App

शॉर्टहैंड आता है तो मिलेगी सरकारी नौकरी, जिला कोर्ट में निकली स्टेनोग्राफर की भर्ती

Stenography Recruitment 2026: अगर आपको शॉर्टहैंड की नॉलेज है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो एक गुड न्यूज है. दरअसल, जिला कोर्ट में स्टेनोग्राफर ग्रेड III के पदों पर भर्ती निकली है.

शॉर्टहैंड आता है तो मिलेगी सरकारी नौकरी, जिला कोर्ट में निकली स्टेनोग्राफर की भर्ती

Stenography Recruitment 2026: ऐसे युवा जो स्टेनोग्राफर के पदों पर सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और इसके लिए भर्ती जारी होने का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर है. होशियारपुर जिला कोर्ट ऑफिस ने स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. ऐसे उम्मीदवार जिन्हें शॉर्टहैंड आता है, 12वीं पास या ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई कर चुके हैं, उनके लिए नौकरी के शानदार अवसर हैं. जिला कोर्ट ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर शॉर्टहैंड उम्मीदवारों के लिए स्टेनोग्राफर ग्रेड III के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है.

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 10 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन पत्र जारी किए गए हैं. होशियारपुर डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन कोर्ट जज के ऑफिस में ये पोस्ट खाली है. यहां पर चयनित उम्मीदवारों को 6 महीने तक या नियमित नियुक्ति तक, रखा जा सकता है.

कब तक आवेदन कर सकते हैं?

जिला और सत्र न्यायालय जज ऑफिस, होशियारपुर कोर्ट में कुल 10 पदों पर स्टेनोग्राफर ग्रेड III की वैकेंसी निकाली गई है. इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट hoshiarpur.dcourts.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार, 12 दिसंबर 2026 को शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. इसके बाद उन्हें शॉर्टहैंड और प्रोफिशिएंसी कंप्यूटर टेस्ट में शामिल होना होगा, जिसका आयोजन 16 दिसंबर 2026 को किया जाएगा.

स्टेनोग्राफर की नौकरी के लिए किन योग्यता की जरूरत?

स्टेनोग्राफर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से BA या BSc की डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही शॉर्टहैंड का ज्ञान और संबंधित कौशल होना भी जरूरी है. उम्मीदवार को अंग्रेजी में 80 शब्द प्रति मिनट (WPM) की गति से शॉर्टहैंड लिखने में दक्ष होना चाहिए. इसके अलावा, 20 शब्द प्रति मिनट की गति से ट्रांसक्रिप्शन करने की क्षमता भी होनी चाहिए.

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम 37 साल निर्धारित की गई है. हालांकि, पंजाब सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

कैसे करें आवेदन? 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hoshiarpur.dcourts.gov.in पर जाएं. 
  2. होमपेज पर आवेदन का लिंक शो होगा, उस पर क्लिक करने से पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अपनाएं.
  3. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और आवेदन पत्र का फॉर्मेट डाउनलोड कर लें.
  4. अब पेन की मदद से आवेदन पत्र पर सभी डिटेल्स दर्ज करें.
  5. इसके बाद आवेदन फॉर्म और डॉक्यूमेंट्स को सेल्फअटेस्ट कर अटैच करें.
  6. स्पीड पोस्ट के जरिए फॉर्म को भेज दें.

भर्ती से संबंधित डिटेल्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट hoshiarpur.dcourts.gov.in पर जा सकते हैं. ध्यान रहे कि 2 दिसंबर 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन पत्र जमा करना होगा. इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Simran Singh

Simran Singh

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More