App

शुभ काम में अग्नि देव ही क्यों बनते हैं साक्षी? समझिए हवन की आहुति और स्वाहा का मतलब

why holy Agni Dev Is Witness: हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य को करते समय अग्नि को साक्षी मानने की परंपरा पुरानी है, यह अग्नि, दीप के रूप में हो, हवन या यज्ञ के रूप में हो. सवाल उठता है अग्नि देव को ही क्यों साक्षी माना जाता है? हवन की आहुति का समर्पण भाव और 'स्वाहा' बोलने का कारण क्या है.

शुभ काम में अग्नि देव ही क्यों बनते हैं साक्षी? समझिए हवन की आहुति और स्वाहा का मतलब

हिंदू धर्म में सोलह संस्कारों का बड़ा महत्व बताया गया है जिनमें से विवाह और दाह संस्कार में सीधे-सीधे अग्नि का उपयोग किया जाता है. हालांकि, विवाह से उपनयन तक हिंदू धर्म के लगभग सभी पुण्य कार्यों या शुभ कार्यों में अग्नि देव को साक्षी बनाया जाता है, चाहे दीपक जलाकर, यज्ञ या हवन करके अग्नि देव का आह्वान किया जाता है, लेकिन क्यों? पंचतत्वों में अग्नि देव को ही हर शुभ कार्यों में साक्षी बनाया जाता है, एक सवाल ये भी उठता है कि हवन की आहुति और 'स्वाहा' बोलने के पीछे का रहस्य क्या है? आइए इस बारे में विस्तार से जानें.

अग्नि देव शुभ कार्यों के साक्षी

सनातन धर्म में शुभ कार्यों में अग्नि देव को साक्षी मानने के पीछे का कारण ये है कि अग्नि देव पवित्रता के प्रतीक हैं, अग्नि देव ही हैं तो प्रत्यक्ष रूप से प्रस्तुत हो जाते हैं और वो अग्नि देव ही हैं जो प्रकट होकर देवताओं व मनुष्यों के बीच का माध्यम बनते हैं. विशेष रूप से विवाह जैसे मांगलिक कार्य में यज्ञ करके अग्नि देव का आह्वान किया जाता है. अग्नि देव को परम पवित्र और सर्वव्यापी मानते हुए उन्हें मुख्य साक्षी बनाने की परंपरा चली आ रही है.

अग्नि देव को साक्षी बनाने का कारण
  • अग्नि देव हर अशुद्धि और अपवित्रता का नाश करते हैं.
  • देवताओं तक संदेश पहुंचाने का माध्यम अग्नि देव को पुराने समय से ही माना जाता है.
  • शास्त्रों के अनुसार अग्नि देव हव्यवाहन हैं यानी वो देवता जो पूजा या यज्ञ कार्यों में देवताओं तक आहुति पहुंचाता हो.
  • पृथ्वी, जल, अग्नि, आकाश, वायु में पंचतत्वों का आधार अग्नि ही है जो व्यक्ति के जीवन से अंधकार और नकारात्मकता दूर करती है.
  • अग्नि तत्व हवन कुंड ही नहीं, सूर्य, बिजली और हर जीव के भीतर है. ऐसे में व्यक्ति अपने संकल्पों से पीछे नहीं हट सकता है.
  • अग्नि हर जगह है ऐसे में जब अग्नि को साक्षी बनाया जाता है तो अपने वचन और कही बातों से पीछे नहीं हटा जा सकता है.

यज्ञ में स्वाहा बोलने का क्या मतलब है?

स्वाहा का अर्थ है सही रीति से पहुंचाना, हवन कुंड में जब समिधा या सामग्री अर्पित की जाती है तो स्वाहा शब्द कहा जाता है. शास्त्रों के अनुसार अग्नि देव की पत्नी स्वाहा हैं. जिन भी भगवान या देवता के निमित्त हम यज्ञ कर रहे होते हैं उस यज्ञ में अर्पित सामग्री को अमुक देवता तक पहुंचाने का काम अग्नि देव करते हैं और जब तक यज्ञ में आहुति डालते समय स्वाहा नहीं बोला जाता है तब तक न तो अग्नि देव आहुति स्वीकार करते हैं और न ही उसे देवता तक पहुंचाते हैं. ऐसे में पूरी श्रद्धा और सही विधि से स्वाहा बोलते हुए ही अग्नि देव को आहुति दी जाती है.

हवन की आहुति का मतलब

हवन की आहुति का मतलब है कि यज्ञ या हवन की पवित्र अग्नि में मंत्र जाप और स्वाहा के उच्चारण के साथ घी, जड़ी-बूटियां, समिधा व अन्य हवन सामग्री को अर्पित करना. यही आहुति अग्नि देव समेत सभी देवी-देवता का भोग बनती है. आहुति देने का एक आध्यात्मिक अर्थ यह भी है कि हम अपने भीतर के अहंकार, लोभ और स्वार्थ भावना का अग्नि में त्याग कर अपने आपको अपने भगवान को समर्पित कर देते हैं.

(Disclaimer: यह लेख सामान्य धार्मिक जानकारी और मान्यताओं पर आधारित है, इसे धार्मिक सलाह न मानें, किसी भी अनुष्ठान से पहले योग्य पुरोहित से सलाह लेकर ही करें, अपनी श्रद्धा अनुसार.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Padma Shree Shubham

Padma Shree Shubham

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More