App

वाराणसी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नगर आयुक्त और VDA सचिव समेत कईअफसरों के तबादले, जानें किसे मिली नई तैनाती?

वाराणसी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. विवेक कुमार मिश्रा समेत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली है. जानें किस अफसर का कहां हुआ तबादला.

वाराणसी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नगर आयुक्त और VDA सचिव समेत कईअफसरों के तबादले, जानें किसे मिली नई तैनाती?
Image Credit: Administrative reshuffle in Varanasi (AI Photo)

वाराणसी प्रशासनिक फेरबदल: वाराणसी में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है. विकास प्राधिकरण, नगर निगम और मंडलीय प्रशासन में कई अहम पदों पर नए अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है. वहीं वाराणसी में तैनात रहे कई अफसरों को दूसरे जिलों और मंडलों में भेजा गया है.इस फेरबदल के बाद VDA, नगर निगम और मंडल प्रशासन में नई टीम काम संभालेगी.

किसे मिली कौन सी नई जिम्मेदारी?

विवेक कुमार मिश्रा: वाराणसी विकास प्राधिकरण के नए सचिव बनाए गए हैं.
डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा: वाराणसी विकास प्राधिकरण से हटाकर हापुड़ भेजे गए.
ज्योति सिंह: वाराणसी मंडल की नई अपर आयुक्त बनाई गईं.
रामकुमार: झांसी से वाराणसी आए, नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है.
अनिल कुमार यादव:  वाराणसी नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त से मुजफ्फरनगर ट्रांसफर किया गया है.
आलोक कुमार वर्मा: वाराणसी मंडल के अपर आयुक्त से अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव बने.
विनय कुमार सिंह-2: वाराणसी के अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल) से मेरठ विकास प्राधिकरण भेजे गए हैं.
कुलदीप सिंह: सहारनपुर से वाराणसी आए, नए अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल) बने.
विवेक कुमार यादव: वाराणसी मंडल से आगरा मंडल भेजे गए हैं.
सुन्दंद सुधाकरन: वाराणसी से बस्ती ट्रांसफर किया गया है. उनको अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) की जिम्मेदारी मिली है.

क्या बदलेगा?

अधिकारियों के तबादले के बाद वाराणसी में विकास कार्यों, नगर निगम की व्यवस्था और मंडलीय प्रशासन में तेजी आने की उम्मीद है। नई टीम के आते ही कई रुके हुए कामों को रफ्तार मिलने की संभावना है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More