Asaduddin Owaisi on Bulldozer Action Against Saharanpur Mosque: एमपी की पुलिस फिटनेस के लिए दौड़ रही है और यूपी की पुलिस एनकाउंटर के साथ-साथ अवैध कब्जे हटाने के लिए दौड़ लगा रही है. शनिवार सुबह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस बल की मौजूदगी में एक मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन हुआ. ये कार्रवाई राष्ट्रीय राजनीति का विषय बन गई. असदुद्दीन ओवैसी जैसे नेता अवैध मस्जिद पर एक्शन को चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं. विपक्ष ये नैरेटिव बनाने में जुटा है कि यूपी में 2027 का चुनाव है, इसलिए मस्जिदें गिराई जा रही हैं. पहले आप इनके बयान सुनिए, उसके बाद हम आपको मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन की इनसाइड स्टोरी दिखाएंगे.सहारनपुर में मस्जिद क्यों गिराई गईAIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी कह रहे हैं कि सहारनपुर में मस्जिद चुनाव जीतने के लिए गिराई गई है. ओवैसी इस बात पर ध्यान देना ही नहीं चाहते कि मजिस्ट्रेट कोर्ट ने इस मस्जिद को अवैध करार दिया था. यह पूरा केस फरवरी 2025 में बजरंग दल के नेता विकास त्यागी की शिकायत पर शुरू हुआ. जिसके बाद डीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए. जांच में मस्जिद अवैध पाई गई.जुलाई 2026 में सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट ने मस्जिद हटाने और 6 करोड़ 41 लाख हर्जाना वसूलने का आदेश दिया. मस्जिद पक्ष ने जिला कोर्ट में अपील की, जिसके बाद पहले आदेश पर अस्थायी रोक लग गई. 2 सितंबर 2026 को जिला जज की अदालत ने मस्जिद पक्ष की अपील खारिज करके मजिस्ट्रेट के आदेश को बरकरार रखा.कलेक्ट्रेट परिसर में 70 साल से खड़ी थी मस्जिदजिसके बाद प्रशासन ने अवैध मस्जिद को बुलडोजर एक्शन से ढहा दिया. लेकिन ओवैसी इसे चुनावी एक्शन बता रहे हैं. ये मस्जिद सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में 70 साल से थी. सुबह 4 बजे से 7 बुलडोजर भारी सुरक्षा के बीच दिन भर ढांचा गिराने का काम करते रहे. ये पूरी कार्रवाई मजिस्ट्रेट के आदेश पर की गई. क्या यूपी में चुनाव देखकर मस्जिद गिराई जा रही?मस्जिद पर बुलडोजर चला..ओवैसी को 2027 दिखा?विपक्ष के 'मस्जिद वाले नैरेटिव' का DNA टेस्ट— Zee News (@ZeeNews) September 5, 2026 उत्तर प्रदेश में आज से पहले भी अवैध धार्मिक स्थलों पर बुलडोजर चला है. मस्जिद भी टूटे हैं. मंदिर भी टूटे हैं. यूपी में नेपाल सीमा से लगे 7 ज़िलों में सरकारी अभियान के तहत अब तक 30 अवैध मस्जिदें, 25 मज़ार और 6 ईदगाहें गिराई गई हैं. इस बीच उत्तरप्रदेश में कम-से-कम 11 मंदिर गिराए या हटाए गए हैं. सबसे ज्यादा 9 मंदिर मुरादाबाद में हटाए गए हैं. यानी धार्मिक स्थलों पर एक्शन कोई नई बात नहीं है. लेकिन सियासत का ये गजब का पाखंड है.यूपी में पांव जमाने की कोशिश में हैं ओवैसीसड़क पर बना मंदिर हटे तो वह प्रशासनिक विकास कहलाता है, लेकिन कलेक्ट्रेट की जमीन पर बनी अवैध मस्जिद पर कानून का डंडा चले तो लोकतंत्र वेंटिलेटर पर आ जाता है. जहां तक ओवैसी का सवाल है तो वो इस बार यूपी विधानसभा चुनाव की पूरी तैयारी कर रहे हैं. लेकिन उनके साथ परेशानी ये है कि वो बिहार में तो सीटें जीत लेते हैं. अपने गृह राज्य तेलंगाना में मजबूत हैं. महाराष्ट्र में भी मौजूद हैं. लेकिन यूपी में कोशिश के बाद भी कुछ खास नहीं कर पा रहे.फिलहाल तेलंगाना में ओवैसी के 7 विधायक हैं. जिसमें 2 एमएलसी हैं. बिहार में ओवैसी के विधायकों की संख्या 5 है. महाराष्ट्र में मालेगांव सेंट्रल सीट से जीतकर AIMIM ने यहां भी खाता खोल लिया. लेकिन यूपी में अभी ओवैसी की पतंग नहीं उड़ी है और वो इस बार प्रदेश में एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं.मुसलमानों के वोट झटकने की जद्दोजहदइसलिए मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन का मुद्दा उनकी राजनीति को सूट भी करता है. आज आपको यूपी में मुस्लिम वोट बैंक की गणित भी समझना चाहिए. आपको जानना चाहिए कि मुस्लिम वोट बैंक का रुझान किस पार्टी की तरफ ज्यादा झुका है. उत्तर प्रदेश में लगभग 20 प्रतिशत मुस्लिम मतदाता हैं.वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में मुसलमानों के 79% वोट समाजवादी पार्टी को मिले थे. जबकि बीजेपी को 8% मुलसमानों ने वोट दिया था. इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी को 6 प्रतिशत और कांग्रेस को 3% मुस्लिम वोट मिले थे. जबकि 2022 के विधानसभा चुनाव में ओवैसी की पार्टी को 1 प्रतिशत वोट भी नहीं मिला था.