SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

2027 चुनाव से पहले सपा को बड़ा झटका, कांठ के पूर्व विधायक अनीसुर्रहमान सैफी AIMIM में शामिल

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मुरादाबाद में सपा को झटका लगा है. कांठ के पूर्व विधायक अनिसुर्रहमान सैफी ने असदुद्दीन ओवैसी की मौजूदगी में AIMIM की सदस्यता ग्रहण की.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 26, 2026, 12:24 IST | Updated: Nov 26, 2026, 12:35 IST
Image Credit: Anisur Rahman Saifi join AIMIM
Join

आकाश शर्मा/मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव से पहले मुरादाबाद की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है. कांठ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक अनीसुर्रहमान सैफी ने समाजवादी पार्टी (सपा) का साथ छोड़कर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) का दामन थाम लिया है. उन्होंने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. अनिसुर्रहमान सैफी के AIMIM में शामिल होने के बाद कांठ विधानसभा सीट पर 2027 के चुनाव को लेकर राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

सियासी सफर

2027 में चुनाव लड़ने की अटकलें

AIMIM में शामिल होने के बाद अब इस बात की काफी संभावना जताई जा रही है कि अनीसुर्रहमान सैफी 2027 के विधानसभा चुनाव में ओवैसी की पार्टी के टिकट पर मैदान में उतर सकते हैं.हालांकि, अभी उनकी उम्मीदवारी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

सपा के साथ सफर और नाराजगी

अनिसुर्रहमान सैफी 2012 के विधानसभा चुनाव में पीस पार्टी के टिकट पर कांठ सीट से चुनाव लड़े थे और जीत हासिल कर विधायक बने थे. इसके बाद 2016 में उन्होंने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया था. 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए उन्हें बीजेपी के राजेश कुमार सिंह से हार गए थे. दोनों के बीच मुकाबला काफी करीबी रहा और अनिसुर्रहमान 2,348 वोटों से चुनाव हार गए थे.

403 सीट नहीं, 1.73 लाख बूथों में छिपा है जीत का गणित; समझिए 100 वोट का खेल

2022 में सपा ने नहीं दिया था टिकट

2022 के विधानसभा चुनाव में भी अनिसुर्रहमान सैफी ने कांठ सीट से दावेदारी पेश की थी, लेकिन समाजवादी पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया. पार्टी ने पूर्व मंत्री कमाल अख्तर को अपना प्रत्याशी बनाया था. कमाल अख्तर चुनाव जीतकर विधायक बने.

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि 2027 के चुनाव से पहले कांठ क्षेत्र में मजबूत पकड़ रखने वाले पूर्व विधायक अनीसुर्रहमान सैफी का पार्टी छोड़कर AIMIM में जाना मुरादाबाद जिले में समाजवादी पार्टी के समीकरणों को प्रभावित कर सकता है.  हालांकि, कांठ सीट से AIMIM के टिकट पर उनके चुनाव लड़ने को लेकर अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है.

चुनाव लड़ने के सवाल पर उमा भारती ने 'औकात' का जिक्र क्यों कर दिया? आखिर किस पर नाराज

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान को पत्रकारतिा के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. प्रिंट मीडिया के साथ टीवी चैनल का अनुभव भी है. डिजिटल मीडिया में गहरी पकड़ है. ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सीनियर सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद प्रीति चौहान ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने हिंदुस्थान समाचार (न्यूज एंजेसी के डिजिटल प्लेटफॉर्म), अमर उजाला, इंडिया वॉच और श्रीन्यूज जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ रिपोर्टिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.प्रीति चौहान से आप PREETI.CHAUHAN@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES