Chirag Paswan On Delhi Hotel Incident: बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधायक संजय सिंह पर महिला से कथित बदसलूकी के आरोपों को लेकर सियासत तेज है. अब केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इस मामले पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ कहा कि महिला सुरक्षा के मामले में किसी तरह का समझौता नहीं होगा. उन्होंने साफ कहा कि अगर जांच में आरोप सही पाए जाते हैं और संबंधित व्यक्ति दोषी साबित होता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी.