App

Netflix के पाकिस्तानी शो पर छिड़ा महासंग्राम: भारत में बैन की मांग से तिलमिलाए पाक मंत्री, जानिए क्या कहा

नेटफ्लिक्स के पहले पाकिस्तानी ओरिजिनल शो 'जो बचे हैं संग समेट लो' को भारत में बैन करने की मांग पर पाकिस्तानी मंत्री अहसान इकबाल ने तीखा रिएक्शन दिया है. फवाद खान और माहिरा खान स्टारर इस सीरीज को लेकर छिड़े विवाद की पूरी डिटेल यहां पढ़ें.

Netflix के पाकिस्तानी शो पर छिड़ा महासंग्राम: भारत में बैन की मांग से तिलमिलाए पाक मंत्री, जानिए क्या कहा
Image Credit: भारत में रिलीज रोकने की उठी मांग, तो पाकिस्तान के मंत्री ने दिया ऐसा रिएक्शन (YT- Netflix)

मनोरंजन की दुनिया में सरहद पार के कंटेंट को लेकर एक बार फिर गरमागरमी शुरू हो गई है. नेटफ्लिक्स के पहले पाकिस्तानी ओरिजिनल शो 'जो बचे हैं संग समेट लो' की रिलीज से ठीक पहले भारत में इसके बैन की मांग तेज हो गई है. भारतीय फिल्म संगठनों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखे जाने के एक दिन बाद ही अब पाकिस्तान के एक मंत्री भी इस विवाद में कूद पड़े और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तिलमिलाहट निकाली.

भारत में बैन की मांग पर तिलमिलाए पाकिस्तानी मंत्री

दिसंबर में दुनियाभर में रिलीज होने जा रहे नेटफ्लिक्स के पहले पाकिस्तानी ओरिजिनल शो 'जो बचे हैं संग समेट लो' को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. भारत के फिल्म संगठनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की थी कि इस शो को भारत में बैन किया जाए. इसके ठीक एक दिन बाद बुधवार को पाकिस्तान के योजना मंत्री अहसान इकबाल ने सोशल मीडिया पर इस मांग का विरोध किया.

'खिलाड़ियों को खेलने दें और कलाकारों को काम करने दें'

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अहसान इकबाल अपनी बौखलाहट खेल और कला को राजनीति में घसीटने पर सवाल उठाने लगे. उन्होंने लिखा कि पहले खेल को हथियार बनाया गया, फिर पानी को और अब कला व संस्कृति को निशाना बनाया जा रहा है. ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन भारत सरकार से पाकिस्तानी कंटेंट पर हमेशा के लिए बैन लगाने की मांग कर रहा है.

पाक मंत्री ने कहा कि किसी क्रिकेट मैच को राजनीतिक खतरा और एक टीवी ड्रामा को राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा समझने के लिए आखिर कितना असुरक्षित होना पड़ता है. आगे लिखा कि भारत को अब बड़ा होना चाहिए, खिलाड़ियों को खेलने देना चाहिए, पानी को बहने देना चाहिए और दर्शकों को खुद तय करने देना चाहिए कि उन्हें क्या देखना है.

देखें ट्रेलर-

 

4 दिसंबर को रिलीज होनी है सीरीज

एक अन्य पोस्ट में अहसान इकबाल ने कहा कि नेटफ्लिक्स की यह पहली पाकिस्तानी ओरिजिनल सीरीज पाकिस्तान की ड्रामा इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा मील का पत्थर है. उन्होंने लिखा कि नेटफ्लिक्स और डिज्नी जैसे ग्लोबल प्लेटफॉर्म्स के साथ जुड़ने की लगातार कोशिशों के कारण ही आज पाकिस्तानी टैलेंट पूरी दुनिया के दर्शकों तक पहुंच रहा है. बता दें कि उनका यह बयान ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के विरोध के बाद आया है, जिन्होंने सरकार से इस शो की भारत में स्ट्रीमिंग रोकने की मांग की है. यह शो 4 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होना है, लेकिन अभी यह साफ नहीं है कि यह भारत में दिखेगा या नहीं.

दिग्गज सितारों से सजी है 8 साल में बनी यह सीरीज

मोमिना दुरैद के निर्देशन और प्रोडक्शन में बनी यह सीरीज मशहूर लेखिका फरहत इश्तियाक के 2013 के बेस्टसेलिंग उर्दू उपन्यास पर आधारित है. इसमें छह अलग-अलग प्रेम कहानियां दिखाई जाएंगी. इस शो की स्टारकास्ट बेहद दमदार है, जिसमें फवाद खान, माहिरा खान, सनम सईद, अहद रजा मीर, इकरा अजीज, हानिया आमिर और हमजा अली अब्बासी जैसे बड़े नाम शामिल हैं. करीब आठ साल की मेहनत के बाद तैयार हुई इस सीरीज का ट्रेलर हाल ही में कराची के ऐतिहासिक मोहट्टा पैलेस में पूरी स्टारकास्ट की मौजूदगी में लॉन्च किया गया.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Alkesh Kushwaha

Alkesh Kushwaha

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More