)
दीपावली पर योगी सरकार का तोहफा: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए दीपावली से पहले बड़ी खुशखबरी है. प्रदेश के 1.89 करोड़ से अधिक पात्र परिवारों को दीपावली पर निःशुल्क रसोई गैस सिलेंडर का लाभ दिया जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को लखनऊ के लोकभवन सभागार में आयोजित भव्य समारोह में लाभार्थियों के खाते में 1500 करोड़ रुपये की सब्सिडी ट्रांसफर करेंगे. सब्सिडी की यह राशि डीबीटी के जरिए सीधे आधार-प्रमाणित बैंक खातों में भेजी जाएगी.
कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी प्रतीकात्मक तौर पर कुछ लाभार्थियों को चेक वितरित करेंगे और प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देंगे.योजना के तहत मिलने वाली इस सहायता से दीपावली पर पात्र परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर का लाभ मिल सकेगा.
इस मौके पर यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज पाण्डेय और राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे.
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) की शुरुआत 1 मई 2016 को हुई थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के बलिया से इस योजना का शुभारंभ किया था. इसका उद्देश्य गरीब परिवारों की महिलाओं को स्वच्छ ईंधन यानी LPG गैस कनेक्शन उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें लकड़ी, कोयले और गोबर के उपलों के धुएं से राहत मिल सके.
आधार कार्ड,राशन कार्ड या परिवार की संरचना बताने वाला दस्तावेज,आवेदक का बैंक खाता विवरण और IFSC,परिवार के सदस्यों का आधार विवरण,KYC फॉर्म और पासपोर्ट साइज फोटो,प्रवासी परिवारों के लिए कुछ मामलों में राशन कार्ड और पते के प्रमाण की जगह स्व-घोषणा की सुविधा भी दी गई है.
बिना सिक्योरिटी डिपॉजिट के LPG कनेक्शन मिलता है. उज्ज्वला 2.0 के तहत पहला रिफिल और गैस चूल्हा भी मुफ्त देने का प्रावधान है.पात्र उज्ज्वला उपभोक्ताओं को सरकार की ओर से निर्धारित लक्षित सब्सिडी का लाभ भी मिलता है.