Details to Check Before Renting PG Room: बच्चों की जान से खिलवाड़ सिर्फ दिल्ली में ही नहीं हो रहा है बल्कि ये समस्या अखिल भारतीय है. आपको किसी बड़े कॉलेज या कोचिंग हब के आसपास हॉस्टल ही हॉस्टल और PG ही PG मिल जाएंगे. लेकिन आज आपको देखना चाहिए, यहां बच्चे किन परिस्थितियों में रहते हैं. शहर शहर PG और हॉस्टल के नाम पर बच्चे मौत की इमारतों में रह रहे हैं. कोचिंग सेंटर वाले किस तरह बच्चों की जान को जोखिम में डाल रहे हैं.आपको हमारी ग्राउंड रिपोर्ट में जानना चाहिए.पीजी में डालने से पहले बिल्डिंग का प्लान देखेंडॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने कहा था कि समाज के तीन लोगों की भूमिका सबसे अहम है- पिता, माता और शिक्षक. महंगे कोचिंग सेंटर में नाम लिखवाने के साथ माता-पिता को ये जिम्मेदारी खुद उठानी होगी कि उनका बच्चा जिस हॉस्टल या पीजी या जिस मकान में रहने वाला है..वो सही है या नहीं है. माता पिता को कमरे में AC से पहले बिल्डिंग का सैंक्शन प्लान देखना होगा. Wi-Fi से पहले emergency exit चेक करना होगा. फर्नीचर से पहले बिल्डिंग का सेफ्टी सर्टिफिकेट देखना होगा. छात्र कभी जलकर मरेंगे..कभी मलबे में दबकर मरेंगे! सत्य निकेतन..देश के 'जर्जर सिस्टम' का सबूतअपने बच्चों की सुरक्षा स्वयं करें..जनहित में जारी — Zee News (@ZeeNews) September 7, 2026इमरजेंसी एग्जिट प्लान भी जरूर करें चेकहर माता पिता को अपने बच्चे को हॉस्टल या PG में रखने से पहले ये पूछना होगा कि क्या इमारत का सैंक्शन प्लान दिखा सकते हैं? यानी जितनी मंजिलें बनी हैं, क्या उतनी मंजिलें बनाने की कानूनी अनुमति भी है? आपको इमरजेंसी एग्जिट पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है. आग लगने या किसी हादसे की स्थिति में बच्चा बाहर निकलेगा कैसे? फायर सेफ्टी का पूरा इंतजाम क्या है? ये चीजें दिखें तो तुरंत कर दें 'ना'क्या किसी मान्यता प्राप्त इंजीनियर का स्ट्रक्चरल सेफ्टी सर्टिफिकेट है? यानी इमारत का ढांचा सुरक्षित है या नहीं, और क्या वो अपने ऊपर पड़ रहे वजन को सह सकती है? क्या इस प्लॉट पर कोई अवैध बेसमेंट, अतिरिक्त मंजिल या बिना अनुमति का निर्माण तो नहीं हुआ है? क्योंकि कई बार बाहर से खूबसूरत दिखने वाली इमारत अंदर से नियमों और सुरक्षा दोनों के मामले में कमजोर हो सकती है.बच्चों की सुरक्षा आपके अपने हाथयाद रखिए, ये चार सवाल सिर्फ जानकारी के लिए नहीं हैं. ये आपके बच्चे की सुरक्षा की पहली ढाल हैं. कानून लागू करने की जिम्मेदारी सिस्टम की है. इमारत की मजबूती की जिम्मेदारी मालिक की है..लेकिन अपने बच्चे को सुरक्षित जगह भेजने से पहले सवाल पूछना आपकी जिम्मेदारी भी है. क्योंकि जिस दिन आप किराया देने से पहले सैंक्शन प्लान मांगेंगे और अवैध निर्माण पर सवाल उठाएंगे..उसी दिन पीजी मालिक समझ जाएगा कि अब सिर्फ कमरा बेचना काफी नहीं है, सुरक्षा भी दिखानी होगी. इसलिए एक बात याद रखिए, बच्चे के कमरे की चाबी लेने से पहले उसकी सुरक्षा की चाबी जरूर खोजिए.