App

Bigg Boss 20: धुआंधार खेल रही हैं! आम्रपाली दुबे के गेम पर फिदा हुए निरहुआ, एक्ट्रेस के सपोर्ट में उतरे भोजपुरी सुपरस्टार

'बिग बॉस 20' में भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के निडर और बेबाक गेम पर दिनेश लाल उर्फ निरहुआ फिदा हो गए हैं. 2014 से पक्की दोस्त आम्रपाली की तारीफ करते हुए निरहुआ ने जियो हॉटस्टार पर वोट की अपील की और ट्रॉफी जीतने का दावा किया.

Bigg Boss 20: धुआंधार खेल रही हैं! आम्रपाली दुबे के गेम पर फिदा हुए निरहुआ, एक्ट्रेस के सपोर्ट में उतरे भोजपुरी सुपरस्टार

'बिग बॉस 20' के घर में आम्रपाली दुबे इन दिनों अपने तेवर और खेल से हर किसी को चौंका रही हैं. वीकेंड का वार में भी उन्होंने जिस तरह से अपनी बात रखी और टास्क में दम दिखाया, उससे वो लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. उनके इसी निडर और सीधा जवाब देने वाले अंदाज ने अब भोजपुरी सिनेमा के बड़े स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का भी दिल जीत लिया है. निरहुआ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर खुलकर आम्रपाली का साथ दिया है और साफ कहा है कि जिस लय में वो आगे बढ़ रही हैं, उसे देखते हुए इस सीजन की ट्रॉफी उन्हीं के हाथ लगनी चाहिए.

दिनेश का मानना है कि घर के भीतर आम्रपाली का कॉन्फिडेंस और प्लानिंग उन्हें बाकी कंटेस्टेंट्स से अलग खड़ा करती है. भोजपुरी पर्दे पर निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को ऑडियंस का हमेशा बेशुमार प्यार मिला है. दोनों ने दर्जनों फिल्मों और गानों में साथ काम किया है और इनकी ऑन-स्क्रीन बॉन्डिंग हमेशा हिट रही है.

वीडियो में निरहुआ ने क्या-क्या कहा?

इस समय आम्रपाली रिएलिटी शो के सबसे कड़े इम्तिहान से गुजर रही हैं, तो निरहुआ उनके पीछे मजबूती से खड़े नजर आ रहे हैं. अपने वीडियो में उन्होंने आम्रपाली के खेल के तरीके की खुलकर सराहना की और ऑडियंस से अपील की कि वो उन्हें ज्यादा से ज्यादा वोट दें ताकि वो आगे बढ़ सकें. अपने मैसेज में निरहुआ ने आम्रपाली के अंदाज की तारीफ करते हुए कहा कि 'बिग बॉस' में वो बेहद शानदार और कमाल का खेल दिखा रही हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

उन्होंने कहा कि आम्रपाली की समझदारी, बेबाकी और खुद के स्टाइल ने लोगों को अपना दीवाना बना लिया है और हर तरफ उनके खेल की चर्चा हो रही है. निरहुआ ने फैंस को जियो हॉटस्टार पर जाकर आम्रपाली के लिए ज्यादा से ज्यादा वोट डालने को कहा और भरोसा जताया कि वो इस बार खिताब जरूर जीतेंगी. आखिर में उन्होंने सभी को प्यार देते हुए कहा कि हर कोई मान रहा है कि इस दमदार खेल के दम पर आम्रपाली ट्रॉफी लेकर ही लौटेंगी.

2014 से चली आ रही पक्की यारी

आम्रपाली दुबे और निरहुआ के बीच का रिश्ता सिर्फ कैमरे और स्क्रिप्ट तक सीमित नहीं है. कुछ हफ्तों पहले 'बिग बॉस 20' के एक एपिसोड में लव गिल से बातचीत के दौरान आम्रपाली ने अपनी इस दोस्ती पर खुलकर बात की थी. उन्होंने बताया था कि 2014 में 'निरहुआ हिंदुस्तानी' से भोजपुरी सिनेमा में कदम रखने के समय से ही निरहुआ उनके अच्छे दोस्त हैं. समय के साथ ये दोस्ती और गहरी हुई है और दोनों के परिवारों के बीच भी बेहद करीबी और अपनापन भरा रिश्ता कायम है.

शो में आगे की राह और फैंस की उम्मीदें

'बिग बॉस 20' जैसे शो में जहां हर दिन रिश्ते बदलते हैं, वहां बाहर से मिलने वाला ऐसा मजबूत सहारा कंटेस्टेंट के हौसले को और बढ़ा देता है. आम्रपाली दुबे जिस तरह बिना किसी झिझक के अपना गेम खेल रही हैं, उससे उनके सपोर्टर की उम्मीदें भी काफी बढ़ गई हैं. निरहुआ की इस अपील के बाद भोजपुरी ऑडियंस के बीच भी शो को लेकर दिलचस्पी और तेज हो गई है और अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि आम्रपाली आने वाले हफ्तों में इस रफ्तार को कैसे बनाए रखती हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Jyoti Rajput

Jyoti Rajput

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More