)
हेमंत नौटियाल/उत्तरकाशी: गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. गंगनानी के पास एक इनोवा कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई और सीधे नदी में जा समाई. कार में कुल 5 लोग सवार थे. हादसा इतना भयानक था कि 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और नदी में उतरकर घायल और मृतकों को बाहर निकाला और सड़क तक पहुंचाया. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है.
हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है. गंगोत्री हाईवे पर अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं. संकरी सड़क और तीखे मोड़ की वजह से यहां ड्राइविंग में थोड़ी सी लापरवाही भी भारी पड़ जाती है.
केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर और गाइड के रेस्क्यू में आज सुबह 01 शव और बरामद किए गए. एवलांच हादसे में मरने वालों की संख्या 5 हो गई है. अभी भी 03 लोग लापता हैं. केदार ताल ट्रैक पर रेस्क्यू कार्य चल रहा है. 03 लापता लोगों की तलाश जारी है.
उत्तरकाशी जनपद के यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के यमुनाघाटी के नौगांव ब्लॉक के नकोड़ा कपोला की गांव में सड़क न होने के कारण ग्रामीणों ने महिला डंडी कंडी के सहारे अस्पताल पहुंचाया. रात्रि को लगभग 10 बजे श्रीमती मीना देवी की अचानक तबीयत खराब होने के कारण अस्पताल ले जाने के लिए गांव में सड़क न होने के कारण रात को पैदल 7 किलोमीटर दूर रोड तक पहुंचाने के लिये प्लास्टिक की कुर्सी की डण्डी की व्यवस्था करके रात को सड़क तक पर पहुंचाया.
नकोड़ा कपोला में ये अभी की बात नहीं है. हमेशा जब किसी भी ग्रामीण की तबीयत खराब होती है तो इसी प्रकार ग्रामीणों को डंडी कंडी का सहारा लेना पड़ता है. ग्रामीण लंबे समय से प्रतिनिधि और सरकार से गांव में सड़क की मांग कर रहे हैं लेकिन जो आज तक पूरी नहीं हो पाई है. कपोला नकोडा गाँव वालों की समस्या को अनसुना कर देते हैं कई बार चुनाव का बहिष्कार भी किया गया है पर सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता है. ग्रामीणों का कहना है कि अगर 2027 से पहले हमारे गांव की सड़क बनाने का कार्य शुरू नहीं होता है तो नकोड़ा कपोला के समस्त ग्रामीण मिलकर जुलूस उग्र आंदोलन करेंगे आगामी 2027 विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे.