SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, चमोली-पिथौरागढ़ समेत 4 जिलों में बर्फबारी का अलर्ट

उत्तराखंड में 2 दिसंबर की रात से बदलेगा मौसम. चमोली, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में 3 दिसंबर को हल्की बारिश और 3200 मीटर से ऊपर बर्फबारी के आसार हैं. जानें हरिद्वार-ऊधमसिंह नगर में मौसम का हाल.

Written By Preeti Chauhan
Published: Nov 29, 2026, 07:08 IST | Updated: Nov 29, 2026, 07:14 IST
Image Credit: Uttarakhand weather alert
Join

देहरादून: उत्तराखंड में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है और दिन में धूप की वजह से गर्माहट महसूस हो रही है. लेकिन 2 दिसंबर की रात से मौसम करवट ले सकता है. एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 3 दिसंबर को चार पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. 

इन 4 जिलों में बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 3 दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है. इन जिलों में 3200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का हिमपात भी हो सकता है. बाकी जिलों में मौसम शुष्क ही रहेगा. पश्चिमी विक्षोभ 2 दिसंबर की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है. इसके बाद पहाड़ों में ठंड बढ़ने के आसार हैं. नवंबर बस खत्म होने को है और प्रदेश में तापमान सामान्य से ज्यादा रिकॉर्ड किया जा रहा है. दिन में धूप खिलने से गर्माहट बनी हुई है, जबकि सुबह और रात के समय ठंड का असर महसूस हो रहा है.

हरिद्वार-ऊधमसिंह नगर में कोहरे का अलर्ट

29 नवंबर को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में रात और सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है. पर्वतीय जिलों की घाटियों में भी सुबह धुंध देखने को मिल सकती है.कोहरे की वजह से दिल्ली-हरिद्वार हाईवे और रुद्रपुर-बरेली व हल्द्वानी मार्ग पर सुबह दृश्यता कम हो सकती है. इसलिए वाहन चालकों को सावधानी से चलने की सलाह दी गई है.

सूखी ठंड ने बढ़ाई परेशानी

लंबे समय से बारिश नहीं होने से प्रदेश में सूखी ठंड का असर बढ़ गया है. दिन में तापमान सामान्य से ज्यादा है, लेकिन शाम होते ही पारा तेजी से गिर जाता है. देहरादून में अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री के आसपास है. सूखी ठंड की वजह से अस्पतालों में वायरल बुखार, सूखी खांसी और गले के संक्रमण के मरीज बढ़ने लगे हैं. पहाड़ों में कई जगह सुबह पाला भी गिर रहा है, जिससे सड़कों पर फिसलन का खतरा बना हुआ है.

पर्यटकों और किसानों को इंतजार

पहाड़ों में बर्फबारी का इंतजार कर रहे पर्यटकों और किसानों के लिए 3 दिसंबर की बारिश-बर्फबारी एक उम्मीद की तरह है. अगर ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरी तो ठंड और बढ़ेगी, लेकिन खेती के लिए भी ये अच्छी खबर मानी जाएगी.

सुबह कोहरे की चादर, दिन में तेज धूप... रात होते ही बढ़ेगी ठिठुरन; जानें लखनऊ समेत बड़े शहरों का हाल

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

प्रीति चौहान को पत्रकारतिा के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. प्रिंट मीडिया के साथ टीवी चैनल का अनुभव भी है. डिजिटल मीडिया में गहरी पकड़ है. ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सीनियर सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद प्रीति चौहान ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने हिंदुस्थान समाचार (न्यूज एंजेसी के डिजिटल प्लेटफॉर्म), अमर उजाला, इंडिया वॉच और श्रीन्यूज जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ रिपोर्टिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.प्रीति चौहान से आप PREETI.CHAUHAN@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES