)
SSC CHSL City Intimation Slip 2026 OUT Soon: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा अपडेट है. आयोग की ओर से अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर किसी भी समय परीक्षा शहर पर्ची का लिंक एक्टिव किया जा सकता है. जहां से एसएससी सीएचएसएल सिटी इंटिमेशन स्लिप को डाउनलोड कर सकते हैं.
एसएससी की ओर से आज, 23 नवंबर 2026 को संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप को जारी किया जा सकता है. हालांकि, इसकी तारीख को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा या तारीख का ऐलान नहीं किया गया है.
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर 'SSC CHSL City Intimation Slip 2026' को जारी किया जा सकता है. इस स्लिप के माध्यम से उम्मीदवार अपने एग्जाम सेंटर वाले शहर की जानकारी हासिल कर सकेंगे. परीक्षा शहर की जानकारी हासिल करने के बाद उम्मीदवारों के लिए उस हिसाब से यात्रा और ठहरने की व्यवस्था पहले से करने में मदद मिल सकती है.
एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर शहर पर्ची को देखने और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा. एसएससी सीएचएसएल सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 को डाउनलोड का आसान तरीका नीचे बताया गया है.
SSC CHSL सिटी स्लिप में उम्मीदवारों को सभी डिटेल्स ध्यान से पढ़ना और जांच करना होगा. इस स्लिप में उम्मीदवार को अपना नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा शहर का नाम, परीक्षा की तिथि आदि डेटेल्स देखने को मिलेगी. सभी को एक बार ध्यान से देख लें.
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से एसएससी सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा का आयोजन 30 नवंबर से 31 दिसंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा. कंप्यूटर आधारित मोड वाली इस परीक्षा का आयोजन कुल 2,536 पदों की भर्ती के लिए किया जाएगा. एसएससी सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा 2026 की तारीख से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी कर दिया जाएगा.