पर डाल दिया है. इसके साथ ही, एयर डिफेंस सिस्टम को बॉर्डर पर एक्टिव करने के साथ ही आसमान में निगरानी भी बढ़ा दी गई है. पाकिस्तान को डर है की कहीं ऑपरेशन सिंदूर की तरह भारत की वायुसेना आसमान से एक बार फिर मौत की बारिश ना कर दें. सवाल है कि आखिर भारत ऐसा क्या करने जा रहा है, जिससे पाकिस्तान में हड़कंप मचा है.भारत के नोटिस से पाकिस्तान की उड़ी नींदपाकिस्तान अभी ऑपरेशन सिंदूर के जख्म भूला भी नहीं कि एक बार फिर भारतीय वायुसेना के नोटिस ने उसकी नींद उड़ा दी है. पाकिस्तान को डर सता रहा है कि कहीं भारतीय वायुसेना एक बार फिर पाकिस्तान में तबाही ना बरसा दे. ये डर इतना ज्यादा था कि मुनीर को रातों रात अपने प्यादों के साथ एक हाई लेवल मीटिंग करनी पड़ी. इमरजेंसी में मुनीर ने अपने सैन्य अधिकारियों को तलब किया और तीनों सेनाओँ को अलर्ट पर डालने के साथ ही बॉर्डर पर निगरानी बढ़ा दी गई. भारतीय वायुसेना के किस नोटिस से पाकिस्तान में ये खलबली मची अब आपको ये भी बताते हैं.दरअसल भारत 21 सितंबर से 7 अक्टूबर तक युद्धाभ्यास करने जा रहा है. इसके लिए भारत ने अपनी पश्चिमी सीमा के आसमान को पूरी तरह से सील कर दिया है. ये युद्धाभ्यास राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी, बीकानेर और जोधपुर सेक्टर में होगा. 17 दिनों के इस ऑपरेशन के लिए वायुसेना ने नोटिस टू एयर मिशन यानी NOTAM जारी किया है.बड़े सीक्रेट ऑपरेशन का सता रहा डरसाधारण भाषा में कहें, तो इन तारीखों के बीच पाकिस्तान सीमा के पास नागरिक विमानों की एंट्री बैन रहेगी और आसमान पर सिर्फ और सिर्फ फाइटर जेट्स का राज होगा. जैसे ही रक्षा मंत्रालय का ये आदेश आया, पाकिस्तान के रावलपिंडी सैन्य मुख्यालय में हड़कंप मच गया. पाकिस्तान की सेना को डर है कि भारत इस आड़ में किसी बहुत बड़े सीक्रेट ऑपरेशन को अंजाम दे सकता है. लिहाज़ा पाकिस्तान के पहले फील्ड मार्शल और आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने तीनों सेनाओं के प्रमुखों और कोर कमांडरों की एक आपातकालीन बैठक बुला ली.पाकिस्तानी मीडिया में इस बात को लेकर चीख-पुकार मच गई कि भारत 'तरंग शक्ति' की आड़ में सीमा पार किसी बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक या हवाई कार्रवाई की जमीन तैयार कर रहा है. खौफ का आलम ये है कि पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अपने चीनी रडार और एयर डिफेंस सिस्टम को 24 घंटे एक्टिव मोड पर डाल दिया है. पाकिस्तान अपनी बदहाल अर्थव्यवस्था के बावजूद अपनी वायुसेना को हाई रेडीनेस मोड पर रखने के लिए मजबूर हो गया है. उसे पता है कि अगर इस 17 दिनों के भीतर भारतीय जेट्स ने दिशा बदली, तो पाकिस्तान के पास संभलने का मौका भी नहीं होगा. लेकिन पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ..शेखी बघारने से पीछे नहीं हटे.भारत में लग रहा आधुनिक वायुसेनाओं का जमघटकहानी सिर्फ पाकिस्तान के डर की नहीं है. ये युद्धाभ्यास कोई आम सैन्य अभ्यास नहीं है, बल्कि ये दुनिया की सबसे आधुनिक वायुसेनाओं का एक ऐसा जमघट है जो बीजिंग से लेकर इस्लामाबाद तक की रातों की नींद उड़ाने के लिए काफी है. जोधपुर के रेतीले आसमान में भारत दो बड़े ऑपरेशन्स को एक साथ अंजाम दे रहा है, पहला है बहुराष्ट्रीय अभ्यास 'तरंग शक्ति' और दूसरा है भारत-जापान का द्विपक्षीय अभ्यास 'वीर गार्जियन'.