SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

2027 से पहले BJP का बड़ा दांव! प्रभारी मंत्रियों को 3 दिन का प्रवास और नाइट स्टे जरूरी, नहीं मानने पर टिकट पर संकट

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी ने प्रभारी मंत्रियों के लिए तीन दिन का प्रवास अनिवार्य किया है. मंत्रियों की सक्रियता, रात्रि विश्राम और लाभार्थियों की स्थिति की रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को भेजी जाएगी.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 26, 2026, 13:39 IST | Updated: Nov 26, 2026, 13:43 IST
Image Credit: UP BJP in charge ministers (AI Image)
Join

विशाल सिंह/लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने अपने प्रभारी मंत्रियों की सक्रियता बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. पार्टी ने सभी प्रभारी मंत्रियों को अपने-अपने प्रभार वाले क्षेत्रों में 3 दिनों का प्रवास करने और वहां रात्रि विश्राम करने के निर्देश दिए हैं. पार्टी के निर्देश के मुताबिक, अब सिर्फ दिन में कार्यक्रम करके लौटने से काम नहीं चलेगा.  मंत्रियों को क्षेत्र में रुककर स्थानीय संगठन की गतिविधियों का जायजा लेना होगा, कार्यकर्ताओं से मिलना होगा और लोगों की समस्याएं सुननी होंगी.

रात्रि विश्राम की होगी निगरानी

पार्टी ने प्रभारी मंत्रियों के रात्रि विश्राम की निगरानी की भी पूरी व्यवस्था कर दी है. कौन सा मंत्री अपने प्रभार क्षेत्र में रात रुका और कौन इससे बचता रहा, इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार करके बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को भेजी जाएगी.

लाभार्थियों की जमीनी हकीकत पर रिपोर्ट

प्रभारी मंत्रियों को अपने क्षेत्र में सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से सीधे मिलकर ये पता लगाना होगा कि योजनाओं का लाभ वाकई में लोगों तक पहुंच रहा है या नहीं. मंत्रियों को लाभार्थियों की जमीनी स्थिति का आकलन करके एक विस्तृत रिपोर्ट भी तैयार करनी होगी.

टिकट पर भी पड़ सकता है असर

पार्टी के इस निर्देश को 2027 चुनाव से पहले मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा से जोड़कर देखा जा रहा है. जिन मंत्रियों का प्रवास कम रहेगा और जो रात्रि विश्राम से बचते नजर आएंगे, उनकी चुनावी दावेदारी और टिकट पर भी असर पड़ सकता है. कुल मिलाकर बीजेपी ने मंत्रियों को साफ संदेश दे दिया है -मैदान में उतरो, जनता के बीच रहो और काम की रिपोर्ट दो.

उत्तर प्रदेश में एनडीए गठबंधन से जुड़ी बड़ी खबर

सूत्रों के अनुसार दिसंबर के पहले हफ्ते में दिल्ली में यूपी के एनडीए के सहयोगी दलों के साथ भाजपा का शीर्ष नेतृत्व  बैठक कर सकता है. सहयोगी दलों के लगातार उत्तर प्रदेश में अलग-अलग सीटों के दावों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर दिल्ली में दिसंबर के पहले सप्ताह में बड़ी बैठक हो सकती है. संजय निषाद और ओमप्रकाश राजभर के अलग-अलग बयानों के बाद अब शीर्ष नेतृत्व नाराजगी को जल्द खत्म करने के लिए दिल्ली में सीट शेयरिंग के फार्मूले पर बैठक कर सकता है.

2027 चुनाव से पहले सपा को बड़ा झटका, कांठ के पूर्व विधायक अनीसुर्रहमान सैफी AIMIM में शामिल

मिशन 2027 के लिए BJP का 'SIR' प्लान तैयार, वोटर लिस्ट को लेकर घर-घर दस्तक देगी पार्टी; जानें पूरी रणनीति

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान को पत्रकारतिा के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. प्रिंट मीडिया के साथ टीवी चैनल का अनुभव भी है. डिजिटल मीडिया में गहरी पकड़ है. ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सीनियर सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद प्रीति चौहान ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने हिंदुस्थान समाचार (न्यूज एंजेसी के डिजिटल प्लेटफॉर्म), अमर उजाला, इंडिया वॉच और श्रीन्यूज जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ रिपोर्टिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.प्रीति चौहान से आप PREETI.CHAUHAN@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES