App

'क्या चुनाव का ओलंपिक गोल्ड मेडल देंगे?' आजम खान के तंज पर ओवैसी का पलटवार, 2014 से 2024 तक गिनाई सपा की हार

आजम खान के वोट कटवा वाले तंज पर ओवैसी का पलटवार. बोले - 2014 से 2024 तक SP हारी, बीजेपी को नहीं रोक पाई. 13 राज्यों में 600 सीटों पर लड़ी, जीती सिर्फ 114

'क्या चुनाव का ओलंपिक गोल्ड मेडल देंगे?' आजम खान के तंज पर ओवैसी का पलटवार, 2014 से 2024 तक गिनाई सपा की हार
Image Credit: Owaisi Azam Khan (Image ZEE CREATIVE)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के जेल से बाहर आने के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में बयानबाजी तेज हो गई है. आजम खान ने हाल ही में AIMIM पर निशाना साधते हुए वोट कटवा होने का तंज कसा था. इस बयान पर अब AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार किया है. ओवैसी ने आंकड़ों के जरिए समाजवादी पार्टी को ही घेर लिया और कहा कि बीजेपी को रोकने में नाकाम रहने वाली पार्टी उन पर सवाल कैसे उठा सकती है.

'वह बीजेपी को रोक नहीं पाई, तो उनको क्या बोलेंगे'

ओवैसी से जब पूछा गया कि आजम खान लगातार उन पर तंज कस रहे हैं और कह रहे हैं कि वह वोट कटवा नहीं हैं, तो ओवैसी ने कहा कि एक बात सुनिए. 2014, 2017, 2019, 2022 और 2024 में समाजवादी पार्टी हार गई. वह बीजेपी को रोक नहीं पाई, तो उनको क्या बोलेंगे? क्या उनको चुनाव का ओलंपिक गोल्ड मेडल देंगे?

'इन्हीं लोगों की वजह से बीजेपी जीत रही'

ओवैसी ने कहा कि इन्हीं लोगों की वजह से बीजेपी जीत रही है. उन्होंने आंकड़ा देते हुए कहा कि 2022 से 2025 तक समाजवादी पार्टी ने 13 प्रदेशों में विधानसभा का चुनाव लड़ा. इस दौरान पार्टी ने करीब 600 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे, लेकिन जीती सिर्फ 114 सीटें. उन 114 सीटों में से भी 111 सीटें अकेले उत्तर प्रदेश में ही थीं. ऐसे में बाकी राज्यों में पार्टी की क्या स्थिति रही, यह सबके सामने है.

 'महाराष्ट्र का भी दिया उदाहरण '

ओवैसी ने महाराष्ट्र का भी उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि इम्तियाज जलील के खिलाफ और मालेगांव में समाजवादी पार्टी ने अपना उम्मीदवार खड़ा किया था. उसको क्या बोलेंगे? उन्होंने कहा कि ये लोग आत्ममंथन नहीं करते हैं और खुद को ही सब कुछ समझते हैं. यह तो डेटा है, इस पर भी बात होनी चाहिए.

ओवैसी ने यह भी कहा कि उन पर आरोप लग रहा है कि वह पीछे से काम कर रहे हैं. इस पर उन्होंने कहा कि किसके पीछे से काम कर रहे हैं, यह उनसे ही पूछ लीजिए. मुझे नहीं मालूम.

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि आजम खान के बाहर आने के बाद यूपी में मुस्लिम वोटों को लेकर सियासी खींचतान और तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी जहां खुद को मुसलमानों की सबसे बड़ी हितैषी बताती है, वहीं AIMIM भी अपनी जमीन मजबूत करने में लगी है. आने वाले दिनों में दोनों दलों के बीच बयानबाजी और तेज होने की संभावना है.

 

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान को पत्रकारतिा के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. प्रिंट मीडिया के साथ टीवी चैनल का अनुभव भी है. डिजिटल मीडिया में गहरी पकड़ है. ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सीनियर सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद प्रीति चौहान ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने हिंदुस्थान समाचार (न्यूज एंजेसी के डिजिटल प्लेटफॉर्म), अमर उजाला, इंडिया वॉच और श्रीन्यूज जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ रिपोर्टिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.प्रीति चौहान से आप PREETI.CHAUHAN@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. 
Read More