इस बार भारत के निमंत्रण पर दुनिया की वो सेनाएं रेगिस्तान की धूल उड़ाने आ रही हैं, जिनसे पूरी दुनिया कांपती है. इस महासंग्राम में भारत के साथ फाइटर जेट्स, मिड-एयर रिफ्यूलर्स और टोही विमानों के साथ सीधे आसमान में वॉर-गेम्स का हिस्सा बनेंगे. अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, जापान, संयुक्त अरब अमीरात, ग्रीस, सिंगापुर, बांग्लादेश और श्रीलंका.18 मित्र देश 'मिलिट्री ऑब्जर्वर' के रूप में आमंत्रितइन मुख्य देशों के अलावा दुनिया के 18 अन्य मित्र देशों को भारत ने 'मिलिट्री ऑब्जर्वर' के रूप में आमंत्रित किया है. ये देश युद्ध की आधुनिक रणनीतियों, तकनीक और आपसी तालमेल को करीब से देखने और सीखने के लिए अपने शीर्ष सैन्य अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल को राजस्थान भेज रहे हैं.भारत-पाकिस्तान सीमा के पास हो रहे इस युद्धाभ्यास में पाकिस्तान के साथ चीन को भी पूरी तरह से बाहर रखा गया है. लेकिन बड़ी बात ये है कि इस बार भारत की धरती पर कुछ ऐसा होने जा रहा है जो पिछले 78 सालों के इतिहास में कभी नहीं हुआ. पहली बार उगते सूरज के देश यानी जापान के घातक लड़ाकू विमान भी इस युद्धाभ्यास में शामिल होंगे. जापान की 'एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स' अपने लड़ाकू विमानों की टुकड़ी भारतीय एयरबेस पर तैनात कर रही है. जापान के अत्याधुनिक फाइटर जेट्स भी होंगे शामिलजापान इस अभ्यास में अपने तीन अत्याधुनिक F-2A फाइटर जेट्स और 110 वायुसैनिकों के साथ शामिल हो रहा है. इस दौरान भारत का फ्रंटलाइन वारियर सुखोई-30MKI सीधे जापान के इन F-2A विमानों के साथ 'डॉगफाइट' यानी आमने-सामने की जंग का अभ्यास करेगा. जापानी F-2A असल में अमेरिका के खतरनाक F-16 फाइटर जेट का ही एक बेहद एडवांस और री-इंजीनियर्ड जापानी वर्जन है, जिसे हवा से हवा और हवा से जमीन पर अचूक वार करने के लिए जाना जाता है.21 सितंबर से शुरू होने वाला ये 17 दिनों का कालखंड सिर्फ एक मिलिट्री एक्सरसाइज नहीं, बल्कि नए भारत का वो सामरिक शंखनाद है जिसने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया है. थार के रेगिस्तान से उठने वाली लड़ाकू विमानों की ये गर्जना इस्लामाबाद को बताने के लिए काफी है कि अब भारत की इजाजत के बिना सरहद पर पत्ता भी नहीं हिल सकता. दुनिया के सबसे ताकतवर मुल्क भारत की सरजमीं पर आकर युद्ध की कला सीखेंगे. जिसका डर पाकिस्तान में साफ देखा जा सकता है.मुनीर की सेना में मची है खलबलीआसिम मुनीर की बुलाई ये आपातकालीन बैठक भी इसी बात का सबूत है कि भारतीय वायुसेना के केवल एक 'नोटिस' से ही पाकिस्तान का पूरा डिफेंस सिस्टम हिल गया. रावलपिंडी के मिलिट्री हेडक्वार्टर में आधी रात को मची ये खलबली साफ बताती है कि नए भारत की रणनीतिक चालों का खौफ सरहद पार किस कदर हावी है. बिना एक भी मिसाइल दागे, सिर्फ राजस्थान के आसमान को ब्लॉक करके हिंदुस्तान ने पाकिस्तानी जनरलों को बैकफुट पर धकेल दिया और मुनीर की सेना में हड़कंप मच गया.