SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सीतापुर में बड़ा हादसा; लापता तीन युवकों के शव तालाब में डूबी कार से बरामद, मचा कोहराम

सीतापुर के कमलापुर थाना क्षेत्र में गहरे तालाब में कार गिरने से तीन युवकों की मौत हो गई. तीनों के शव तालाब से बरामद किए गए हैं. क्रेन की मदद से कार को भी बाहर निकाल लिया गया.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Oct 27, 2026, 10:38 AM IST | Updated: Oct 27, 2026, 11:00 AM IST
Image Credit: Kamlapur Pond Car Accident
Join

सीतापुर:राजकुमार दीक्षित: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के कमलापुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला घटना सामने आई है. एक दिन पहले घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए तीन युवकों के शव एक गहरे तालाब में पानी में डूबी कार से बरामद हुए हैं. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी कार

स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गहरे तालाब में जा गिरी. पानी ज्यादा होने और कार के पूरी तरह डूब जाने के कारण कार सवार युवकों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और तीनों की दम घुटने से मौके पर ही मौत हो गई.

परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी

मिली जानकारी के मुताबिक, तीनों युवक एक दिन पहले घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे. जब युवक घर पर नहीं लौटे तो परिवार के लोगों ने संबंधित थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश कर रही थी. मृतकों में दो युवक सिधौली और एक अटरिया थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई थी.

 

क्रेन की मदद से निकाली गई कार

कमलापुर पुलिस को जैसे ही तालाब में कार डूबी होने की सूचना मिली, टीम तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद और क्रेन बुलाकर कार को गहरे तालाब से बाहर खिंचवाया. कार खुलते ही अंदर तीनों युवकों के शव मिले. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के सही कारणों की जांच में जुट गई है.

प्रयागराज-यमुना नदी में मिला युवक का शव

संगम नगरी प्रयागराज के औद्योगिक इलाके में आठ साल पहले प्रेम विवाह करने वाले युवक का यमुना नदी के पास रक्तरंजित शव पाया गया है.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों ने मृतक के साले और चचिया ससुर समेत अन्य लोगों को आरोपी बनाया है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. परिजनों ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि मृतक के प्रेम विवाह के बाद से ही उसके ससुराल पक्ष के लोग नाराज चल रहे थे. इसको लेकर कई बार विवाद भी हुआ था.

औद्योगिक थाने में दी गई तहरीर में आरोप है कि मृतक धीरज कुमार की पत्नी सुनीता के परिवार के लोग अक्सर विवाद करते थे. रविवार शाम को मृतक के ससुराल पक्ष के लोग उसे उठाकर सुनसान जगह ले गए और उसकी हत्या कर दी. रातभर घर नहीं आने पर खोजबीन शुरू हुई तो सोमवार की शाम में घर से काफी दूर पर यमुना नदी के पास युवक का शव पाया गया. शक होने पर जब मृतक के ससुराल गए तो वहां कोई नहीं मिला. यमुना नगर एडीसीपी विजय आनंद ने बताया कि मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी.

श्रद्धा दुबे ने जेल में मुलाकातियों की लिस्ट से करीबियों को किया बाहर, सिर्फ पिता और परिजनों के नाम शामिल; बैरक में मांगनी पड़ी मदद

संभल में 4 दोषियों को उम्रकैद: आपसी रंजिश में की थी ताऊ-भतीजे की हत्या, चंदौसी कोर्ट ने 4 आरोपियों को भेजा जेल

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES