)
जबलपुर जिले के विजयनगर इलाके में किन्नरों दो गुटों के बीच बड़ा विवाद देखने को मिला है. बताया जा रहा है कि बधाई लेने को लेकर असली-नकली किन्नरों में कहासुनी झूमा-झटकी में बदल गई. खुद को घिरता देख जान बचाने के लिए एक किन्नर पास के तालाब में कूद गया. वहां करीब आधा घंटा गहरे पानी में फंसा रहा. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, जहां स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया.
दरअसल, मामला विजयनगर इलाके के एम. आर. 4 मार्ग स्थित प्लाजा के सामने का बताया जा रहा है. किन्नरों का एक पक्ष बधाई लेने के लिए विजयनगर पहुंचा था. उसी दौरान वहां पर दूसरा पक्ष भी पहुंचा और वह पहले किन्नर पर नकली होने का आरोप लगाने लगा. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि असली किन्नरों ने उसे खदेड़ना शुरू कर दिया. खुद को घिरता देख घबराए युवक ने पास के तालाब में छलांग लगा दी. वह करीब आधे घंटे तक गहरे पानी में फंसा रहा.
तालाब में कूदने के बाद वह पानी में काफी देर तक खड़ा रहा. साथ ही लोगों से मदद की गुहार भी लगाता रहा. जब इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया. इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से तालाब में फंसे किन्नर को बाहर निकाला. इतना ही नहीं हंगामे के दौरान युवक के पास चाकू होने की आशंका भी जताई गई. वहीं पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसके पास से हथियार नहीं मिला.
ये भी पढ़ेंः खाने से पहले दूल्हे ने मांगा AC, नहीं मिली मांग तो दुल्हन को छोड़ बारात लेकर लौटा दूल्हा, थाने पहुंचा मामला
विजयनगर थाना के प्रधान आरक्षक ने बताया कि इसकी जानकारी डायल-112 पर मिली थी और तुरंत ही मौके पर पहुंचे. यहां पता चला कि असली किन्नरों के खदेड़े जाने पर एक नकली किन्नर ने पानी भरे तालाब में छंलाग लगा ली. वह करीब आधे घंटे तक पानी में रहकर लोगों से मदद की गुहार लगात रहा. उन्होंने आगे बताया कि अगर समय पर उसे बाहर नहीं निकाला जाता तो उसकी जान भी जा सकती थी. पुलिस की सतर्कता और स्थानीय लोगों की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया. हालांकि, उसके पास से कोई हथियार नहीं मिला है.
(रिपोर्टः कुलदीप बबेले, जबलपुर)