भारतीय सेना की 'सूर्य कमांड' ने मध्य भारत के रणनीतिक ड्रॉप ज़ोन में एक ऐसा ऐतिहासिक कारनामा कर दिखाया है, जिसे देखकर दुश्मन भी थर-थर कांप उठेंगे। देश के इतिहास में पहली बार एक जांबाज पैराट्रूपर, डॉग हैंडलर और उनके कॉम्बैट डॉग 'शान' (K9 वॉरियर) ने एक साथ बंधकर (Three-Way Tandem Parachute Jump) आसमान से ऐतिहासिक छलांग लगाई।