SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

उत्तराखंड में विंटर का अर्ली सरप्राइज: अक्टूबर के महीने में जनवरी का एहसास, पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में रिकॉर्ड तोड़ ठंड!

उत्तराखंड का मौसम एक बार फिर बदलने वाला है. मौसम विभाग ने 9 पर्वतीय और मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. जबकि, 3200 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के आसार हैं. जानिए अक्टूबर की सबसे ठंडी रात कहां रही?

Written By Pooja Singh
Published: Nov 01, 2026, 06:29 AM IST | Updated: Nov 01, 2026, 06:44 AM IST
Join

उत्तराखंड में मौसम ने ऐसा चौंकाने वाला यू-टर्न लिया है कि दीपावली और त्योहारी सीजन के बीच देवभूमि का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. वैसे तो अक्टूबर का महीना हल्की गुलाबी ठंड के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार पहाड़ से लेकर मैदान तक छाए बादलों और ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी से समय से पहले ही ठंड ने दस्तक दे दी है. इस अचानक आए बदलाव से राजधानी देहरादून में अक्टूबर की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई है, जिसने पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.

9 जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, राज्य के 9 पर्वतीय और मैदानी जिलों में मौसम के तेवर तल्ख हैं. उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, देहरादून, बागेश्वर, चमोली, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं, 3200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हो रही बर्फबारी ने पहाड़ों को सफेद चादर से ढक दिया है. इसके चलते तापमान में भारी गिरावट आई है और अच्छी खासी ठंड महसूस होने लगी है.

यह भी पढ़िए: बिहार में सुबह-सुबह छाने लगा कोहरा, ठंड ने दी दस्तक... आज भी कई जिलों में बारिश के आसार

अगले कुछ दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?
जहां मैदानी इलाकों में दिन के समय हल्की धूप राहत दे रही है, वहीं पहाड़ी इलाकों की घाटियों में सुबह और शाम के वक्त मध्यम कोहरा छाने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि 2 नवंबर तक बादलों का डेरा रहेगा और रुक-रुक कर बारिश-बर्फबारी का यह सिलसिला जारी रह सकता है. इससे निचले इलाकों में भी ठिठुरन बढ़ने की पूरी संभावना है. 3 नवंबर से पूरे उत्तराखंड में मौसम पूरी तरह साफ होने के आसार हैं.

तब तक के लिए पर्वतीय इलाकों में यात्रा करने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को ठंड और कोहरे को ध्यान में रखते हुए एहतियात बरतने की जरूरत है. अगर आप भी इन दिनों पहाड़ों की सैर का प्लान बना रहे हैं, तो अपने गर्म कपड़े साथ रखना बिल्कुल न भूलें.

जानिए राज्य के तापमान का हाल
अब अगर तापमान की बात करें तो देहरादून में अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि, पंतनगर में अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इतना ही नहीं, मुक्तेश्वर में 17.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा. नई टिहरी में अधिकतम तापमान 19.8 और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.

देहरादून के तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली. यहां शुक्रवार की रात न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस रहा. यह अक्टूबर में 2023 के बाद सबसे कम न्यूनतम तापमान है. यह इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात भी रही. अचानक मौसम में आए बदलाव के बीच सुबह और रात ठंड बढ़ने लगी है.

यह भी पढ़िए: यूपी में रजाई निकालने की तैयारी कर लें! सुबह कोहरा, पूर्वांचल में बारिश; जानें मौसम का ताजा अपडेट

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES