App

UP IAS Transfer List: यूपी में 34 IAS अधिकारियों के तबादले, 14 जिलों को मिले नए DM; PCS से IAS बने अफसरों को भी तैनाती

Uttar Pradesh IAS Transfer: उत्तर प्रदेश सरकार में आईएएस अफसरों के तबादले के सिलसिला जारी है. 14 जिलों के जिलाधिकारी समेत 34 आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है. PCS से IAS बनने वाले अधिकारियों को भी तैनाती दे दी गई है.

UP IAS Transfer List: यूपी में 34 IAS अधिकारियों के तबादले, 14 जिलों को मिले नए DM; PCS से IAS बने अफसरों को भी तैनाती
Image Credit: IAS Transfer Full List

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने लगातार दूसरे दिन सोमवार को भी बड़े प्रशासनिक फेरबदल किए हैं. शासन ने 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. इनमें 14 जिलों के जिलाधिकारी (DM) भी शामिल हैं. मुरादाबाद, हरदोई, एटा, कुशीनगर, कानपुर नगर, संतकबीरनगर, पीलीभीत, बलिया, अमेठी, बागपत, महोबा, बिजनौर, हाथरस और हमीरपुर में नए जिलाधिकारियों की तैनाती की गई है. सोमवार देर रात 34 आईएएस अफसरों के तबादले की सूची जारी की गई है.

इसके साथ ही पीसीएस से आईएएस कैडर में आए अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. कई अधिकारियों को जिलों की कमान दी गई है, जबकि कुछ को विकास प्राधिकरण, नगर निगम और अन्य महत्वपूर्ण विभागों में तैनाती मिली है.

इन जिलों में बदले गए DM
अनुनय झा को हरदोई से हटाकर मुरादाबाद का डीएम बनाया गया है. वहीं, राज्य कर विभाग में विशेष सचिव रहे राहुल पांडेय को हरदोई का नया जिलाधिकारी बनाया गया है.

आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और संभागीय खाद्य नियंत्रक आगरा रहे एम अरुन्मोली को एटा की जिम्मेदारी मिली है. संजय चौहान को अमेठी से हटाकर कुशीनगर का डीएम बनाया गया है.

महेंद्र तंवर को कुशीनगर से कानपुर नगर का डीएम बनाया गया है. गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनुज मलिक को संतकबीरनगर का जिलाधिकारी बनाया गया है. वहीं संतकबीरनगर के डीएम आलोक कुमार अब पीलीभीत के जिलाधिकारी होंगे.

अमेठी, पीलीभीत, मुरादाबाद में भी फेरबदल
पीलीभीत के डीएम ज्ञानेंद्र सिंह को बलिया भेजा गया है. इन्वेस्ट यूपी और यूपीडा में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी रहे शशांक चौधरी को अमेठी का डीएम बनाया गया है. मुरादाबाद के नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल को बागपत का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है.

प्रभास कुमार को महोबा, उमेश प्रताप सिंह को बिजनौर, सत्य प्रकाश पटेल को हाथरस और अशोक कुमार को हमीरपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है.

नगर निगम और विकास प्राधिकरण में भी बदलाव
उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक हिमांशु कौशिक को नगर आयुक्त मुरादाबाद की जिम्मेदारी दी गई है. विजय कुमार सिंह को देवरिया के मुख्य राजस्व अधिकारी पद से हटाकर मुख्य विकास अधिकारी (CDO) मिर्जापुर बनाया गया है. वहीं एडीएम (प्रशासन) रहे संतोष बहादुर सिंह को मैनपुरी का CDO नियुक्त किया गया है. मिर्जापुर के CDO विशाल कुमार को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है.

प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल
सरकार के इस फेरबदल में एक साथ बड़ी संख्या में जिलों के डीएम बदले गए हैं. साथ ही अधिकारियों को विकास प्राधिकरण, नगर निकाय और अन्य प्रशासनिक जिम्मेदारियां भी दी गई हैं. पीसीएस से आईएएस बने अधिकारियों को तैनाती मिलने से जिलों और प्रशासनिक विभागों में नई जिम्मेदारियों के साथ अफसरों की टीम में बदलाव हुआ है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More