SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मथुरा में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार ने एक ही परिवार की तीन पीढ़ियों को रौंदा, गांव में कोहराम

मथुरा के राया थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां जयपुर बरेली हाईवे के किनारे खेत में काम कर रहे बाप, बेटा और पोता को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया. जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है.

Written By Pooja Singh
Published: Nov 05, 2026, 11:49 AM IST | Updated: Nov 05, 2026, 11:57 AM IST
Join

मथुरा के राया थाना क्षेत्र के गज्जू गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जयपुर-बरेली हाईवे के पास बेकाबू कार ने एक ही परिवार के तीन लोगों को रौंद दिया. इस हादसे में बाप, बेटे और पोते की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है तीनों हाईवे के किनारे खेत में काम कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी.

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत की खबर से गांव में कोहराम मच गया और ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिल रहा है.

काल बनकर आई तेज रफ्तार कार
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब आठ बजे गांव के 70 वर्षीय जवाहर सिंह, उनके 42 वर्षीय बेटे हमवीर सिंह और 24 वर्षीय पोता अंकित अपने खेत में बने पूर्वजों की समाधि के रख-रखाव, रंगाई-पुताई और सजावट का काम कर रहे थे. तीनों सुबह के समय काम में व्यस्त थे, तभी अलीगढ़ की ओर से आ रही एक लाल रंग की कार तेज रफ्तार होने के चलते अनियंत्रित हो गई.

यह भी पढ़िए: दिवाली से पहले काशी, मथुरा और अयोध्या को दहलाने की धमकी: BHU, स्कूल और नगर निगम निशाने पर, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

कार की इतनी तेज रफ्तार थी कि वह हाईवे से सीधे खेत में जा घुसी और काम कर रहे तीनों लोगों को रौंदते हुए करीब 70 मीटर दूर जाकर पलट गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि जवाहर सिंह, उनके बेटे हमवीर और पोते अंकित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

हाईवे पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
हादसे के बाद गुस्साए गांव वालों ने जयपुर-बरेली हाईवे पर जाम लगा दिया और मुआवजे की मांग को लेकर शवों को उठाने से रोक दिया. सूचना मिलते ही मौके पर चार थानों की पुलिस टीम पहुंची. वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ग्रामीणों को समझाकर शांत करने में जुट गए. बताया जा रहा है कि कार चला रहा युवक अमन शर्मा भी गंभीर रूप से घायल है, जिसे पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए सीओ महावन संजीव कुमार राय ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि कार चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई. जिसकी वजह से गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और यह हादसा हुआ. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

(मथुरा से कन्हैया लाल शर्मा की रिपोर्ट)

यह भी पढ़िए: उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: नदी में गिरी इनोवा, 4 की मौत; एक की हालत गंभीर

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES