App

मुख्तार के शार्प शूटर पर कसा शिकंजा: अंगद राय की 7 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त, पत्नी के नाम खरीदा था प्लॉट

गाजीपुर के डीएम की संस्तुति पर पुलिस ने मुख्तार अंसारी के शूटर अंगद राय की संपत्ति जब्त की है. अंगद राय ने पत्नी के नाम पर प्लॉट खरीद रखा था.

मुख्तार के शार्प शूटर पर कसा शिकंजा: अंगद राय की 7 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त, पत्नी के नाम खरीदा था प्लॉट
Image Credit: जी संवाददाता

गाजीपुर में माफिया मुख्तार अंसारी के IS-191 गैंग के खिलाफ पुलिस और प्रशासन ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है.  मुख्तार अंसारी गैंग के मुख्य शार्प शूटर और गैंग के सक्रिय सहयोगी रहे अंगद राय उर्फ झूलन की करीब 7 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति कुर्क कर जब्तीकरण की कार्रवाई की गई है. इस बात की पुष्टि एसपी सिटी डॉ राकेश कुमार मिश्रा ने की है.

पत्नी सरिता राय के नाम खरीदी थी संपत्ति  

इस दौरान उन्होंने बताया कि संगठित अपराध से अर्जित धन से इन संपत्तियों को अंगद राय ने अपनी पत्नी सरिता राय के नाम पर खरीदा था. जिलाधिकारी के कुर्की आदेश के बाद 18 नवंबर को गाजीपुर पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत यह कार्रवाई की. कुर्क की गई संपत्तियां मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के गिरधरिया और हैदरिया मौजे में स्थित हैं. इनमें जमीन की खरीद के साथ दान के माध्यम से पत्नी के नाम दर्ज कराई गई भूमि भी शामिल है.

7 करोड़ रुपये की सपंत्ति कुर्क

पुलिस के अनुसार, इन संपत्तियों की अनुमानित बाजार कीमत करीब 7 करोड़ रुपये है. प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए संबंधित अचल संपत्तियों को कुर्क कर लिया है. अंगद राय उर्फ झूलन का नाम गाजीपुर के चर्चित आपराधिक मामलों में सामने आता रहा है. पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत कुल 25 आपराधिक मुकदमों और एनसीआर दर्ज है.

राजस्व टीम भी मौजूद रही

इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने के लिए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दिनेश कुमार पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम और मुहम्मदाबाद तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही. बता दें कि अंगद राय की संपत्ति पहले भी कुर्क की जा चुकी है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये आंकी गई थीं.

इन संपत्तियां पर हुई कार्रवाई

एसपी सिटी डॉ राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि अंगद राय की ​कुर्क की गई तीनों संपत्तियां तहसील मुहम्मदाबाद के मौजा हैदरिया और गिरधरिया में स्थित हैं. इनमें 80.15 वर्ग मीटर आवासीय प्लॉट शामिल है. इसे 13 लाख रुपये में खरीदी गई थी. वहीं, 95.3 वर्ग मीटर जमीन तीन लाख रुपये में खरीदी गई थी. 212 वर्ग मीटर का प्लॉट दान में पाया था. इसकी बाउंड्री भी कराई गइ्र थी. 


(गाजीपुर से आलोक त्रिपाठी की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Amitesh Pandey

Amitesh Pandey

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वे हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. पत्रकारिता की पढ़ाई भी प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More