App

'पाकिस्तान पर क्यों नहीं लिया एक्शन?', 26/11 आतंकी हमले पर BJP ने राहुल गांधी को घेरा; पूछे तीन तीखे सवाल

बीजेपी ने साल 2008 के मुंबई आतंकी हमले को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा है. बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस के नेतृ्त्व वाली यूपीए सरकार ने आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान पर हमला करने के बजाए क्लिन चिट दे दी. बीजेपी ने कांग्रेस से तीन सवाल पूछे.

'पाकिस्तान पर क्यों नहीं लिया एक्शन?', 26/11 आतंकी हमले पर BJP ने राहुल गांधी को घेरा; पूछे तीन तीखे सवाल
Image Credit: BJP ने कांग्रेस से पूछे तीन तीखे सवाल

गुरुवार (26 नवंबर) को बीजेपी ने साल 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा और उनसे तीन सवाल किए. बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस ने उस हमले के दौरान राष्ट्रीय  सुरक्षा के बजाय वोट बैंक की राजनीति को चुना. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने सवाल किया कि 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों के बाद कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने पाकिस्ता पर हमला क्यों नहीं किया.

दरअसल, आज मुंबई में हुए आतंकी हमले की आज बरसी है. इसी दिन बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए इस हमले को लेकर तीन सवाल पूछे हैं. मुंबई में हुए इस आतंकी हमले में 166 लोगों की जान गई थी और 300 से अधिक लोग घायल हुए थे. भारत के किसी भी शहर में हुए सबसे घातक आतंकी हमले में से एक था.

बीजेपी का कांग्रेस पर निशाना

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बीजेपी के प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए बड़ा सवाल खड़ा किया. उन्होंने कहा कि 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों के बाद कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने पाकिस्तान पर हमले क्यों नहीं किए. इसके अलावा इस हमले के बाद पाकिस्तान को क्यों क्लिन चिट दे दी गई. बीजेपी ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को 26/11 मुंबई आतंकी हमलों को लेकर तीन सवालों के जवाब देने चाहिए:

  1. 26/11 मुंबई आतंकी हमले के बाद कांग्रेस के नेतृत्व वाली UPA सरकार ने पाकिस्तान पर हमला क्यों नहीं किया?
  2. कांग्रेस ने मुंबई आतंकी हमले को "RSS की साजिश" बताकर पाकिस्तान को क्लीन चिट क्यों दी?
  3. 26/11 मुंबई आतंकी हमले के कुछ ही दिनों बाद राहुल गांधी पार्टी क्यों कर रहे थे?

भंडारी ने अपनी पोस्ट में एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए लिखा कि गांधी-वाड्रा परिवार की वोट बैंक की राजनीति के कारण, कांग्रेस ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को क्लीन चिट दे दी! उन्होंने देश की सुरक्षा से ऊपर वोट बैंक को चुना!

आतंकी हमले में 166 लोगों की जान गई थी

गौरतलब है कि 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान के समुद्र के रास्ते मुंबई आए लश्कर-ए-तैयबा के 10 भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने शहर में आम नागरिकों पर एक भयानक आतंकी हमला किया. इस घटना में 166 लोगों की जान गई थी और 300 से अधिक लोग घायल हुए थे.

बीजेपी नेताओं ने पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

साल 2008 में हुए आतंकी हमलों के पीड़ितों को बीजेपी के तमाम नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके साथ ही उन सुरक्षाकर्मियों को याद किया, जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपने जान की आहूति दे दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज, मैं 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के पीड़ितों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उन बहादुरों को याद करता हूं जिन्होंने हमारे देश की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया.  

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

abhinav tripathi

abhinav tripathi

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More