App

UP दरोगा भर्ती-2020: फाइनल रिजल्ट जारी, 203 अभ्यर्थी चयनित, 200 दरोगा, 3 प्लाटून कमांडर

यूपी दरोगा भर्ती-2020 का अंतिम चयन परिणाम जारी. 200 अभ्यर्थी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और तीन पीएसी प्लाटून कमांडर पद पर सिलेक्ट हुए.

UP दरोगा भर्ती-2020: फाइनल रिजल्ट जारी, 203 अभ्यर्थी चयनित, 200 दरोगा, 3 प्लाटून कमांडर
Image Credit: UP Daroga Result 2020 (Ai Photo)

लखनऊ: यूपी पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने दरोगा भर्ती-2020 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है. इस परिणाम में कुल 203 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है. इनमें 200 अभ्यर्थी उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) और 3 अभ्यर्थी पीएसी प्लाटून कमांडर के पद पर चयनित हुए हैं.

हाईकोर्ट के आदेश के बाद आया रिजल्ट

दरोगा भर्ती-2020 का फाइनल रिजल्ट इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद जारी किया गया है. कोर्ट ने 1 सितंबर 2026 को इस मामले में आदेश दिया था. उसी के अनुपालन में भर्ती बोर्ड ने चयन परिणाम घोषित किया है. लंबे समय से इस भर्ती के फाइनल रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए ये बड़ी राहत वाली खबर है.

किस पद पर कितने चयनित?

जारी परिणाम के मुताबिक, कुल 203 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है.

उप निरीक्षक नागरिक पुलिस (दरोगा) -200 अभ्यर्थी
पीएसी प्लाटून कमांडर- 3 अभ्यर्थी
कुल चयनित-203

अभ्यर्थी को आगे क्या करना होगा?

अभ्यर्थी भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना चयन परिणाम और संबंधित सूचना देख सकते हैं. चयनित अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल और ट्रेनिंग से जुड़ी जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक सूचना पर नजर बनाए रखनी चाहिए. इस फाइनल परिणाम के साथ ही दरोगा भर्ती-2020 की चयन प्रक्रिया का एक अहम चरण पूरा हो गया है.

रिजल्ट कहां देखें?

चयन प्रक्रिया में क्या हुआ?

भर्ती बोर्ड की आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार हाईकोर्ट के आदेश से प्रभावित 138 अभ्यर्थियों को 2 नवंबर को DV/PST के लिए बुलाया गया था.इनमें 9 अभ्यर्थी नहीं आए और 129 सफल हुए.पहले से DV/PST में सफल 149 अभ्यर्थियों को मिलाकर कुल 278 अभ्यर्थियों को PET के लिए बुलाया गया.विज्ञप्ति के मुताबिक PET में 202 अभ्यर्थी सफल हुए, 60 असफल और 16 गैर हाजिर रहे.पहले से DV/PST और PET में सफल 10 अभ्यर्थियों को जोड़कर कुल 212 अभ्यर्थियों की मेरिट तैयार हुई. इनमें से 203 का अंतिम चयन हुआ. 9 अभ्यर्थी कटऑफ से कम अंक होने के कारण चयनित नहीं हुए. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More