)
Horoscope Today 16 November 2026 : ग्रहों के राजा सूर्य की आज वृश्चिक संक्रांति हो रही है. यानी कि वे वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति कहते हैं. साथ ही आज छठ पूजा का समापन भी सूर्य को उषा अर्घ्य देने के साथ हो रहा है. इस खास मौके पर सूर्य का गोचर अहम बदलाव लाएगा. इसके अलावा आज सूर्य-चंद्रमा का अशुभ व्यतिपात योग भी बन रहा है. वहीं चंद्रमा पूरे दिन शनि की राशि मकर में रहेंगे. ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर ग्रहों के इन बदलावों का असर कैसा होगा, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल 16 नवंबर 2026.
दूसरों से सहयोग की उम्मीद ना करके अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखने से बेहतर परिणाम हासिल होंगे. नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ मेलजोल रखने से इसका असर आपके सामाजिक व पारिवारिक संबंधों पर भी पड़ेगा. व्यवसाय में ग्रोथ लाने के लिए आपके द्वारा किए गए नए प्रयोग फायदेमंद साबित होंगे. पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा. कभी-कभी उदासी और डिप्रेशन जैसी स्थिति हावी हो सकती हैं.
उपाय- द्वादश ज्योतिर्लिंग के नाम का उच्चारण करें.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 6
फाइनेंस संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज का दिन अनुकूल है. दिखावे के चक्कर में अधिक खर्च करने या कर्ज लेने से बचें. कारोबार में किसी बाहरी व्यक्ति की बातों में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं. पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा. सभी सदस्य प्रफुल्लित और खुश रहेंगे. मौसम की वजह से एलर्जी हो सकती है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
उपाय- जीव-जंतुओं के लिए भोजन की व्यवस्था करें.
भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 9
घर को संवारने हेतु नई वस्तुओं की खरीदारी होगी. किसी मनोरंजक यात्रा का भी विचार बनेगा. बच्चों की गतिविधियों व शिक्षा संबंधी विषय में भी जानकारी लेते रहें. व्यवसाय में रुके हुए कार्यों में गति आएगी. बैंकिंग, वकील, सीए जैसे प्रोफेशन के लिए समय बहुत ही अनुकूल है. किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी तथा मधुर यादें भी ताजा होंगी. मेडिटेशन में कुछ समय व्यतीत करना तथा उत्तम साहित्य पढ़ना आपको ऊर्जावान रखेगा.
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें या सुनें.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 1
कोई रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. अनुभवी लोगों का सहयोग भी बना रहेगा. इस समय कहीं भी निवेश करना उचित नहीं होगा. प्रैक्टिकल होकर कोई निर्णय लें. आय में वृद्धि होगी. स्त्री वर्ग अपने व्यवसाय में विशेष रूप से सफलता पाएंगी. पति-पत्नी के आपसी संबंधों में मधुरता रहेगी. आज कुछ सुस्ती और आलस हावी रहेंगे. वाहन भी सावधानी पूर्वक चलाएं.
उपाय- घर की बहन-बेटियों का सत्कार करें और कुछ उपहार दें.
भाग्यशाली रंग- जामुनी
भाग्यशाली अंक- 8
आर्थिक योजनाएं सफल होंगी. आपके दिमाग में नई-नई योजनाएं उपजेंगी. किसी भी परेशानी में घर के सदस्यों की सलाह लेना उचित रहेगा. कारोबारी गतिविधियों में कुछ ना कुछ व्यवधान बने रहेंगे. वरिष्ठ लोगों की सलाह पर अमल करें. पारिवारिक माहौल खुशी भरा रहेगा. जीवन साथी के साथ सुखद समय व्यतीत होगा. गला खराब रह सकता है. अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से जागरूक रहें. उपाय- कोई भी शुभ कार्य करने से पहले घर के वरिष्ठ लोगों से आशीर्वाद अवश्य लें.
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 2
आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने के लिए समय अनुकूल है. व्यर्थ की आवाजाही से परहेज करें, क्योंकि इसमें व्यर्थ ही समय नष्ट होगा. कारोबार में सहयोगियों तथा कर्मचारियों पर भरोसा ना करके सभी गतिविधियां अपनी देखरेख में ही करवाएं. परिवार में सभी सदस्यों के बीच आपसी सामंजस्य बना रहेगा. अपना उचित ध्यान रखें. इस समय आहार भी संतुलित ही लें.
उपाय- रास्ते में कोई भी सफाई कर्मचारी मिले तो उसे कुछ दान अवश्य दें.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 9
पिछले कुछ समय से चल रही किसी चिंता से राहत मिलेगी. भाइयों के साथ संबंधों में सुधार आएगा. ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में मधुरता बनाकर रखने में आप का प्रयास जरूरी है. इस समय जो व्यवसायिक लक्ष्य निर्धारित किए हैं, जल्दी ही उनमें सफलता मिलेगी. दांपत्य संबंधों में नजदीकियां रहेंगी और घर में भी सुख-शांति का माहौल बना रहेगा. मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या रहेगी.
उपाय- किसी भी धर्मस्थल पर कुछ समय सफाई की सेवा अवश्य करें.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 8
संतान से संबंधित कोई महत्वपूर्ण कार्य बन जाने से घर में सुकून और खुशी भरा माहौल रहेगा. किसी मित्र से वाद-विवाद संभव है. हालांकि आप परिस्थितियों को संभाल भी लेंगे. व्यवसायिक कार्य आज गति पकड़ेंगे. परंतु निवेश संबंधी जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है. प्रेम संबंधों में पारिवारिक सहमति से विवाह संबंधी योजनाएं बननी शुरू हो जाएंगी. अपनी विचारधारा और मानसिक स्थिति को स्वस्थ बनाकर रखें.
उपाय- कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में बैठकर आत्म चिंतन करें.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 6
घर, दुकान, ऑफिस आदि के मरम्मत व सुधार संबंधी योजनाओं पर कार्य होगा. कभी-कभी ऐसा प्रतीत होगा, कि जैसे भाग्य साथ नहीं दे रहा है. परंतु यह आपका वहम ही है. पैसे के लेनदेन संबंधी कार्य करते समय सावधानी रखें. क्योंकि आपके साथ कोई धोखा हो सकता है. अपने कार्यों में जीवन साथी की सलाह अवश्य लें, आप का मनोबल बढ़ेगा. मौसम से अपना बचाव रखें. तथा अपनी जीवनशैली को भी सुव्यवस्थित रखें.
उपाय- शिवालय पर अनार के रस से अभिषेक करें.
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 5
आप अपनी सूझबूझ से महत्वपूर्ण कार्यों को आसानी से पूरा कर लेंगे. और मन में चल रही दुविधा भी दूर होगी. किसी भी तरह का लेनदेन अथवा कोई वादा ना करें. इससे आप मुश्किल में पड़ जाएंगे. व्यवसायिक कार्यों में की गई मेहनत के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे. परंतु वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें. पति-पत्नी के बीच संबंधों में मधुरता रहेगी. स्वास्थ्य को लेकर कुछ ना कुछ दिक्कत रह सकती है. उचित इलाज लें.
उपाय- मंदिर जाकर देव दर्शन करें उसके बाद अपने कार्य प्रारंभ करें.
भाग्यशाली रंग- जामुनी
भाग्यशाली अंक- 7
कुछ बाहरी संपर्क सूत्रों के साथ मिलने-जुलने के बाद आपकी कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी, जो कि सफल भी रहेंगी. कभी-कभी बहुत अधिक जल्दबाजी व उत्तेजना की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है. कार्यक्षेत्र में किसी प्रकार के स्थान या कार्य प्रणाली में परिवर्तन की आवश्यकता है. पति-पत्नी आपसी सामंजस्य बनाकर रखें तथा एक दूसरे की भावनाओं का कद्र करें. कफ प्रवृत्ति के लोग वर्तमान वातावरण से सावधानी बरतें.
उपाय- गणपति जी का ध्यान करें और लड्डू का भोग लगाएं.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 3
किसी समस्या का हल मिलेगा. संतान से संबंधित किसी शुभ कार्य की भी शुरुआत हो सकती है. पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें. कोई उत्तम डील होने की संभावना है. युवाओं को रोजगार के उचित अवसर सुलभ होंगे. घर में किसी बच्चे की किलकारी संबंधी खुशखबरी मिल सकती है. पीठ में दर्द और खिंचाव जैसी समस्या रहेगी. व्यायाम पर अधिक ध्यान दें.
उपाय- केसर का तिलक लगाएं, इससे मन शांत चित्त रहेगा.
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 9
(Disclaimer: यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)