How Whales Communicate? समुद्र के गर्भ में सिर्फ नैचुरल रिसोर्सेज ही नहीं है, बल्कि जीवों की एक ऐसी दुनिया है, जैसी शायद जमीन पर भी नहीं. समंदर में जीवों के ऐसे कई खजाने हैं. जो बड़े ही रहस्यमयी हैं. उनके रहने, बोलने और बात करने का तरीका बहुत ही अलग है. इसी तरीके ये जीव अपना हथियार बनाते हैं, समंदर की गहराई में शिकार करते हैं और साथ ही अपनी सुरक्षा भी. हालांकि, जब वैज्ञानिकों ने जब पानी की अथाह गहराई में इन जीवों के तौर-तरीकों को डिकोड करना शुरू किया, तो वो हैरान रहे गए. समंदर के अंदर रहने वाली इस दुनिया ने अपना एक अलग ही सिस्टम तैयार कर रखा था, जो इंसानी समझ से बहुत दूर था.आकार में छोटा जीव, जो मचा देता है हलचलअब जरा सोचिए, जिस समंदर में कई किलोमीटर नीचे तक सूरज की रोशनी नहीं पहुंचती, वहां एक बेहद छोटा-सा जीव ऐसा भी है जो अपनी आवाज से पूरे पानी के माहौल में हलचल पैदा कर सकता है. आकार में छोटा, लेकिन इसके पंजे की ताकत किसी विस्फोट से कम नहीं लगती. ये जब अपने साथियों के साथ शोर करता है, तो आसपास की बस्तियां खाली होने लगती हैं. सवाल ये है कि जब इतना छोटा जीव इतनी तेज आवाज पैदा कर सकता है तो समंदर की गहराइयों में और कौन-कौन से प्रकृति के अद्भुत किरदार छिपे हैं, जिनकी आवाज हमें हैरान कर सकती है?नीले सागर की गहराइयों में जाने पर जैसे-जैसे रोशनी खत्म होती जाती है, वैसे-वैसे आंखों पर भरोसा करना मुश्किल हो जाता है. हम सोच सकते हैं कि अंदर शिकार को खोज पाना भी एक बड़ा चैलेंज हो जाता होगा. ऐसे कई शिकारी हैं, जो इस चैलेंज को भी अपने खास हथियार से चैलेंज कर देते हैं.बाकायदा एक मेकेनिज्म का इस्तेमाल करते हैं. इसके जरिए ये जान जाते हैं कि शिकार कितनी दूरी पर है और उसका आकार कैसा हो सकता है? यानी हमारे लिए जहां समंदर की गहराई सिर्फ खामोशी है. वहीं इस शिकारी दुनिया के लिए वो इलाका सबसे बड़ा शिकार का मैदान है.क्या आपने कभी व्हेल की आवाज सुनी है?हम आज आपको इस अनूठी दुनिया के उस खास किरदार से भी मिलवाएंगे जो इस पूरी कहानी में सबसे ज्यादा हैरानी पैदा करेगा. एक ऐसा जीव जिसकी दागी गई तरंगें समंदर के पानी में बिजली पैदा करने लगती हैं. जिस गहराई में शार्क जैसे शिकारी जाने से डरते हैं. उस गहराई में समंदर का ये शिकारी जाता है. अपनी आवाज को ही एक तरह के सर्च सिस्टम में बदल देता है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल अब भी यही है कि समंदर की उन गहराइयों में, जहां इंसान की आंखें जवाब दे जाती हैं, क्या आवाज ही वहां की असली ताकत है? आज हम आपको बताएंगे कि कैसे समंदर के अंदर की दुनिया का पूरा सिस्टम ही आवाज के बूते चलता है?शेर के दहाड़ने, बाघ के गुर्राने, हाथी के चिंघाड़ने की आवाज तो आपने सुनी ही होगी. क्या आपने समंदर के सबसे बड़े जीव व्हेल की आवाज सुनी है...?अब तक आपने बस इस समंदर में पानी के अंदर इन्हें तैरते हुए देखा होगा. गोते लगाते देखा होगा. लेकिन आपने इसकी आवाज शायद ही सुनी होगी. शायद आपको ये पता भी न हो कि ये व्हेल धरती के कई बड़े जानवरों से ज्यादा तेज आवाज निकालती है. राफेल से तेज दहाड़ने वाला समुद्री'राक्षस'...समंदर की खामोशी में छिपा 'आवाज़ का शिकारी' — Zee News (@ZeeNews) September 7, 2026लेकिन व्हेल और दूसरे जानवरों की आवाज की तुलना से पहले आपको एक तथ्य बता दें, जिससे तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी. व्हेल की ताकत को आप बखूबी समझ पाएंगे. जमीन पर मिलने वाला सबसे बड़ा जानवर हाथी औसतन 4 से 6 टन का होता है.जबकि व्हेल का औसत वजन ही 30–50 टन है. कुछ व्हेल तो 100 टन से भी अधिक, यहां तक कि 150 टन की भी होती हैं.आवाज से फट सकते हैं कान के पर्देतभी तो व्हेल की आवाज इतनी तेज होती है कि अगर इंसान इसे सुन ले तो कान के पर्दों के साथ साथ कान की हड्डियां टूट जाएं. सुनने में आपको ये अजीब जरूर लग रहा होगा. लेकिन सच तो यही है. स्पर्म व्हेल सुपरसोनिक फाइटर जेट और डीजे पर बजने वाले गाने से 5 गुना तेज आवाज करती है. वो भी समंदर के अंदर.. लेकिन सवाल ये है कि आखिर कैसे?पहले आपको आवाज का विज्ञान बताते हैं. आसान भाषा में कहा जाए तो हम इंसान जब बोलते हैं तो गले की वोकल कॉर्ड हिलती हैं... इससे हवा के कणों में कंपन पैदा होता है. फिर धरती पर मौजूद गैसों जैसे नाइट्रोजन और ऑक्सीजन इस कंपन को आगे बढ़ाती है. गैस के अणु आगे-पीछे होकर धक्का देते हैं और ध्वनि तरंगें बोलने वाले के मुंह से निकलकर सुनने वाले के कान तक पहुंचती हैं.हवा की ये तरंगें जब हमारे कान के अंदर जाती हैं, तो कान के पर्दे से टकराती हैं. टकराने से पर्दा कांपने लगता है. यह कंपन अंदर की हड्डियों से होता हुआ कॉक्लिया में जाता है. कॉक्लिया इस कंपन को बिजली के संकेतों यानि Electrical Signals में बदलता है. फिर नसों के जरिए ये सिग्नल दिमाग तक पहुंचते हैं, और हमारा दिमाग इसे 'आवाज़' के रूप में समझ लेता है.समंदर में रहने वाले जीव कैसे बात करते हैं?समंदर के अंदर की दुनिया जितनी रहस्मयी है. उससे भी ज्यादा रहस्यमयी हैं समंदर के जीव और इसके अंदर रहने वाले जीवों के बीच संवाद का तरीका भी उतना ही चौंकाने वाला है. पानी के अंदर बातें करना, अपनी सूचना को दूसरों तक पहुंचाना धरती पर बोलने जैसा नहीं होता है. वहां पर बोलने और सुनने का नियम पूरी तरह से बदल जाता है.कल्पना कीजिए कि आप समंदर की सतह से धीरे-धीरे पानी में उतर रहे हैं. ऊपर सूरज की रोशनी है और नीचे पानी नीला दिखाई दे रहा है. लेकिन जैसे-जैसे आप नीचे जा रहे हैं वैसे वैसे अंदर रोशनी कम हो रही है. धीरे धीरे नीचे जाने पर एक ऐसा इलाका शुरू होता है, जहां सूरज की रोशनी पहुंच ही नहीं पाती.चारों तरफ इतना गहरा अंधेरा होता है कि कि आपके कुछ मीटर आगे क्या है, इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाए. जिसकी वजह से आप वहीं से बाहर लौटने लगते हैं. लेकिन इसी अंधेरे में कुछ ऐसे शिकारी रहते हैं जिनके लिए ये अंधेरा कोई समस्या नहीं है. उन्हें देखने की जरूरत ही नहीं होती. वो आवाज के जरिए ही समंदर के नीचे की दुनिया को देखते हैं. इसीलिए तो खास अंदाज में बोलते और सुनते हैं.स्पर्म व्हेल की आवाज से सिहर जाते हैं शिकारठीक ऐसा ही व्हेल भी करती हैं. समंदर की गहराइयों में आवाज सिर्फ बातचीत का जरिया नहीं है. आवाज यहां आंखों का काम कर सकती है. स्पर्म व्हेल समंदर के बहुत नीचे जाकर स्क्विड और परे जैसे जीवों की शिकार करती है. वहां पर तक जाने के लिए वो जोर से आवाज निकालती है. जिससे पानी के अंदर एक तरंग पैदा होती है और वो शिकार से टकराकर वापस आती है. ये तरंग इतनी ज्यादा जोरदार होती है कि शिकार एकदम से सिहर जाता है. वह इधर उधर भाग नहीं पाता और स्पर्म व्हेल का शिकार हो जाता है.स्पर्म व्हेल की सबसे खास शारीरिक संरचना में से एक उसका सिर है. उसके सिर के अंदर साउंड पैदा करने वाले खास टिशू होते हैं. इनकी मदद से व्हेल अपनी नाक के जरिए नाक के रास्ते, आवाज़ पैदा करने वाली खास स्ट्रक्चर से आवाज निकालती है. जो समंदर के अंदर एक तरंग जैसी हो जाती है, जो एक सुपरसोनिक लड़ाकू जहाज से निकलने वाले शोर से भी अधिक होती है.ध्वनि यानि आवाज पानी में हवा की तुलना में लगभग 4 गुना तेज़ चलती है. पानी के अणु एक-दूसरे के ज्यादा करीब होते हैं, इसलिए कंपन तेजी से आगे बढ़ते हैं. यही वजह है कि समुद्र में ध्वनि बहुत लंबी दूरी तक बिना रुके फैल सकती है. समंदर के जीव जैसे व्हेल और डॉल्फ़िन इसी गुण का उपयोग करके हजारों किलोमीटर दूर तक आपस में बातें कर सकते हैं. चौंकाने वाली बात ये है कि शुद्ध जल में 1450 से 1498 मीटर प्रति सेकंड होती है जबकि समंदर के पानी में ये बढ़कर 1531 मीटर प्रति सेकंड हो जाती है.झींगों की आवाज छोड़ सकती है डीजे को भी पीछेबात यहीं खत्म नहीं होती. इस दुनिया में एक ऐसा भी राक्षस है, जो राफेल से भी ज्यादा तेज दहाड़ता है. उसकी आवाज सुनकर आसपास के जीव इलाका छोड़ने पर मजबूर हो जाते हैं. ये सब सुनकर आपके जेहन में व्हेल की तस्वीर ही उभर रही होगी. लेकिन ऐसा नही हैं. हकीकत में सबसे ज्यादा शोर मचाने वाला जीव कोई विशाल जानवर नहीं, बल्कि आकार में बहुत छोटा स्नैपिंग श्रिम्प है, जिसे पिस्टल श्रिम्प भी कहते हैं. ये झींगे अपनी छोटी सी कैंची जैसे पंजों को इतनी तेजी से बंद करते हैं कि पानी की तेज धार बनती है. इससे एक बुलबुला बनता है जो फटते समय रोशनी और तेज आवाज पैदा करता है.जब हजारों झींगे एक साथ ऐसा करते हैं, तो आवाज 210 डेसिबल से भी ऊपर तक पहुंच जाती है. ये शोर रॉक कॉन्सर्ट के 110–120 डेसिबल और जेट इंजन की आवाज 140–150 डेसिबल से भी ज्यादा होता है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओशन टेक्नोलॉजी की 2020 की एक रिपोर्ट के अनुसार, गल्फ ऑफ मन्नार में समुद्र तल की ध्वनि-आधारित मैपिंग में भी ये शोर बाधा बन रहा है. ये समस्या सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है. अमेरिका के फ्लोरिडा कीज़ में वैज्ञानिकों ने पाया कि झींगों का शोर बॉटलनोज डॉल्फिन की इकोलोकेशन आवाजों को ढक देता है. जो समंदर के लिए अच्छी खबर नहीं है.. क्योंकि बुलबुले और शोर से समंदर के जीव खास तरह की बीमारी से मर रहे हैं..जिससे समंदर का जीवन चक्र प्रभावित हो रहा है.समंदर के गहराइयों में शिकार करने का सबसे बड़ा माध्यम आवाज ही होता है. आवाज के जरिए ही व्हेल समंदर में रास्ता और शिकार दोनों खोजती है. समंदर में कई व्हेल ऐसी भी हैं जो बहुत लो फ्रीक्वेंसी की आवाज निकालती हैं. जो शायद सुनी भी न जा सके लेकिन इसके बावजूद वो समंदर के भीतर इसी आवाज को रोशनी की तरह इस्तेमाल कर शिकार तक पहुंचती हैं.फिन व्हेल खास ट्रिक से निगल जाती हैं मछलियांव्हेल के परिवार में एक ऐसा भी सदस्य होता है. जो अपने परिवार से बिल्कुल अलहदा है. वो तेज आवाज नहीं करता. लेकिन गहराई में जाकर बहुत शातिर तरीके से शिकार करता है. इस शिकारी का नाम फिन व्हेल है. फिन व्हेल की आवाज बेहद लो फ्रीक्वेंसी की आवाज करती है. जो करीब 16 से 40 हर्ट्ज़ होती है. फिन व्हेल अपनी इस कम आवृत्ति की तेज आवाज का इस्तेमाल मुख्य रूप से लंबे समय तक संवाद करने और साथियों को आकर्षित करने के लिए करती हैं. इनकी आवाज़ का फायदा यह है कि लो फ्रीक्वेंसी पानी में बहुत दूर तक ट्रैवेल कर सकता है.ये व्हेल शिकार के चारों ओर गोल घूमते हुए नीचे से ऊपर की ओर हवा के बुलबुले छोड़ती हैं. इन बुलबुलों के साथ-साथ ये एक खास तरह की तेज डरावनी आवाज भी निकालती है, जिससे डरकर सभी छोटी मछलियां एक जगह जमा हो जाती हैं और व्हेल उन्हें एक बार में निगल लेती हैं. जिसे आपने कई वीडियो में देखा भी होगा कि व्हेल पानी से निकलती है और बड़ा सा मुंह खोलती है और बहुत सारी मछलियों का शिकार कर लेती है.बेक्ड व्हेल से समंदर में बचना है मुश्किलइन चतुर, शातिर और महाबली समुद्री जीवों में बेक्ड व्हेल की चर्चा न करें, तो बात अधूरी रह जाएगी. बेक्ड व्हेल गहरे समुद्र का सोनार स्पेशलिस्ट कहा जाता है. इसकी कई प्रजातियां गहरे समुद्र में बहुत गहराई तक जाती हैं. वहां पर तेज आवाज के साथ बबल बनाती है और जब बबल के साथ आवाज पानी से टकराती है तो पानी में कंपन होता है. जिसकी वजह से समंदर के अंदर एक तरह की बिजली पैदा होती है. इससे बचने के लिए शिकार तेजी से हलचल करता है. फिर बेक्ड व्हेल दोबारा से बिना बबल वाली आवाज करती जो शिकार से टकराकर वापस आती है. जिसकी मदद से ये व्हेल शिकार को पकड़ लेती है.इंसानों का साथी डॉल्फिन भी कुछ कम नहीं है. उसकी चालाकी और साइंटिफिक टेंपरामेंट जानकर तो आप हैरान ही रह जाएंगे. डॉल्फिन भी पानी के अंदर अंधेरे में साउंड का जबरदस्त इस्तेमाल करती है. वो हाई फ्रीक्वेंसी आवाज निकालकर इकोलोकेशन करती हैं. जिसके बाद आवाज़ किसी वस्तु से टकराकर लौटती है और डॉल्फिन उस रिटर्निंग सिग्नल से उसके आकार, दूरी और स्थिति के बारे में जानकारी ले लेती है. फिर पानी के अंदर अंधेरे में अपने शिकार को निवाला बनाती है.