App

यूपी में घने कोहरे की एंट्री, 21 जिलों में अलर्ट; अगले 3 दिन में बढ़ेगी कड़कड़ाती ठंड, तेजी से गिरेगा पारा

यूपी के 21 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है. अगले 2-3 दिनों में तापमान 4 डिग्री तक गिरने की संभावना, जानें मौसम का हाल

यूपी में घने कोहरे की एंट्री, 21 जिलों में अलर्ट; अगले 3 दिन में बढ़ेगी कड़कड़ाती ठंड, तेजी से गिरेगा पारा
Image Credit: UP Weather Today

यूपी का मौसम/लखनऊ: अगर आप यूपी में रहते हैं तो अब सुबह घर से निकलने से पहले एक बार मौसम का हाल जरूर देख लीजिए. क्योंकि प्रदेश में ठंड ने अब रफ्तार पकड़ ली है. दिन में भले ही धूप खिली रहे, लेकिन सुबह और रात को ठिठुरन बढ़ती जा रही है. सबसे ज्यादा असर पूर्वी यूपी में दिख रहा है.

पूर्वी और पश्चिमी यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि रविवार, 23 नवंबर की सुबह पूर्वी यूपी के 21 जिलों में कोहरा इतना घना होगा कि सामने का रास्ता भी साफ नहीं दिखेगा. इसको लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है. पश्चिमी यूपी के लोगों को थोड़ी राहत है. वहां इतना घना कोहरा नहीं रहेगा, लेकिन सुबह के वक्त हल्की धुंध और कोहरा जरूर छाया रहेगा.  दोपहर होते-होते मौसम साफ हो जाएगा और धूप निकल आएगी.

अब आगे क्या होगा?

मौसम विभाग का कहना है कि ये तो सिर्फ शुरुआत है. अगले 2 से 3 दिन में ठंड और ज्यादा बढ़ने वाली है. दिन और रात दोनों का तापमान 2 से 4 डिग्री तक नीचे गिर सकता है. मतलब सुबह की ठिठुरन और रात की सर्दी, दोनों और तेज हो जाएंगी. गांव और खुले इलाकों में रहने वाले लोगों को ये ठंड सबसे ज्यादा महसूस होगी.

बारिश का क्या हुआ?

पिछले 24 घंटे में पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई थी. पश्चिमी यूपी में तब भी मौसम सूखा था. लेकिन अब बारिश का दौर खत्म हो गया है. अगले कुछ दिन प्रदेश में कहीं भी बारिश के आसार नहीं हैं. मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा.

अगले 2 से 3 दिनों में बढ़ेगी कड़कड़ाती ठंड

मौसम विभाग के अनुसार, कोहरे की चादर के साथ अब प्रदेश में ठंड में और इजाफा होने वाला है. अगले 2 से 3 दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस (कुछ इलाकों में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक) की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

तो कुल मिलाकर, अब यूपी में असली सर्दी की एंट्री हो गई है. सुबह कोहरे में गाड़ी चलाते वक्त सावधानी बरतें और रात को गर्म कपड़े पहनकर ही बाहर निकलें.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More