App

तंदूर में रोटी डालने से पहले थूका, कैमरे में कैद हुई हरकत; कर्मचारी गिरफ्तार

मेरठ के फलावदा में रोटी बनाते समय उस पर थूकने का वीडियो वायरल हुआ. पुलिस ने होटल कर्मचारी मुस्तकीम को गिरफ्तार कर लिया है.

तंदूर में रोटी डालने से पहले थूका, कैमरे में कैद हुई हरकत; कर्मचारी गिरफ्तार
Image Credit: meerut News

पारस गोयल/मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ के थाना फलावदा क्षेत्र में रोटी बनाते समय उस पर थूकने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है.  वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है. आरोपी की पहचान मुस्तकीम के रूप में हुई है.

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक, 26 नवंबर 2026 को फलावदा थाना क्षेत्र की अह चौकी के अंतर्गत एक वीडियो सामने आया था.  इसमें एक व्यक्ति रोटी बनाते समय उस पर थूकता दिखाई दे रहा था. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. जांच में पता चला कि आमिर नाम का व्यक्ति इलाके में एक होटल चलाता है.

जांच में सामने आई आरोपी की पहचान

वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति मुस्तकीम उसी होटल में कर्मचारी है. आरोप है कि वह रोटी बनाते समय उस पर थूक रहा था.

पुलिस ने की गिरफ्तारी

तथ्यों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी मुस्तकीम को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है.

शादी में कार की छत से नोट उड़ाने का वीडियो वायरल

मेरठ: शादी के दौरान युवकों का कार की छत से नोट उड़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में युवक अटैची से नोट निकालकर उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं. युवक कार की छत पर खड़े होकर नोट उड़ा रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो मेरठ के लोहिया नगर के एक मंडप का है.

मेरठ में आज समरसता यात्रा की जनसभा

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज  जनसभा को संबोधित करेंगे. संत गुरु रविदास की 650 वीं जयंती पर आयोजन हो रहा है. जनसभा में संत भी  शामिल होंगे.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान को पत्रकारतिा के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. प्रिंट मीडिया के साथ टीवी चैनल का अनुभव भी है. डिजिटल मीडिया में गहरी पकड़ है. ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सीनियर सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद प्रीति चौहान ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने हिंदुस्थान समाचार (न्यूज एंजेसी के डिजिटल प्लेटफॉर्म), अमर उजाला, इंडिया वॉच और श्रीन्यूज जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ रिपोर्टिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.प्रीति चौहान से आप PREETI.CHAUHAN@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. 
Read More