App

'किंग' के ट्रेलर की डेट हुई फाइनल: शाहरुख-सुहाना की पहली झलक पाने के लिए करना होगा और इंतजार, तारीख आई सामने

शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'किंग' का ट्रेलर 14 दिसंबर को रिलीज होगा. फिल्म 24 दिसंबर 2026 को थिएटर्स में दस्तक देगी. इस फिल्म में शाहरुख पहली बार बेटी सुहाना खान के साथ नजर आएंगे.

'किंग' के ट्रेलर की डेट हुई फाइनल: शाहरुख-सुहाना की पहली झलक पाने के लिए करना होगा और इंतजार, तारीख आई सामने
Image Credit: 14 दिसंबर को आ रहा है शाहरुख खान की 'किंग' का धांसू ट्रेलर (Screengrab from YT- Red Chillies Entertainment)

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान करीब तीन साल के लंबे ब्रेक के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. उनकी मच अवेटेड फिल्म 'किंग' को लेकर फैंस के बीच गजब का क्रेज बना हुआ है. अब मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तारीख से पर्दा उठा दिया है. यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर 24 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और इससे ठीक 10 दिन पहले फैंस को ट्रेलर का बड़ा तोहफा मिलेगा.

वेराइटी इंडिया के मुताबिक, शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' का ट्रेलर 14 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा. मेकर्स ने क्रिसमस हॉलिडे और साल के आखिर में बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाने के लिए एक तगड़ा प्रमोशनल प्लान तैयार किया है. फिल्म की रिलीज से सिर्फ 10 दिन पहले ट्रेलर लाने की स्ट्रैटेजी इसलिए बनाई गई है, ताकि दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट पीक पर रहे और एडवांस बुकिंग में इसका सीधा फायदा मिले. इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान साल 2023 में आई 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' के बाद सीधे थिएटर्स में लौट रहे हैं.

नया गाना भी जल्द होगा रिलीज

फिल्म का पहला प्रमोशनल गाना 'तू मिल जाए' 2 नवंबर को शाहरुख के जन्मदिन पर रिलीज किया गया था, जो पहले ही चार्टबस्टर बन चुका है. इसके साथ ही फिल्म से शाहरुख के रफ एंड टफ फर्स्ट लुक ने भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं. सचिन-जिगर के म्यूजिक से सजा इस फिल्म का एक और नया गाना इसी महीने के आखिर में रिलीज किया जाएगा. इसके बाद 14 दिसंबर को ट्रेलर के साथ प्रमोशन की रफ्तार और तेज हो जाएगी.

देखें ये सॉन्ग-

 

पहली बार साथ दिखेंगे शाहरुख और सुहाना

सुहाना और शाहरुख को एक साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए देखने के लिए फैन्स बेताब है. ट्रेलर में इसकी पहली झलक मिल सकती है और इस लिए अब फैन्स को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा. सुहाना ने जोया अख्तर की नेटफ्लिक्स फिल्म 'द आर्चीज' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था, लेकिन 'किंग' उनकी पहली थिएट्रिकल रिलीज होगी. बाप-बेटी की इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर साथ देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं.

 

सिद्धार्थ आनंद और दीपिका पादुकोण के साथ फिर जमेगी जोड़ी

इस फिल्म का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जिन्होंने शाहरुख के साथ 'पठान' जैसी ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म दी थी. इसके अलावा फिल्म में एक बार फिर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की सुपरहिट जोड़ी नजर आएगी. दोनों इससे पहले 'ओम शांति ओम', 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'हैप्पी न्यू ईयर', 'पठान' और 'जवान' जैसी बड़ी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं.

'किंग' की स्टारकास्ट इसे साल की सबसे बड़ी फिल्म बनाती है. शाहरुख, सुहाना और दीपिका के अलावा इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ और अरशद वारसी जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे. इतने बड़े सितारों के एक साथ आने से फिल्म को लेकर उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं. अब सबकी निगाहें 14 दिसंबर पर टिकी हैं, जब 'किंग' का ट्रेलर सामने आएगा और 24 दिसंबर की महा-रिलीज का काउंटडाउन शुरू होगा.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Alkesh Kushwaha

Alkesh Kushwaha

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More