Why Trump Order Polygraph Tests for US Military? जिस सेना के दम पर ट्रंप अमेरिका को दुनिया का सबसे ताकतवर देश बताते हैं. जिस सेना के सहारे ट्रंप ईरान पर अपने मनमुताबिक हमले कर रहे हैं, उसके टॉप कमांडरों पर उनका अविश्वास बढ़ गया है. ये अविश्वास इतना गहरा हो चुका है कि उन्होंने अमेरिकी सेना के 50 अधिकारियों का पॉलीग्राफ टेस्ट करवाया है. पॉलीग्राफ टेस्ट को सामान्य बातचीत में लाई डिटेक्टर या फिर झूठ पकड़ने वाला टेस्ट कहा जाता है. इसमें धड़कन, सांस और पसीने जैसे बदलावों को रिकॉर्ड कर सच-झूठ का पता लगाया जाता है.अमेरिकी सैन्य इतिहास का तनावपूर्ण फैसलासेना के अधिकारियों का पॉलीग्राफ टेस्ट करवाना अमेरिकी सैन्य इतिहास का सबसे असामान्य और तनावपूर्ण फैसला बन गया है . आपको जानना चाहिए कि ट्रंप ने अमेरिकी सेना के बड़े अफसरों का लाइ डिटेक्टर टेस्ट क्यों करवाया और इस टेस्ट का परिणाम क्या निकला. आपको सेना के अधिकारियों के पॉलीग्राफ टेस्ट पर अमेरिका की सेना और जनता की प्रतिक्रिया भी जाननी चाहिए. ये भी समझना चाहिए दुनिया की सर्वशक्तिमान कही जाने वाली सेना पर ट्रंप के इस फैसले का क्या असर पड़ा है.सबसे पहले आप समझिए, ट्रंप को अपने कमांडरों की निष्ठा पर शक क्यों हुआ. तो इस जांच का मुख्य कारण अमेरिकी हथियारों से जुड़ी संवेदनशील जानकारियों का मीडिया में लीक होना है. अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में सेना के सूत्रों के हवाले से खुलासा किया गया था कि ईरान के साथ जारी युद्ध के कारण अमेरिकी सेना के पास पैट्रियट इंटरसेप्टर मिसाइलों का स्टॉक काफी कम हो गया है. ये मिसाइलें दुश्मन के हमले को नाकाम करने के काम आती हैं.अमेरिकी मीडिया ने सेना के पास लंबी दूरी की गाइडेड मिसाइलों का स्टॉक भी कम होने का दावा किया. मीडिया में अमेरिकी सेना के सूत्रों के हवाले से खबर छपी कि ईरान के खिलाफ युद्ध की रणनीति को लेकर अमेरिकी प्रशासन के अंदर ही मतभेद हैं. इन खबरों को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हानिकारक बताते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे देशद्रोह करार दिया.ज्वाइंट स्टाफ के 50 अफसरों का पॉलिग्राफ टेस्टइसके बाद अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने न्याय विभाग के साथ मिलकर जानकारी लीक करने वालों को पकड़ने के लिए एक विशेष टास्क फोर्स गठित की. अमेरिका में हथियारों की वास्तविक संख्या का सटीक डेटा जॉइंट स्टाफ के चुनिंदा अधिकारियों के पास रहता है. जॉइंट स्टाफ में करीब 1,500 से 2,000 अधिकारी और कर्मचारी काम करते हैं. यह दुनियाभर में चल रहे अमेरिकी सैन्य अभियानों, नीतियों और युद्ध की योजनाओं के बीच तालमेल बनाने वाली प्रमुख संस्था है.इसीलिए ज्वाइंट स्टाफ के लगभग 50 अधिकारियों की पहचान कर उनसे पूछताछ शुरू की गई. अधिकारियों से पूछा गया क्या उन्होंने पत्रकारों को गोला बारूद की कमी से जुड़ी जानकारी दी थी. लेकिन जब पूछताछ से कोई सुराग नहीं मिला तो इन अधिकारियों का पॉलिग्राफ टेस्ट करवा लिया गया. इससे पहले किसी लीक को पकड़ने के लिए अमेरिका के जनरलों और कर्नल रैंक के अफसरों का एक साथ सामूहिक पॉलीग्राफ टेस्ट अमेरिका के आधुनिक इतिहास में कभी नहीं हुआ.पूर्व नौसेना जजों और कानूनी विशेषज्ञों ने भी इस फैसले पर हैरानी जताई है. रिटायर्ड नेवी जज रियर एडमिरल डोनाल्ड गुटर ने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर और इतने ऊंचे रैंक पर अपमानजनक पॉलिग्राफ उन्होंने अपने करियर में कभी नहीं देखा.शीर्ष सैन्य अधिकारियों में फैसले से नाराजगीअमेरिका मे एक बड़ा तबका शीर्ष सैन्य अधिकारियों के लाई डिटेक्टर टेस्ट को अमेरिकी सैन्य परंपरा के खिलाफ मान रहा है. इस जांच का क्या परिणाम निकला हम आपको आगे बताएंगे..लेकिन पहले आप समझिए कि इस लीक से अमेरिका और ट्रंप प्रशासन पर क्या प्रभाव पड़ा. जिसके बाद ट्रंप ने इतना विवादास्पद फैसला लिया .ट्रंप प्रशासन दलील दे रहा है. सैन्य आंकड़ों के लीक होने से अमेरिका के सामने कई रणनीतिक और कूटनीतिक खतरे पैदा हुए. ईरान को जब ये मालूम चला अमेरिका के पास इंटरसेप्टर और हमला करने वाली मिसाइलें सीमित हैं, तो उसकी आक्रामकता बढ़ गई. इसका खामियाजा मिडिलईस्ट में अमेरिका के सहयोगी देशों को झेलना पड़ा, जहां पर ईरान ने मिसाइलों की बारिश कर दी. ट्रंप के टॉप अफसरों का पॉलीग्राफ टेस्ट क्यों? सैन्य अफसरों पर ट्रंप को भरोसा क्यों नहीं है?ट्रंप का 'लाई डिटेक्टर'.. टारगेट पर 50 अफसर — Zee News (@ZeeNews) September 7, 2026 मिसाइलों की कमी को अमेरिका की सैन्य कमजोरी के तौर पर देखा गया. इसीलिए जब अमेरिकी ने ईरान पर हमला रोका तो इसे मजबूरी का सीजफायर बताया गया और ईरान ने अपनी जीत के दावे किए. ट्रंप प्रशासन जनता और वैश्विक स्तर पर अमेरिकी सेना की अजेय छवि बनाए रखना चाहता था. लेकिन मिसाइलों की कमी की खबर से प्रशासन की रणनीतिक तैयारियों पर सवाल खड़े हो गए.जांच एजेंसियों को हाथ नहीं लगा कोई सुरागअमेरिकी जांच एजेंसियों को लगने लगा कि या तो सेना के शीर्ष अधिकारियों में कोई विदेशी खुफिया एजेंसी के लिए काम कर रहा है. या फिर ट्रंप के राजनीतिक विरोधियों को फायदा पहुंचाने के लिए प्रेस को जानकारी लीक की जा रही है. इससे नाराज और घबराए ट्रंप किसी भी कीमत पर जानना चाहते थे कि उनकी सेना की कमजोरियां किसने अमेरिकी पत्रकारों को बता दीं. इसके लिए आखिरी हथियार के तौर पर उन्होंने अफसरों का पॉलिग्राफ टेस्ट करवा लिया.अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक जितने अधिकारियों का पॉलीग्राफ टेस्ट किया गया है. उनमें से एक भी अधिकारी मीडिया को जानकारी लीक करने के सवाल पर टेस्ट में असफल नहीं हुआ. जिससे जांच एजेंसियों के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा. सोचिए डॉनल्ड ट्रंप ने अपनी ही सेना के अधिकारियों को दुनिया के सामने शक के कटघरे में खड़ा कर दिया. ब पॉलीग्राफ टेस्ट का नतीजा आया तो वो बेगुनाह निकले. इसे अपनी सेना पर शक करने वाले डॉनल्ड ट्रंप के लिए झटका बताया जा रहा है.चाणक्य ने अपनी पुस्तक अर्थशास्त्र में बताया है. जो राजा अपने निष्ठावान सेनापतियों पर अकारण संदेह करता है और गुप्तचरों को उन पर हावी कर देता है, वह अपनी ही रक्षा-पंक्ति को भीतर से नष्ट कर बैठता है. अमेरिकी एक्सपर्ट भी मान रहे हैं कि शीर्ष अधिकारियों पर ट्रंप का खुला अविश्वास कई गंभीर संकट पैदा कर सकता है. अगर जनरलों को इस बात का डर होगा कि जमीन की वास्तविक कमियां या कड़वी सच्चाई बताने पर उन पर गद्दारी का शक होगा, तो वे ट्रंप को सिर्फ वही बताएंगे जो वो सुनना चाहते हैं.ताकतवर मानी जाने वाली सेना के अफसर खौफ मेंसामान्य परिस्थितियों में ये चटुकारिता ट्रंप को अच्छी लग सकती है. लेकिन युद्ध के समय यह प्रवृत्ति आत्मघाती साबित होगी क्योंकि ट्रंप को जमीनी हकीकत का पता ही नहीं होगा. फिलहाल अपने अफसरों को अपमानित करने वाला तीर ट्रंप की कमान से निकल चुका है. अब अमेरिका में अफसरों के पॉलिग्राफ टेस्ट को सेना में डर फैलाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है क्योंकि पॉलीग्राफ टेस्ट कानूनी रूप से 100% सटीक नहीं होते. इन्हें अमेरिकी अदालतों में आसानी से सबूत के तौर पर स्वीकार भी नहीं किया जाता. इसके बावजूद शीर्ष अफसरों के पॉलिग्राफ टेस्ट का असली मकसद जासूस पकड़ना कम और डर का माहौल बनाना ज्यादा बताया जा रहा है . इससे बाकी अफसरों को भी संदेश दिया गया कि प्रेस या संसद को युद्ध या हथियारों की जमीनी हकीकत बताने पर कार्रवाई हो सकती है. अमेरिका में इसे सैन्य परंपरा के खिलाफ इसलिए भी बताया जा रहा है. अब तक अमेरिका में सेना के अधिकारी जमीनी खामियों को लेकर खुलकर बहस करते थे. लेकिन अब पेंटागन में माहौल बदल गया है. आज आपको भी जानना चाहिए ट्रंप के इस कदम के बाद किस तरह सबसे ताकतवर मानी जाने वाली सेना के अधिकारी खौफ में हैं और खुद ट्रंप की पार्टी के सांसद उनकी अलोचना कर रहे हैं.अमेरिकी अफसरों के पॉलिग्राफ टेस्ट के बाद पेंटागन में गहरे अविश्वास, गुटबाजी और तनाव का माहौल बन गया है. पहले लंबे समय तक चलने वाली बैठकें अब छोटी होने लगी हैं क्योंकि अफसरों को डर है कि किसी भी चर्चा की जानकारी लीक हुई तो दोष उन पर मढ़ दिया जाएगा. कार्रवाई के डर से अधिकारी तुरंत जोखिम भरे सामरिक निर्णय लेने से बच रहे हैं . इससे मिलिट्री एक्शन में देरी हो रही है.रिपब्लिकन सीनेटर भी हुए डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफखुद डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी के नेता उनकी नीतियों के खिलाफ हो गए हैं. रिपब्लिकन सीनेटर थॉम टिलिस ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के नेतृत्व की आलोचना की है. उनके मुताबिक ये सेना का मनोबल गिराने वाला गलत फैसला है. द्वितीय विश्व युद्ध के दिग्गज अमेरिकी कमांडर जनरल जॉर्ज एस. पैटन ने कहा था सेना कभी हथियारों से नहीं हारती, वह तब हारती है जब उसका राजनीतिक नेतृत्व अपने ही अफसरों के चरित्र पर सवाल खड़े करके उनका मनोबल तोड़ देता है. ट्रंप ने अपने अफसरों का पॉलिग्राफ टेस्ट करवा कर सेना के मनोबल को तोड़ दिया है.