App

शेयर बाजार में रिकवरी, सेंसेक्स 1500 और निफ्टी 450 अंक उछला; निवेशकों की झोली में आए 5 लाख करोड़

सोमवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुए शेयर बाजार में बुधवार को रिकवरी देखी गई और सेंसेक्स 1500 अंक से ज्यादा उछल गया. इसके अलावा निफ्टी सूचकांक 450 अंक से ज्यादा चढ़ गया. बैंक निफ्टी करीब 1100 अंक चढ़कर 63600 अंक के लेवल पर पहुंच गया.

शेयर बाजार में रिकवरी, सेंसेक्स 1500 और निफ्टी 450 अंक उछला; निवेशकों की झोली में आए 5 लाख करोड़
Image Credit: (File Pic) बुधवार के कारोबारी सत्र में बैंक निफ्टी 1100 अंक चढ़ गया.

पिछले कारोबारी सत्र (सोमवार) में भारी गिरावट के साथ बंद हुए शेयर बाजार में आज रिकवरी देखी जा रही है. कारोबारी सत्र की शुरुआत में सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ खुला. इसके अलावा निफ्टी 50 भी 300 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ खुला. कारोबारी सत्र के दौरान सुबह करीब 9.30 बजे सेंसेक्स 1500 अंक की तेजी के साथ 83,939 अंक पर ट्रेड करते देखा गया. इसी समय निफ्टी में 442 अंक की तेजी देखी गई और यह 25,785 अंक पर ट्रेड कर रहा है. इससे पहले सोमवार (23 नवंबर 2026) को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखी गई थी और सेंसेक्स 1,483 अंक टूटकर 82,435.99 अंक पर बंद हुआ था. इसी तरह निफ्टी 450 अंक गिरकर 25,349 अंक पर बंद हुआ था. शेयर बाजार में बुधवार को आई रिकवरी से निवेशकों को 5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का फायदा हुआ. (खबर अपडेट हो रही है)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kriyanshu Saraswat

Kriyanshu Saraswat

क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्‍टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्‍लुक रखने वाले क्र‍ियांशु पत्रकार‍िता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
Read More