App

ट्रेड डील पर भारत को फिर से डराने लगे ट्रंप, अभी 17...नहीं माने तो 25 फीसदी टैरिफ की धमकी; क्या करेगा भारत?

अमेरिकी प्रशासन ने अब भारत से निर्यात किये जाने सामान पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने की बात कही है. भारत पर लगाया गया यह टैरिफ 14 इकोनॉमी पर लगाए गए टैरिफ में दूसरा सबसे ज्यादा है. अमेरिका ने भारत से ज्यादा टैरिफ वियतनाम पर लगाने की बात कही है.

ट्रेड डील पर भारत को फिर से डराने लगे ट्रंप, अभी 17...नहीं माने तो 25 फीसदी टैरिफ की धमकी; क्या करेगा भारत?
Image Credit: (File Pic) अभी अमेरिका की तरफ से भारत से निर्यात किये जाने वाले सामान पर 10 फीसदी का टैरिफ लगाया जा रहा है.

भारत और अमेरिका के कारोबारी रिश्तों के बीच बड़ी हलचल देखने को मिल रही है. अमेरिकी सरकार ने भारत से आयात किये जाने वाले सामान पर 25 फीसदी का नया टैरिफ लगाने की बात कही है. इस टैरिफ को 25 नवंबर 2026 से लागू कर दिया गया है. अमेरिका की तरफ से कहा गया कि यह कदम भारत की उन पॉलिसी के जवाब में उठाया गया, जो अमेरिकी व्यापार पर बोझ डालती हैं या उसे सीमित करती हैं. जिन 14 इकोनॉमी के खिलाफ अमेरिका की तरफ से यह कार्रवाई की गई है, उनमें भारत पर दूसरा सबसे ज्यादा टैरिफ लगाया गसा है. लिस्ट में सबसे ज्यादा 35 प्रतिशत टैरिफ वियतनाम पर लगाया गया है.

यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव (USTR) की तरफ से जारी आदेश में एक हल्की राहत भी दी गई है. आदेश में साफ कहा गया कि यदि अमेरिका और भारत के बीच रेसिप्रोकल ट्रेड यानी किसी तरह का व्यापारिक समझौता हो जाता है तो भारत पर लगने वाला टैरिफ घटकर 17 फीसदी तक आ सकता है. 25 प्रतिशत का नया टैरिफ पहले से लागू 10 प्रतिशत टैरिफ के ऊपर अलग से नहीं जोड़ा जाएगा. अमेरिका की तरफ से जारी किये गए आदेश पर भारत की तरफ से तुरंत संज्ञान लिया गया. मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की तरफ से जारी बयान में कहा गया USTR के नोटिस की फिलहाल जांच की जा रही है.

जरूरत से ज्यादा उत्पादन की बात नकारी

मिनिस्ट्री की तरफ से साफ कहा गया कि भारत ने जांच के दौरान पूरी तरह से सहयोग कियाा. यह पहले ही साफ कर दिया गया था कि किसी भी सेक्टर में स्ट्रक्चरल एक्सेस कैपेसिटी (जरूरत से ज्यादा उत्पादन क्षमता) जैसी समस्या नहीं है. भारत का कहना है कि व्यापार से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान दोनों देशों के बीच चल रही बातचीत के जरिये ही होना चाहिए. फरवरी 2026 में हुए एग्रीमेंट को जल्द पूरा करने के लिए भारत पूरी तरह से तैयार है.

अमेरिका ने क्यों बढ़ाया टैरिफ का दबाव

USTR ने मार्च 2026 में अमेरिकी ट्रेड एक्ट के सेक्शन-301 के तहत भारत समेत कई देशों के खिलाफ दो अलग-अलग जांच शुरू की थीं. पहली जांच फोर्स्ड लेबर से जुड़ी थी. इसके बाद भारत पर 10 प्रतिशत का टैरिफ लगाया गया. कल घोषित किया गया 25 प्रतिशत टैरिफ दूसरी जांच का नतीजा है, यह स्ट्रक्चरल एक्सेस कैपेसिटी पर फोकस्ड थी. अमेरिका सभी देशों से आने वाले एल्युमीनियम और स्टील पर पहले से ही 50 फीसदी का टैरिफ लगा रहा है. लेकिन नए टैरिफ को इसमें नहीं जोड़ा जाएगा. रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत तक के टैरिफ लगाने वाले कानून को ट्रंप ने फिलहाल रोक रखा है.

भारत पर चीन और यूरोप से भी ज्यादा टैरिफ

USTR की रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि भारत की पॉलिसी अमेरिकी उत्पादकों और एक्सपोर्टर्स को लगातार नुकसान पहुंचाती हैं. भारत के इस कदम से अमेरिका में ट्रेड डेफिसिट बढ़ता है. आपको बता दें भारत पर लगाया गया 25 फीसदी वाला टैरिफ दूसरे कई बड़े देशों से काफी ज्यादा है. अमेरिका ने जापान, साउथ कोरिया, स्विट्जरलैंड, ताइवान और यूरोपीय यूनियन पर 15 फीसदी का टैरिफ लगाया है. इसके अलावा इंडोनेशिया, मलेशिया और थाईलैंड पर 18 फीसदी का टैरिफ लगाया है. बांग्लादेश, कंबोडिया, चीन और सिंगापुर पर यही टैरिफ 20 फीसदी का है. ऐसे में अब नजरें भारत और अमेरिका के बीच होने वाली ट्रेड डील पर टिकी हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kriyanshu Saraswat

Kriyanshu Saraswat

क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्‍टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्‍लुक रखने वाले क्र‍ियांशु पत्रकार‍िता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
Read More