Bhagalpur Ganga Water Level: भागलपुर में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और तेज कटाव ने दियारा क्षेत्र में रहने वाले हजारों लोगों की चिंता बढ़ा दी है. नवगछिया अनुमंडल के राघोपुर इलाके में गंगा का रौद्र रूप देख ग्रामीण सहमे हुए हैं. इस बीच नरकटिया बांध पर बाढ़ पीड़ित महिलाओं ने अनोखे तरीके से गंगा मैया से गांव और परिवारों को बचाने की गुहार लगाई. राघोपुर-काजीकोरैया बांध पर बैठी महिलाएं पारंपरिक गीतों के जरिए मां गंगा को मना रही हैं.