)
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक ऐसी चिट्ठी वायरल हुई है, जिसे पढ़कर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट गए हैं. यह किसी आम आदमी या अफवाह फैलाने वाले की पोस्ट नहीं है, बल्कि निकोला जुरकोविच (Nikola Jurkovic) की है. निकोला METR नाम के एक नॉन-प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन में टेक्निकल स्टाफ के मेंबर हैं, जिसका काम ही एडवांस AI सिस्टम्स के बड़े खतरों को टेस्ट करना है. जहां पूरी दुनिया थैंक्सगिविंग की छुट्टियों में अपने परिवार के साथ डिनर एन्जॉय कर रही थी, वहीं निकोला ने अपने घरवालों को एक ओपन लेटर लिखकर बेहद डरावनी चेतावनी दी. उन्होंने साफ शब्दों में लिखा कि यह पहला थैंक्सगिविंग है जब उन्हें पक्का भरोसा नहीं है कि वे अगला थैंक्सगिविंग देखने के लिए जिंदा भी बचेंगे या नहीं.
https://t.co/ZZutDzEkXQ
— Nikola Jurkovic (@nikolaj2030) November 26, 2026
'हम AI पर से अपना कंट्रोल खो रहे हैं'
निकोला ने अपनी चिट्ठी में लिखा कि वे सालों से AI को लेकर मन ही मन परेशान थे, लेकिन अब उन्हें लगता है कि देर होने से पहले सच बोलना उनकी जिम्मेदारी है. उनके मुताबिक, इसी साल AI सिस्टम्स की वजह से कई गंभीर घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कई कंपनियों की हैकिंग भी शामिल है. अभी तक जो नुकसान हुआ है, वह ज्यादातर पैसों से जुड़ा है, लेकिन अगले साल यानी 2027 में हालात बेहद भयानक हो सकते हैं और बड़े पैमाने पर जानमाल का नुकसान हो सकता है.
निकोला ने तीन बड़े रास्तों की तरफ इशारा किया है, जिनसे पूरी दुनिया में तबाही मच सकती है:
2027 तक इंसानों से आगे निकल सकता है AI?
निकोला का मानना है कि अगर पूरी दुनिया में सख्त नियम नहीं बनाए गए, तो AI खुद को ही अपग्रेड करना शुरू कर देगा. ऐसा होते ही 2027 की शुरुआत तक यह दुनिया के सबसे स्मार्ट इंसानों से भी आगे निकल सकता है. एक बार ऐसा सिस्टम बन गया, तो वह अपने ऐसे लक्ष्य तय कर सकता है जो इंसान के जिंदा रहने के खिलाफ हों.
उन्होंने एक बेहद डरावनी तुलना करते हुए कहा कि अगर इस रेस की रफ्तार को तेजी से धीमा नहीं किया गया, तो 2030 के अंत तक इंसानियत के खत्म होने या बेबस हो जाने का खतरा बिल्कुल 'सिक्का उछालने' जैसा यानी 50-50 है. इतना ही नहीं, उनका व्यक्तिगत आकलन है कि 2027 के आखिर तक लोगों के छुट्टियां मना पाने की संभावना में भी 5 से 20 फीसदी तक का बड़ा खतरा मंडरा रहा है. हालांकि यह उनके अपने विचार हैं, कोई पक्का वैज्ञानिक आंकड़ा नहीं, लेकिन एक अंदरूनी एक्सपर्ट की तरफ से ऐसी बात आना वाकई चौंकाने वाला है.
नौकरी, ऑनलाइन बैंकिंग और रोज मर्रा की लाइफ पर क्या होगा असर?
निकोला ने सिर्फ तबाही की बात नहीं की, बल्कि यह भी बताया कि अगर इंसान बच भी गया, तो ग्लोबल इकॉनमी पूरी तरह उलट-पुलट हो जाएगी. उनके मुताबिक, अगले 10 सालों के भीतर आज की ज्यादातर नौकरियां गायब हो सकती हैं और दुनिया की एक बड़ी आबादी बेरोजगार हो सकती है. अगले एक से पांच साल के जो भी हमारे नॉर्मल प्लान हैं- चाहे वह पढ़ाई हो, करियर बनाना हो या फैमिली शुरू करना- सब पटरी से उतर सकते हैं. उन्होंने तो यहां तक लिखा कि उनके जिन दोस्तों के छोटे बच्चे हैं, उन्हें इस बात की चिंता सता रही है कि उनके बच्चे प्राइमरी स्कूल जाने तक जिंदा भी रहेंगे या नहीं.
इसी खतरे को देखते हुए उन्होंने अपने परिवार को कुछ बेहद प्रैक्टिकल सलाह दी है:
क्या इस खतरे को रोकने का कोई रास्ता बचा है?
इतनी डरावनी तस्वीर दिखाने के बावजूद निकोला का मानना है कि अभी भी हमारे पास संभलने के लिए एक छोटी सी खिड़की खुली है. उनका सबसे बड़ा सुझाव यह है कि AI की इस अंधी दौड़ को धीमा करने के लिए पूरी दुनिया में सख्त ग्लोबल नियम बनाए जाएं. भले ही AI डेवलपमेंट में कुछ अमेरिकी कंपनियां सबसे आगे हैं, लेकिन उन्होंने यूरोप के 'EU AI Act' का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर सख्त सुरक्षा मानक तय किए जाएं, तो बड़ी अमेरिकी कंपनियों को भी उन्हें मानना पड़ता है.
उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि वे अपने दोस्तों के साथ AI के खतरों पर बात करें, नेताओं से ग्लोबल नियमों की मांग करें और इस मुद्दे को गंभीरता से समझें. साथ ही कंप्यूटर साइंटिस्ट्स, इंजीनियर्स, इकॉनमिस्ट्स और फिलॉसफर्स से कहा कि वे अपने करियर को AI सेफ्टी की तरफ मोड़ें, क्योंकि आज इस फील्ड में काम करना किसी जंग के मैदान में लड़ने जैसा है जहां हर दिन जिंदगी और मौत का सवाल बना हुआ है.
अकेले निकोला ही नहीं, टेक दुनिया के दिग्गज भी हैं डरे हुए
कई लोगों को निकोला की यह चिट्ठी थोड़ी ज्यादा एक्सट्रीम लग सकती है, और उन्होंने खुद भी माना है कि वे अपने कुछ साथियों के मुकाबले इस खतरे को ज्यादा बड़ा देखते हैं. लेकिन सच यह है कि टेक दुनिया के सबसे बड़े नाम भी लगभग यही बात कह रहे हैं. थैंक्सगिविंग से कुछ दिन पहले ही AI के दिग्गज योशुआ बेंजियो (Yoshua Bengio) ने कहा था कि इंसानियत बहुत बड़े खतरों की तरफ तेजी से भाग रही है.
वहीं 'गॉडफादर ऑफ AI' कहे जाने वाले जेफ्री हिंटन ने भी चेतावनी दी है कि जब तक हम सुपरइंटेलिजेंस को कंट्रोल करना न सीख लें, तब तक उसे बनाना बेहद खतरनाक है. दूसरी तरफ OpenAI के जैकब पचोकी, जिनका समर्थन खुद सीईओ सैम ऑल्टमैन ने किया है, उन्होंने भी डेवलपमेंट को धीमा करने और स्वतंत्र सेफ्टी चेक की बात कही है. इसके अलावा Anthropic के सीईओ डारियो अमोदेई पहले ही आगाह कर चुके हैं कि AI अगले एक से पांच साल में शुरुआती लेवल की आधी व्हाइट-कॉलर नौकरियों को खत्म कर सकता है. साफ है कि पर्दे के पीछे कुछ ऐसा चल रहा है, जिसने खुद इस टेक्नोलॉजी को बनाने वालों की भी नींद उड़ा दी है.