App

भारत में नहीं रिलीज होगी पाकिस्तानी वेब सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो', सूचना मंत्रालय का Netflix को फरमान

पाकिस्तान बेस्ड वेब सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' की संभावित रिलीज को लेकर मिली शिकायतों पर सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स को साफ निर्देश दिया है कि वह अपनी पुरानी एडवाइजरी का पालन करे और भारत में कोई भी पाकिस्तानी कंटेंट स्ट्रीम न होने दे.

भारत में नहीं रिलीज होगी पाकिस्तानी वेब सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो', सूचना मंत्रालय का Netflix को फरमान
Image Credit: पाकिस्तानी वेब सीरीज की रिलीज को लेकर नेटफ्लिक्स को सरकार की सख्त हिदायत (फाइल फोटो)

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर पाकिस्तानी कंटेंट की स्ट्रीमिंग को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. पाकिस्तान बेस्ड वेब सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' की भारत में संभावित रिलीज पर मिली शिकायतों के बाद अब केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए नेटफ्लिक्स को अपनी पुरानी एडवाइजरी की याद दिलाई है. भारत में यह सीरीज फिलहाल रिलीज होने पर बैन लगा दिया है.

जी न्यूज को मिली जानकारी के अनुसार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को 8 मई 2025 की अपनी एडवाइजरी का सख्ती से पालन करने को कहा है. मंत्रालय ने साफ निर्देश दिया है कि पाकिस्तान में बने किसी भी कंटेंट को भारत में स्ट्रीम न किया जाए. दरअसल, मंत्रालय को पाकिस्तान बेस्ड वेब सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' की भारत में संभावित रिलीज को लेकर कई शिकायतें मिली थीं. इसी के बाद सरकार ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए यह कड़ा रुख अपनाया है.

बता दें कि पिछले साल जून में नेटफ्लिक्स ने खुद मंत्रालय को यह भरोसा दिलाया था कि उसने भारतीय यूजर्स के लिए पाकिस्तान में बनी कोई भी फिल्म या सीरीज उपलब्ध नहीं कराई है. अब सरकार ने नेटफ्लिक्स से अपने उसी पुराने वादे पर कायम रहने के लिए कहा है.

ट्रेलर-

 

क्या है 'जो बचे हैं संग समेट लो' की कहानी?

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 'ऑल द लव अवर हार्ट्स कैरी' के नाम से प्रमोट हो रही यह सीरीज फरहत इश्तियाक के मशहूर उर्दू उपन्यास पर आधारित है. मोमिना दुरैद के प्रोडक्शन में बने इस रोमांटिक ड्रामा में फवाद खान, माहिरा खान, सनम सईद, अहद रजा मीर, हानिया आमिर, हमजा अली अब्बासी, इकरा अजीज, माया अली और बिलाल अशरफ जैसे बड़े सितारे हैं. कहानी हार्वर्ड लॉ के छात्र सिकंदर और आर्टिस्ट लिजा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी मुलाकात इटली में होती है. इसकी शूटिंग पाकिस्तान, इटली और यूके में की गई है.

खबर अपडेट की जा रही है

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Alkesh Kushwaha

Alkesh Kushwaha

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More