आचार्य चाणक्य के अनुसार बलवान राज्य के साथ हर कोई संधि करना चाहता है। इसी वजह से राजा को प्रभु शक्ति यानी कोष और सैन्य शक्ति को सदैव बढ़ाते रहना चाहिए। आचार्य चाणक्य की इसी नीति के मार्ग पर भारत ने एक और कदम आगे बढ़ा लिया है। अब हम आपको भारत की सैन्य शक्ति से जुड़ा एक शुभ समाचार बताने जा रहे हैं। भारतीय एयरफोर्स ने खगंतक 243 नाम के स्मार्ट बम का सफल परीक्षण पूरा कर लिया है।