App

प्रतापगढ़ में खूनी वारदात: हैवान बना पति, पत्नी और 2 साल के मासूम बेटे को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

यूपी के प्रतापगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है. संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के नया पुरवा लालू पट्टी गांव में घरेलू कलह के चलते एक कलयुगी पति ने अपनी ही पत्नी और 2 साल के मासूम बेटे की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी.

प्रतापगढ़ में खूनी वारदात:  हैवान बना पति, पत्नी और 2 साल के मासूम बेटे को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
Image Credit: Pratapgarh Double Murder (AI photo)

सुनील यादव/प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के नया पुरवा लालू पट्टी गांव में घर के अंदर 30 वर्षीय महिला और उसके दो साल के बेटे के शव मिलने से हड़कंप मच गया. मृतकों की पहचान नीता पटेल और उनके बेटे ईशु के रूप में हुई है. इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. आरोपी सुरेश पटेल को पुलिस ने  हिरासत में ले लिया. घरेलु कलह के चलते हत्या की जताई आशंका जा रही है.

खून से लथपथ मिले मां-बेटे के शव
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, महिला के पति सुरेश पटेल पर पत्नी और बेटे की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान 30 वर्षीय नीता पटेल और उसके 2 साल के मासूम बेटे ईशु के रूप में हुई है. घर के अंदर दोनों का खून से लथपथ शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. शुरुआती जांच में हत्या की वजह घरेलू कलह (पति-पत्नी के बीच विवाद) बताई जा रही है.

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और फॉरेंसिक टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई और साक्ष्य जुटाने में जुट गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति सुरेश पटेल को अपनी हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.  पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा.

कौशांबी में पेड़ से लटका मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
यूपी के कौशांबी ज़िले में मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर टिकरी में रविवार सुबह बबूल के पेड़ से महिला का शव लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. मृतका की पहचान 45 वर्षीय रामकली पत्नी मनी पासी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि रामकली शनिवार रात गांव के दुर्गा पूजा पंडाल में गई थीं, लेकिन घर नहीं लौटीं. रविवार सुबह बैरिहा तालाब के पास ग्रामीणों ने उनका शव देखा और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. पुलिस के मुताबिक, मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी. अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More