App

लंदन और जर्मनी एक्सचेंज को छोड़ा पीछे, NSE बना तीसरा सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज; निवेशकों की लॉटरी

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने लंबद स्टॉक एक्सचेंज और जर्मनी के ड्यूश बोर्स को पछाड़कर दुनिया के तीसरे सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज बनने का रिकॉर्ड बना लिया है. इसके साथ ही यह देश की टॉप-10 वैल्यूएशन वाली कंपनियों में शामिल हो गया है.

लंदन और जर्मनी एक्सचेंज को छोड़ा पीछे, NSE बना तीसरा सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज; निवेशकों की लॉटरी
Image Credit: (File Photo) अक्टूबर में 34 फीसदी चढ़ने के बाद नवंबर में भी शेयर में तेजी का सिलसिला जारी है.

भारतीय शेयर बाजार की दुनियाभर में ताकत लगातार बढ़ रही है. इसका एक और सबूत दुनिया को देखने के लिए मिल रहा है. भारतीय बाजार धीरे-धीरे गिरावट से उबर रहा है. 26 नवंबर यानी गुरुवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के शेयर में लगातार दूसरे दिन साढ़े 3 फसदी की जोरदार तेजी देखने को मिली. इस उछाल के साथ ही एनएसई (NSE) ने जर्मनी के ड्यूश बोर्स AG और लंदन स्टॉक एक्सचेंज को पीछे छोड़ दिया है. इसके साथ ही एनएसई मार्केट कैपिटलाइजेशन के मामले में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज बन गया है.

6 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा मार्केट कैप

NSE का शेयर गुरुवार सुबह 2,317.65 रुपये पर खुला और 3.5 फीसदी उछलकर यह 2,400 रुपये के नए हाई पर पहुंच गया. शेयर में तेजी आने के बाद एक्सचेंज का मार्केट कैप 6 लाख करोड़ रुपये (64.1 बिलियन डॉलर) के करीब पहुंच गया. इसके अलावा NSE ने 63.4 बिलियन डॉलर मार्केट कैप वाले यूश बोर्स और 62.4 बिलियन डॉलर वाले लंदन स्टॉक एक्सचेंज को पछाड़ दिया. NSE की झोली में कामयाबी के बाद अब दुनियाभर में NSE से आगे केवल 111.6 बिलियन डॉलर वाला CME ग्रुप और 99.4 बिलियन डॉलर वाला इंटरकॉन्टिनेंटल एक्सचेंज है.

IPO प्राइस से दिखी शानदार रिकवरी

एनएसई का शेयर एक समय अपने 1,785 रुपये के IPO इश्यू प्राइस से फिसलकर 1,640 रुपये के निचले लेवल तक चला गया था. लेकिन वहां पहुंचने के बाद से शेयर ने 50 फीसदी की शानदार रिकवरी हासिल की है. अक्टूबर में 34 फीसदी चढ़ने के बाद नवंबर के 18 ट्रेडिंग सेशन में से इस शेयर ने 14 दिन हरे निशान के साथ कारोबार किया है. दिन के कारोबार के दौरान यह 2.62 फीसदी की तेजी के साथ 2,378.40 रुपये पर ट्रेड करता दिखा. यह भी इसके इश्यू प्राइस से 35 फीसदी ऊपर है.

देश की 9वीं सबसे बड़ी कंपनी

सितंबर महीने में लिस्टिंग के बाद आई शानदार तेजी ने NSE को देश की सबसे ज्यादा वैल्यूएशन वाली टॉप-10 लिस्टेड कंपनियों की लिस्ट में पहुंचा दिया है. 5.91 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ NSE अब लार्सन एंड टुब्रो, LIC और इंफोसिस जैसी कंपनियों से भी आगे निकल गई है. इस समय एनएसई देश की 9वीं सबसे बड़ी वैल्यूएशन वाली कंपनी बन गई है.

ब्रोकरेज हाउस की सलाह और टारगेट

ब्रोकरेज फर्म एचएसबीसी ने एनएसई को लेकर 2,300 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ होल्ड रेटिंग दी है. HSBC को उम्मीद है कि एक्सचेंज की ग्रोथ की संभावना मौजूदा वैल्यूएशन में काफी हद तक शामिल हो चुकी हैं. अब तक NSE को ट्रैक करने वाले सभी 17 एनालिस्ट्स ने बाय रेटिंग दी थी. HSBC की यह पहली न्यूट्रल रेटिंग है.

  • ICICI सिक्योरिटीज-बॉय रेटिंग-टारगेट प्राइस 2,650 रुपये
  • एवेंडस स्पार्क-बॉय रेटिंग-टारगेट प्राइस 2,530 रुपये
  • आनंद राठी-बॉय रेटिंग-टारगेट प्राइस 2,381 रुपये
  • मॉर्गन स्टेनली-ओवरवेट-टारगेट प्राइस 2,315 रुपये
  • JM फाइनेंशियल-बॉय रेटिंग-टारगेट प्राइस 2,310 रुपये
  • मोतीलाल ओसवाल-बॉय रेटिंग-टारगेट प्राइस 2,300 रुपये
  • Emkay-बॉय रेटिंग-टारगेट प्राइस 2,050 रुपये

(डिस्क्लेमर: जी न्यूज की तरफ से किसी भी पाठक को निवेश करने या बिकवाली से जुड़ी सलाह नहीं दी जाती। शेयर बाजार में निवेश जोखिक के अधीन है। किसी भी प्रकार का निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से संपर्क करें।)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kriyanshu Saraswat

Kriyanshu Saraswat

क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्‍टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्‍लुक रखने वाले क्र‍ियांशु पत्रकार‍िता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
Read More