अनंत सिंह के परिवार में 25 नवंबर को भव्य शादी समारोह संपन्न हुआ. इस शाही शादी की चर्चा जोरों पर है, जहां पारंपरिक रीति-रिवाजों, शाही सजावट, भारी भीड़ ने इसे खास बना दिया.
मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह और ऋषिकेश का विवाह बहुत धूमधाम से संपन्न हुआ. विवाह की रस्में पूरी कराने के लिए काशी से पंडित बुलाए गए थे. समारोह के दौरान, महिलाओं ने बड़े उत्साह के साथ पारंपरिक गीत गाए. पूरे आयोजन के दौरान शहनाई की मधुर धुनें गूंजती रहीं.
1/6
Shivangi Singh Wedding
शिवांगी स्टेज पर अपने घर से लैंड क्रूजर से पहुंची. अनंत सिंह और उनके सैकड़ों समर्थकों ने खुद बारातियों का स्वागत किया. शाही शादी में विशाल पंडाल, भव्य जयमाला स्टेज और हेलीपैड की भी व्यवस्था की गई थी. शादी में बड़ी संख्या में राजनीतिक हस्तियों ने भी शिरकत किया.
2/6
Shivangi Singh Wedding
इस VIP शादी को देखने और आशीर्वाद देने के लिए आयोजन स्थल पर भारी भीड़ उमड़ी. शादी की सबसे बड़ी खासियत 4 लाख से अधिक लोगों के लिए भोजन की व्यापक व्यवस्था रही.
3/6
Shivangi Singh Wedding
वहीं, दूल्हा ऋषिकेश सफेद रंग की शाही शेरवानी, मोतियों की माला और आकर्षक पगड़ी में काफी जंच रहे थे. वरमाला और अन्य रस्मों के दौरान दोनों की जोड़ी समारोह का आकर्षण बनीं रही.
4/6
Shivangi Singh Wedding
समारोह के दौरान दुल्हन शिवांगी लाल और मैरून रंग के भारी कढ़ाईदार लहंगे और दुपट्टे में बेहद आकर्षक नजर आईं. माथे पर मांग टीका, गले में सोने के आभूषण और नाक में नथ ने उनके वेडिंग आउटफिट में चार चांद लगाने के काम किया.
5/6
Shivangi Singh Wedding
शिवांगी स्टेज पर अपने घर से लैंड क्रूजर से पहुंची. अनंत सिंह और उनके सैकड़ों समर्थकों ने खुद बारातियों का स्वागत किया. शाही शादी में विशाल पंडाल, भव्य जयमाला स्टेज और हेलीपैड की भी व्यवस्था की गई थी. शादी में बड़ी संख्या में राजनीतिक हस्तियों ने भी शिरकत किया.
6/6
Shivangi Singh Wedding
लाल जोड़े और सिंदूर में शिवांगी बेहद खूबसूरत नजर दिखीं. बता दें कि इस VIP शादी को देखने और आशीर्वाद देने के लिए आयोजन स्थल पर भारी भीड़ उमड़ी हुई थी. शादी की सबसे बड़ी खासियत 4 लाख से अधिक लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था रही.