)
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर खींचतान एकदम भयानक तरीके से उलझती जा रही है. कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने मोर्चा खोल रखा है. इसी बीच मीडिया से बातचीत में उन्होंने 60 सीटों पर चुनाव लड़ने की चल रही बात पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पार्टी इतने कम सीटों पर समझौता नहीं कर सकती. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यूपी में अपना राजनीतिक वजूद मजबूत करना है और इसके लिए वह हर जरूरी कदम उठाएंगे. सीट बंटवारे को लेकर पार्टी नेतृत्व के सामने अपनी बात रख चुके हैं. अब नेतृत्व जो फैसला करेगा, वह मान्य होगा.
असल में मीडिया द्वारा पूछा गया कि 60 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात चल रही है. इस सवाल पर इमरान मसूद ने नाराजगी जताते हुए कहा, 'तो हम क्या करेंगे चुनाव लड़कर? हम क्या मजाक कर रहे हैं चुनाव में? हमें अपनी पार्टी के वजूद को खड़ा करना है और उसके लिए मुझे जो करना होगा, मैं करूंगा.' उनके इस बयान से एक चीज तो क्लियर है कि कांग्रेस यूपी में सीटों को लेकर अपनी स्थिति कमजोर नहीं करना चाहती है.
इसके अलावा समाजवादी पार्टी के मेनिफेस्टो को लेकर इमरान मसूद ने कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि मेनिफेस्टो और सीटों की सूची समाजवादी पार्टी की है, इसलिए इस बारे में सवाल भी सपा से ही किए जाने चाहिए. गठबंधन की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि गठबंधन में सभी फैसले मिलकर होते हैं और संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस भी होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि गठबंधन में सब कुछ साझा होता है, लेकिन यहां क्या हो रहा है, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है.
#WATCH | Lucknow, UP: On being asked about reports suggesting Congress might settle for 60 seats in the UP Elections, Congress MP Imran Masood says, "Then what is the point of us contesting the election? Are we making a joke out of this election? We need to establish the existence of our own party; we need to build our party, and I will do whatever I can to help build it..." On the invitation for the Samajwadi Party’s manifesto launch, he says, "I am not aware of it. The candidate list is the Samajwadi Party’s, and the manifesto is also the Samajwadi Party’s—so why are you asking me? You should ask them instead... An alliance, by definition, usually involves a joint press conference. In a joint press conference, everything is joint—that is what an alliance implies. I am not aware if anything else is happening here..."
— ANI (@ANI) November 26, 2026
इसी बीच बसपा प्रमुख मायावती के साथ गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर इमरान मसूद ने कहा कि यह फैसला मायावती को करना है कि वह गठबंधन करना चाहती हैं या नहीं. उन्होंने सवाल किया कि क्या मायावती को छोटा नेता समझा जाता है? मसूद ने यह भी याद दिलाया कि जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे, तब कांग्रेस 100 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ी थी.
आखिर में इमरान मसूद ने बीजेपी के खिलाफ लड़ाई को लेकर कहा कि देश में बीजेपी के खिलाफ संघर्ष कांग्रेस और राहुल गांधी के नेतृत्व में ही चल रहा है. उन्होंने कहा कि इस लड़ाई की शुरुआत राहुल गांधी से ही होगी और उनके बिना इसका कोई अस्तित्व नहीं है.