App

अनंत सिंह के गांव में 'दबदबा' वाले बृजभूषण: मंच पर 2 'बाहुबली', सामने घुड़सवारी, और कौन-कौन पहुंचा?

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में मेहमानों की भारी भीड़ देखी गई. मोकामा विधायक ने शादी में पूरे बिहार को आमंत्रित किया था. लोगों की इतनी भीड़ थी कि मोकामा में जाम की समस्या पैदा हो गई.

अनंत सिंह के गांव में 'दबदबा' वाले बृजभूषण: मंच पर 2 'बाहुबली', सामने घुड़सवारी, और कौन-कौन पहुंचा?
Image Credit: Shivangi Rishikesh Wedding (वीडियो ग्रैब)

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी संपन्न हो गई है. दूल्हा ऋषिकेश बड़ी मुश्किल से दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचे, फिर पंडाल में गए. वहां उन्होंने मुख्य स्टेज पर दुल्हन शिवांगी को वरमाला पहनाई. इसके बाद सारी रस्मों को एक-एक कर पूरा किया गया. अनंत सिंह ने बेटी शिवांगी का कन्यादान किया. ऋषिकेश ने शिवांगी के मांग में सिंदूर लगाकर विवाह की रस्म पूरी की और दोनों एक-दूसरे के हो गए. हर कोई ऋषिकेश और शिवांगी की एक झलक पाने के लिए उत्सुक दिखा. बता दें कि इस शादी में लाखों की संख्या में लोग शामिल हुए.

पूरे बिहार को 'महाभोज' का न्योता

लंबे समय से देशभर में चर्चा का विषय बनी इस शादी में ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि पूरा इलाका जाम हो गया. अनंत सिंह ने पूरे बिहार को इस 'महाभोज' का न्योता दिया था, जिसके चलते समारोह में 5 से 7 लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान लगाया गया है. मेहमानों की भारी भीड़ और 100 से अधिक गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंची बारात के कारण नदवां जाने वाली सड़क पर 10 किलोमीटर लंबा भीषण जाम लग गया. सड़कों पर वाहनों की कतार इतनी लंबी थी कि लोगों का पैदल चलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा.

बृजभूषण शरण सिंह शादी में हुए शामिल

शिवांगी की शादी में बाहुबली नेता बृजभूषण शरण सिंह भी इस समारोह में शामिल हुए. साथ ही शादी से पहले आयोजित किए गए घुड़दौड़ का भी आनंद लिया. घुड़दौड़ के दौरान मौके पर इतनी भीड़ थी कि उन्हें ट्रैक्टर पर चढ़ना पड़ा. इस दौरान की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. साथ ही, बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अनंत सिंह का दबदबा पहले भी था, आज भी है और आगे भी रहेगा.

हेलीकॉप्टर से पहुंचे ललन सिंह

इसके अलावा इस चर्चित शादी में राजनीति और मनोरंजन जगत से कई लोग शामिल हुए. केंद्रीय मंत्री ललन सिंह हेलीकॉप्टर से समारोह में पहुंचे. बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, रामकृपाल यादव, हुलास पांडेय, साधु यादव और बीजेपी सांसद विवेक ठाकुर भी शिवांगी और ऋषिकेश को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे.

पवन सिंह और खेसारी लाल भी पहुंचे

समारोह में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद और मशहूर गायक उदित नारायण भी शामिल हुए. वहीं, भोजपुरी जगत से मनोज तिवारी, रवि किशन, पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, अक्षरा सिंह, नीलम गिरी, मैथिली ठाकुर और गुंजन सिंह ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kumari

Ranjana Kumari

रंजना कुमारी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.ISOMES कॉलेज से BJMC करने के बाद रंजना ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में काम किया है. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं.रंजना कुमारी से आप Ranjana.Kumari@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More