)
Andhra Pradesh Election: आंध्र प्रदेश में कडप्पा जिले के पुलिवेंदुला में वोटिंग शुरू होने से पहले ही हिंसा भड़क गई. सुबह-सुबह उपद्रवियों ने सरस्वती विद्या मंदिर पोलिंग बूथ के पास हंगामा किया. कई लोग चेहरे पर नकाब पहने और हाथों में लाठियां लिए सड़कों पर घूम रहे थे, जबकि अन्य लोगों ने पथराव किया. बताया जा रहा है कि पोलिंग एजेंटों को बूथ में प्रवेश करने से रोकने के चलते ऐसा किया गया.
वहीं, उलुमेल्ला गांव के पोलिंग बूछ पर कुछ स्थानीय महिलाएं पुलिस से बहस करने लगीं. उन्होंने कहा,' हमें अंदर ले चलिए और वोट डालने में हमारी मदद कीजिए. हम अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना चाहते हैं.'
खबर अपडेट की जा रही है.