App

403 सीट नहीं, 1.73 लाख बूथों में छिपा है जीत का गणित; समझिए 100 वोट का खेल

यूपी चुनाव 2027 में 1.73 लाख मतदान केंद्र और 13.58 करोड़ मतदाता अहम होंगे. जानिए एक बूथ पर 782 वोटर और 100 वोट का कितना बड़ा गणित है.

403 सीट नहीं, 1.73 लाख बूथों में छिपा है जीत का गणित; समझिए 100 वोट का खेल
Image Credit: UP Election 2027

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की लड़ाई भले ही 403 सीटों पर लड़ी जाएगी, लेकिन इसकी असली तैयारी अब बूथ स्तर पर दिखाई देने लगी है. राजनीतिक दलों के लिए अब सिर्फ विधानसभा क्षेत्र का समीकरण ही नहीं, बल्कि हर मतदान केंद्र का गणित भी महत्वपूर्ण हो गया है. इसकी वजह है प्रदेश में मतदाताओं और मतदान केंद्रों का नया आंकड़ा.

पार्टियों ने अब अपना पूरा फोकस बूथ मैनेजमेंट पर लगा दिया है. वजह है मतदाताओं का नया गणित. प्रदेश की नई प्रारूप मतदाता सूची में कुल 13 करोड़ 58 लाख 68 हजार 905 वोटर हैं और इनके लिए कुल 1 लाख 73 हजार 730 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. यानी एक बूथ पर औसतन सिर्फ 782 वोटर. अब यही छोटा सा आंकड़ा सबसे बड़ा हथियार बन गया है.

100 वोट का खेल समझिए

एक बूथ पर 782 वोटर हैं, तो सोचिए 100 वोट इधर-उधर हुए तो क्या होगा?
50 वोट बदले = 6.4 फीसदी असर पड़ेगा
100 वोट बदले = 12.8 प्रतिशत असर पड़ेगा
200 वोट बदले = 25.6% असर पड़ेगा

यानी एक बूथ पर सिर्फ 100 वोट का बदलाव भी पूरी सीट का समीकरण को बदलकर रख सकता है.

कौन कितने वोटर?

कुल वोटर: 13.58 करोड़
पुरुष वोटर: 7.38 करोड़ (54.36%)
महिला वोटर: 6.20 करोड़ (45.63%)
थर्ड जेंडर: 4,042
नए युवा वोटर (18-19 साल): 11.83 लाख
सबसे ज्यादा नजर इस बार महिला और पहली बार वोट डालने वाले युवा वोटरों पर है.

3786 बूथ क्यों घटे?

नवंबर 2026 में बूथों का फिर से पुनर्गठन हुआ.  पहले बूथ थे 1,77,516, अब रह गए 1,73,730. यानी 3,786 बूथ कम हो गए।नियम ये बनाया गया कि एक बूथ पर 1200 से ज्यादा वोटर नहीं होंगे। इसी के हिसाब से नया नक्शा बना है.

2022 में क्या हुआ था?

2022 में यूपी में करीब 1.74 लाख बूथ थे, एक बूथ पर औसतन 865 वोटर थे. मतदान 61.03% हुआ था, यानी एक बूथ पर औसतन सिर्फ 528 वोट पड़े थे. और इसी चुनाव में 53 सीटों पर जीत का अंतर 5 हजार से भी कम था. 15 सीटों पर तो 1000 से भी कम वोटों से फैसला हुआ था. धामपुर में तो सिर्फ 203 वोट से जीत हुई थी.अब सोचिए, जहां जीत 203 वोट से हो रही हो, वहां एक बूथ पर 100 वोट का बदलाव कितना भारी पड़ेगा?

2024 ने बढ़ा दी टेंशन

2022 में BJP को 255 और SP को 111 सीटें मिली थीं. लेकिन 2024 लोकसभा में विधानसभा वाइज बढ़त में SP 184 और BJP 162 पर आगे थी. इसीलिए 2027 में कोई भी पार्टी बूथ को हल्के में नहीं ले रही.

सीधा गणित

अगर 500 बूथों पर 100-100 वोट भी बदल गए, तो सीधे 50,000 वोट का अंतर आ जाएगा. इसीलिए कहा जा रहा है -2027 की लड़ाई 403 सीटों पर लड़ी जाएगी, लेकिन जीती बूथ पर जाएगी.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान को पत्रकारतिा के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. प्रिंट मीडिया के साथ टीवी चैनल का अनुभव भी है. डिजिटल मीडिया में गहरी पकड़ है. ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सीनियर सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद प्रीति चौहान ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने हिंदुस्थान समाचार (न्यूज एंजेसी के डिजिटल प्लेटफॉर्म), अमर उजाला, इंडिया वॉच और श्रीन्यूज जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ रिपोर्टिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.प्रीति चौहान से आप PREETI.CHAUHAN@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. 
Read More