SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

उर्मिला सनावर को कोर्ट से बड़ी राहत; एसीजेएम कोर्ट ने 50 हजार के मुचलके पर दी जमानत, आज होंगी रिहा

ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी देने के मामले में गिरफ्तार अभिनेत्री उर्मिला सनावर को कोर्ट से जमानत मिल गई है. एसीजेएम कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद उनकी जमानत याचिका मंजूर कर ली.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 03, 2026, 06:57 AM IST | Updated: Nov 03, 2026, 07:02 AM IST
Image Credit: Urmila Sanawar Bail News
Join

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार से एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. हरिद्वार की एसीजेएम (ACJM) कोर्ट ने उर्मिला सनावर को बड़ी राहत देते हुए उनकी जमानत याचिका मंजूर कर ली है. दोनों पक्षों की ओर से चली लंबी और तीखी बहस सुनने के बाद अदालत ने उर्मिला सनावर को जमानत देने का आदेश सुनाया.आदेश के बाद आज उनकी रिहाई होने की संभावना है. 

50,000 के मुचलके पर रिहाई के आदेश

कोर्ट ने 50,000 रुपये के निजी मुचलके पर उर्मिला सनावर की जमानत मंजूर की है. कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आज ही उनकी जेल से रिहाई संभव हो जाएगी.

प्रॉसिक्यूशन का विरोध, बचाव पक्ष की वकील प्रीति सिंह ने रखीं मजबूत दलीलें

सुनवाई के दौरान प्रॉसिक्यूशन (सरकारी वकील) की ओर से अपराध की गंभीर प्रकृति का हवाला देते हुए जमानत का कड़ा विरोध किया गया था और हिरासत में रखने की मांग की गई थी. हालांकि, उर्मिला सनावर की ओर से पैरवी कर रहीं वकील प्रीति सिंह ने अदालत के साने मजबूत तथ्य और प्रभावी दलीलें पेश कीं. एसीजेएम कोर्ट ने बचाव पक्ष की वकील प्रीति सिंह की दलीलों से सहमत होते हुए उर्मिला सनावर को जमानत पर रिहा करने का आदेश जारी कर दिया.

जानिए पूरा मामला

अभिनेत्री उर्मिला सनावर को हरिद्वार पुलिस ने पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर की शिकायत पर गिरफ्तार किया था. शिकायत में उन पर 5 करोड़ की रंगदारी मांगने, रविदास धाम से जुड़ी संपत्ति अपने नाम कराने का दबाव बनाने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं.  इसके अलावा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और मानहानिकारक टिप्पणियां करने का भी आरोप है. ये सभी शिकायतकर्ता के आरोप हैं, अदालत में अभी साबित नहीं हुए हैं.

कब और कैसे हुई गिरफ्तारी?

24 अक्टूबर 2026: दीपिका राठौर ने रानीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी.
25 अक्टूबर: पुलिस ने सहारनपुर स्थित आवास से उर्मिला सनावर को गिरफ्तार किया. अरेस्टिंग के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रोशनाबाद जेल भेज दिया गया.

अंकिता भंडारी केस से क्या कनेक्शन?

उर्मिला सनावर का नाम अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित VIP कनेक्शन को लेकर चर्चा में आया था. उन्होंने कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी की थीं, जिनमें VIP का जिक्र होने का दावा किया गया था. हालांकि हरिद्वार पुलिस ने साफ किया था कि उनकी गिरफ्तारी का अंकिता भंडारी केस या नार्को टेस्ट से कोई संबंध नहीं है.

जमानत मंजूर
2 नवंबर को ACJM कोर्ट ने उर्मिला सनावर की जमानत मंजूर कर ली. कोर्ट ने 50 हजार के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के जमानती पर रिहाई का आदेश दिया है.


बदरीनाथ हादसे के बाद DGCA का बड़ा फैसला, चारधाम चार्टर्ड हेली सेवाओं में 2 पायलट अनिवार्य; कंपनियों ने बंद कीं बुकिंग्स

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES