App

BJP विधायक छोटे लाल वर्मा का निधन: बुखार के बाद बिगड़ी तबीयत, नोएडा के अस्पताल में तोड़ा दम

BJP MLA chhotelal verma passed away: बीजेपी विधायक छोटे लाल वर्मा को दो दिन पहले बुखार आया था. इसके बाद उनकी तबीयत में सुधार न होने पर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया.

BJP विधायक छोटे लाल वर्मा का निधन: बुखार के बाद बिगड़ी तबीयत, नोएडा के अस्पताल में तोड़ा दम
Image Credit: BJP MLA Chhote Lal (File Photo)

कपिल अग्रवाल/आगरा: आगरा के फतेहाबाद सीट से बीजेपी विधायक छोटे लाल वर्मा का निधन हो गया. वह पिछले दो दिन से बुखार से पीड़ित थे. तबीयत बिगड़ने पर राजपुर चुंगी पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर परिजन बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली ले जा रहे थे. रास्ते में तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया कराना पड़ा. नोएडा के अस्पताल में उपचार के दौरान विधायक ने दम तोड़ दिया. सांसद राजकुमार चाहर ने विधायक छोटे लाल वर्मा के निधन की जानकारी दी है. छोटे लाल वर्मा के निधन से समर्थकों और क्षेत्र में शोक की लहर है. सीएम योगी ने भी दुख जताया है. 

सीएम योगी ने शोक जताया 
सीएम योगी आदित्यनाथ ने फतेहाबाद के विधायक छोटेलाल वर्मा के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, जनपद आगरा के फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी विधायक छोटेलाल वर्मा जी का निधन अत्यंत दुखद है. उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि. प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. 

 

कौन थे छोटे लाल वर्मा? 
छोटेलाल वर्मा का जन्म आगरा के नगला देवहंस गांव में हुआ था. शुरुआती पढ़ाई उन्होंने गांव में ही की. इसके बाद उन्होंने स्कूल छोड़ दिया. बाद में वे राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय हो गए. 1993 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने सियासी एंट्री मारी. बीजेपी ने उन्हें फतेहाबाद सीट से प्रत्याशी बनाया और उन्होंने जीत दर्ज की. बाद में वह बीजेपी छोड़कर बसपा में चले गए.

चार बार के विधायक रहे 
बहुजन समाज पार्टी के टिकट से छोटे लाल वर्मा ने दो बार चुनाव लड़ा. दोनों बार जीत दर्ज की. वह बसपा से फतेहाबाद से 2002 और 2012 में विधायक चुने गए. इसके बाद साल 2016 में उन्होंने बसपा छोड़कर फिर से बीजेपी में चले गए. 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने उन्हें फतेहाबाद सीट से टिकट दिया और जीत दर्ज की. वह चार बार के विधायक रहे. विधायक छोटे लाल के बेटे महेंद्र वर्मा हैं. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Amitesh Pandey

Amitesh Pandey

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More